नमस्कार दोस्तों! क्या आपको मालूम है कि मुकेश अंबानी के पास 250 से भी ज्यादा कंपनियां हैं, और इनमें से 11 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं? लेकिन इनमें से मुकेश अंबानी का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? इस ब्लॉग में हम आपको अंबानी के सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताएंगे।
साथ ही, हम इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल और फंडामेंटल्स की भी जांच करेंगे, जिससे यह पता चलेगा कि इन कंपनियों में पैसा निवेश करना चाहिए या नहीं। आज हम आपको यह भी बताएंगे कि इन कंपनियों के शेयर की कीमत कम क्यों है और क्या इनमें निवेश करना सही रहेगा या नहीं। सभी जरूरी जानकारियां आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं, मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयर के बारे में!
Contents
- 1 यहां पर मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट दी है:
- 2 1. Hathway Cable and Datacom Ltd:
- 3 2. Alok industries Ltd:
- 4 3. Network18 Media & Investments Ltd:
- 5 4. DEN Networks Ltd:
- 6 5. Just Dial Ltd:
- 7 इन कंपनियों के शेयर की कीमत कम क्यों है?
- 8 मुकेश अंबानी के सस्ते शेयर में निवेश करना चाहिए?
- 9 Mukesh Ambani All Share Lists:
- 10 Conclusion:
- 11 मुकेश अंबानी का सबसे सस्ता शेयर – अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs)
यहां पर मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट दी है:
No. | कंपनी का नाम | शेयर की कीमत |
---|---|---|
1 | हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड | ₹17.49 |
2 | अलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड | ₹16.34 |
3 | नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड | ₹46.92 |
4 | डेन नेटवर्क्स लिमिटेड | ₹34.12 |
5 | जस्ट डायल लिमिटेड | ₹793.00 |
तो चलिए जानते हैं कि ये कंपनियाँ क्या काम करती हैं और इनके फंडामेंटल्स अच्छे हैं या नहीं।
1. Hathway Cable and Datacom Ltd:
मुकेश अंबानी का सबसे सस्ता शेयर Hathway Cable है, जो इस समय ₹17.49 पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी केबल टीवी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती है, यानी इसका मुख्य व्यवसाय केबल टेलीविजन सेक्टर में है। इसके कुछ प्रमुख चैनल H-Tube, CCC Cine Channel, और Hathway Music हैं।
इस कंपनी का मार्केट कैप ₹2,560 करोड़ है, जबकि इसका PE Ratio 27.21 और ROE 1.58% है। मार्च 2024 में कंपनी ने ₹99 करोड़ का प्रॉफिट कमाया, जबकि इसका अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट मार्च 2021 में ₹253 करोड़ था।
हालांकि, हाल के वर्षों में कंपनी का प्रॉफिट कम होने की एक वजह यह भी हो सकती है कि Hathway Cable ने 271 नए शहरों में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। फिलहाल, कंपनी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और त्रिपुरा जैसे राज्यों में अपने नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -42.24% |
5 इयर रिटर्न | -25.36% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -65.30% |
ये भी पढ़े: महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? 2025 पूरी जानकारी!
2. Alok industries Ltd:
Alok Industries भी मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयरों में से एक है, जो इस समय ₹16.34 पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करती है, और इसके उत्पाद भारत और विदेशों में बेचे जाते हैं। कंपनी की कुल बिक्री में से 83% भारत में और 17% अंतरराष्ट्रीय बाजार में होती है।
2019 में Reliance Industries (RIL) और JM Financial Asset Reconstruction Company (JMFARC) ने इसे ₹5000 करोड़ में अधिग्रहित किया था। वर्तमान में, Reliance Industries की इसमें 40.01% हिस्सेदारी है, जबकि JMFARC की 34.99% हिस्सेदारी है, जिससे सबसे बड़ी हिस्सेदार Reliance Industries बनी हुई है।
फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैप ₹8,585 करोड़ है, और इसका ROE 4.52% है। हालांकि, कंपनी का Debt-to-Equity Ratio -1.28 है, जिसका मतलब है कि इसके ऊपर ₹25,929 करोड़ का कर्ज है, जो कि काफी अधिक माना जाता है। यदि कंपनी अपने कर्ज को कम करने में सफल होती है, तो इसके शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -43.66% |
5 इयर रिटर्न | 1.81% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1.81% |
3. Network18 Media & Investments Ltd:
मुकेश अंबानी की सबसे सस्ती और संभावनाओं से भरपूर कंपनी Network18 Media है, जिसका शेयर इस समय ₹46.92 पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी टीवी, डिजिटल मीडिया, प्रिंट, और लाइव इवेंट्स के सैक्टर में काम करती है।
Network18 सिर्फ न्यूज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Viacom18 के साथ JioCinema का विलय और TV18 भी शामिल है। TV18 के पास 16 भाषाओं में 20 न्यूज चैनल हैं, जिनमें CNBCTV18.com भी शामिल है। इसके अलावा, Network18 के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म जैसे News18.com (13 भाषाओं में), Firstpost, और Moneycontrol वेबसाइट एवं ऐप भी कंपनी का हिस्सा हैं।
इतने बड़े नेटवर्क और प्रभावी मीडिया उपस्थिति के बावजूद, इसके शेयर की कीमत अपेक्षाकृत कम क्यों है? इसे समझने के लिए हमें कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर डालनी होगी।
वर्तमान में, कंपनी का मार्केट कैप ₹7,516 करोड़ है, लेकिन इसका ROE (-2.50%) और EPS (-11.37) नेगेटिव में है। हालांकि, 2024 में कंपनी ने ₹9,994 करोड़ का रेवेन्यू कमाया, लेकिन ₹335 करोड़ का लॉस दर्ज किया। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की नेट वर्थ 28,214 करोड़ तक पहुंच गई, जो कि 514% की ग्रोथ को दर्शाता है।
फिलहाल, Network18 Media घाटे में है, लेकिन अगर कंपनी अपना लॉस कम करके मुनाफे में आती है, तो इसके शेयर की कीमत में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -57.15% |
5 इयर रिटर्न | 62.92% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -85.43% |
4. DEN Networks Ltd:
Den Network भी मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयरों में से एक है, क्योंकि इसका शेयर प्राइस इस समय ₹34.12 पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी केबल टीवी, OTT (ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग) और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करती है, यानी यह मीडिया सेक्टर में काम करती है।
FY19 में Reliance Industries ने कंपनी में 59% हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसे FY23 तक बढ़ाकर 75% कर दिया। यानी अब कंपनी का सबसे बड़ा हिस्सा Reliance Industries के पास है। वर्तमान में, Den Network 500 से अधिक शहरों में केबल टीवी सेवाएं प्रदान कर रही है।
इस समय, कंपनी का मार्केट कैप ₹1,697 करोड़ है और इसका ROE 6.42% है। पहले यह कंपनी घाटे में थी, लेकिन 2022 के बाद से मुनाफे में आ गई। हालांकि, Dec 2024 में FII और DII ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है, जबकि पब्लिक निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी तेज़ी से बढ़ाई है।
फिलहाल, कंपनी के फंडामेंटल्स उतने मजबूत नहीं हैं, लेकिन Reliance Industries का समर्थन इसे भविष्य में मजबूती दे सकता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -42.51% |
5 इयर रिटर्न | -34.13% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -78.43% |
5. Just Dial Ltd:
Just Dial मुकेश अंबानी की सबसे सस्ती और सबसे अच्छी कंपनियों में से एक है। वर्तमान में, इसका शेयर प्राइस ₹793.00 पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का बिजनेस मॉडल लोकल बिजनेस और सर्विस प्रोवाइडर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे वेबसाइट, ऐप, और वॉइस कॉल) पर लिस्ट करना है, जिससे ग्राहक आसानी से अपने नजदीकी बिजनेस और सर्विस प्रोवाइडर्स से संपर्क कर सकें।
Reliance Retail ने Just Dial में ₹5,719 करोड़ की कुल लागत से 66.95% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस समय, कंपनी का मार्केट कैप ₹6,962 करोड़ है। Just Dial अब लगभग कर्ज-मुक्त हो चुकी है, और इसके ऊपर केवल ₹93.5 करोड़ का कर्ज बचा है, जिसका Debt-to-Equity Ratio 0.02 है।
2022 के बाद से, कंपनी का Revenue और Profit दोनों तेजी से बढ़े हैं, और इसके फंडामेंटल्स काफी मजबूत दिख रहे हैं। कंपनी का 52-Week High ₹1,395 था, जबकि वर्तमान में इसका शेयर ₹793.00 पर ट्रेड कर रहा है, जो कि एक उचित वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -5.44% |
5 इयर रिटर्न | 56.23% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 22.69% |
ये भी पढ़े: टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2024 – पूरी जानकारी
इन कंपनियों के शेयर की कीमत कम क्यों है?
इन कंपनियों के शेयर प्राइस कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कंपनी की फेस वैल्यू कम रखी गई हो या शेयर को स्प्लिट किया गया हो। कुछ कंपनियों के शेयर इसलिए भी सस्ते होते हैं क्योंकि वे लो-बिजनेस मार्जिन वाले सेक्टर में काम कर रही होती हैं। उदाहरण के लिए, DEN Networks केवल और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करती है।
आज के समय में सब कुछ डिजिटल हो रहा है, लेकिन ये कंपनियां अब भी पारंपरिक केबल नेटवर्क पर निर्भर हैं। वहीं, कुछ कंपनियों पर भारी कर्ज होता है, जैसे Alok Industries, जिसके ऊपर ₹25,929 करोड़ का कर्ज है। इसके अलावा, कुछ कंपनियों को बड़े प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ता है, जैसे Network18 और DEN Networks, जिनके सामने मजबूत कॉम्पिटिटर्स मौजूद हैं।
हालांकि, इन कंपनियों के शेयर सस्ते होने का यह मतलब नहीं है कि वे खराब कंपनियां हैं। शेयर की कीमत से ज्यादा महत्वपूर्ण उनके फंडामेंटल्स होते हैं। अगर किसी कंपनी के फंडामेंटल्स में सुधार होता है, तो उसके शेयर की कीमत भी तेजी से बढ़ सकती है।
मुकेश अंबानी के सस्ते शेयर में निवेश करना चाहिए?
अब सवाल यह उठता है कि मुकेश अंबानी जी की सस्ती कंपनियों में निवेश करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर किसी छोटी कंपनी के फंडामेंटल्स धीरे-धीरे सुधारने लगें, तो उसमें निवेश करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, पोर्टफोलियो का 1% से ज्यादा निवेश नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन कंपनियों में पैसा डूबने की संभावना अधिक होती है।
NO. | कंपनी का नाम | शेयर की कीमत |
---|---|---|
1 | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड | ₹1,210.05 |
2 | जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड | ₹222.25 |
3 | नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड | ₹49.23 |
4 | स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड | ₹258.10 |
5 | जस्ट डायल लिमिटेड | ₹791.85 |
6 | डेन नेटवर्क्स लिमिटेड | ₹34.28 |
7 | रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड | ₹252.00 |
8 | जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड | ₹112.18 |
9 | इन्फोमीडिया प्रेस लिमिटेड | ₹6.25 |
10 | हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड | ₹13.94 |
Conclusion:
मुकेश अंबानी का सबसे सस्ता शेयर – अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs)
अंबानी के शेयर कैसे खरीदें?
अगर आप अंबानी की कंपनियों के शेयर खरीदना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म चुनना होगा। उसके बाद, आपको एक डिमैट अकाउंट खोलना होगा, और फिर आप Reliance Industries या अन्य संबंधित कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं।
मुकेश अंबानी के सबसे सस्ते शेयर कौन से हैं?
इस समय मुकेश अंबानी की सबसे सस्ती कंपनी Alok Industries Ltd है, जिसका शेयर करीब ₹16.96 पर ट्रेड कर रहा है।
अंबानी ने किस कंपनी में निवेश किया था?
मुकेश अंबानी ने 2018 में Hathway Cable में लगभग ₹7,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, 2021 में Just Dial में लगभग ₹3,497 करोड़ का निवेश करके उसमें 66.95% हिस्सेदारी हासिल की।
अंबानी की कितनी कंपनियां हैं?
इस समय मुकेश अंबानी के Reliance Group के अंतर्गत 250 से भी अधिक कंपनियां हैं। ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में काम करती हैं, जैसे ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, दूरसंचार, रिटेल, मीडिया आदि।
सबसे अच्छा अंबानी शेयर कौन सा है?
इस समय मुकेश अंबानी की सबसे मजबूत और लोकप्रिय कंपनियां Reliance Industries Limited (RIL) और Jio Financial Services Limited मानी जाती हैं।
Nice
Thank you so much