नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी ऐसा 365 दिन चलने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं, जो हर दिन मुनाफा दे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको 20 ऐसे शानदार बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो पूरे साल चलते हैं और जिनमें ग्राहकों की कमी कभी नहीं होती।
लेकिन याद रखें, एक सफल 365 दिन चलने वाला बिजनेस बनाने के लिए लगातार मेहनत करना बहुत जरूरी है। कई लोग शुरुआत में तो जोश से काम करते हैं, लेकिन बाद में मेहनत कम कर देते हैं, जिससे उनका बिजनेस रुक जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस सफल हो और हर दिन तरक्की करे, तो आपको प्लानिंग और डेडिकेशन के साथ काम करना होगा। तो आइए जानते हैं ऐसे बिजनेस जो हर दिन मुनाफा देने के लिए तैयार हैं!
Contents
- 1 यहाँ पर 365 दिन चलने वाला बिजनेस दिए है:
- 1.1 1. कैफे का बिजनेस:
- 1.2 2. ब्यूटी पार्लर का बिजनेस:
- 1.3 3. हेयर कटिंग सेलून:
- 1.4 4. टिफिन सर्विस का बिजनेस:
- 1.5 5. रेस्टोरेंट का बिजनेस:
- 1.6 6. सोलर पैनल का बिजनेस:
- 1.7 7. मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस:
- 1.8 8. चॉकलेट का बिजनेस:
- 1.9 9. लैपटॉप/कंप्यूटर रिपेयरिंग:
- 1.10 10. जिम सेंटर:
- 1.11 11. आटा चक्की का बिजनेस:
- 1.12 12. ट्यूशन क्लास:
- 1.13 13. योगा क्लासेस:
- 1.14 14. किराने की दुकान:
- 1.15 15. फर्नीचर का बिजनेस:
- 1.16 16. चाय का बिजनेस:
- 1.17 17. मसाले का बिजनेस:
- 1.18 18. जूस का बिजनेस:
- 1.19 19. कपड़े का बिजनेस:
- 1.20 20. वेडिंग प्लानर का बिजनेस:
यहाँ पर 365 दिन चलने वाला बिजनेस दिए है:
365 दिन चलने वाला बिजनेस | बिजनेस के लिए निवेश | प्रतिमाह कितना लाभ मिल सकते है |
कैफे का बिजनेस | 1 से 2 लाख रुपए | 30 से 60 हजार |
ब्यूटी पार्लर का बिजनेस | 1 से 5 लाख रुपए | 25 से 50 हजार महीने |
हेयर कटिंग सेलून | 25 से 50 हजार रूपए | 20 से 40 हजार महीने |
टिफिन सर्विस का बिजनेस | 20 से 40 हजार रूपए | 15 से 35 हजार महीने |
रेस्टोरेंट का बिजनेस | 10 से 20 लाख रुपए | 40 से 80 हजार महीने |
सोलर पैनल का बिजनेस | 5 से 10 लाख रुपए | अनिश्चित |
मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस | 20 से 40 हजार रूपए | 15 से 30 हजार महीने |
चॉकलेट का बिजनेस | 15 से 30 हजार रूपए | 10 से 25 हजार महीने |
लैपटॉप/कंप्यूटर रिपेयरिंग | 20 से 30 हजार रूपए | 10 से 30 हजार महीने |
जिम सेंटर | 2 से 5 लाख रुपए | 30 से 60 हजार महीने |
आटा चक्की का बिजनेस | 40 से 90 हजार रूपए | 20 से 40 हजार महीने |
ट्यूशन क्लास | 15 से 25 हजार | 20 से 40 हजार महीने |
योगा क्लासेस | 5 से 15 हजार रूपए | 15 से 25 हजार महीने |
किराने की दुकान | 1 से 5 लाख रुपए | 20 से 40 हजार महीने |
फर्नीचर का बिजनेस | 2 से 6 लाख रुपए | 40 से 80 हजार महीने |
चाय का बिजनेस | 20 से 40 हजार | 10 से 20 हजार महीने |
मसाले का बिजनेस | 1 से 2 लाख रुपए | 25 से 50 हजार महीने |
जूस का बिजनेस | 15 से 30 हजार रुपए | 20 से 30 हजार महीने |
कपड़े का बिजनेस | 1 से 3 लाख रुपए | 25 से 50 हजार महीने |
वेडिंग प्लानर का बिजनेस | 40 से 70 हजार रुपए | 50 से 75 हजार महीने |
तो चलिए, अब इन 20 बिजनेस को और विस्तार से समझ लेते हैं।
1. कैफे का बिजनेस:
कैफे का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक जगह किराए पर लेना होगा, जहां लोगों की संख्या ज्यादा हो और वहां लोग ज्यादा आते जाते हों। उस जगह पर आपको एक कैफे खोलना है और आपको कैफे के अंदर ज्यादा से ज्यादा सजावट करनी है।
और आपको कैफे के अंदर बैठने की जगह भी देनी है। और 3 से 6 कर्मचारियों को भी रखना है। और आप शुरुआत में कर्मचारियों को काम सीखा सकते हैं। और अब, आपको एक कैफे का मेनू बनाना पड़ेगा, जिसमें आप लिख सकते हैं कि आप कौन-कौन से आइटम्स बेचने वाले हैं।
निवेश: 1 से 2 लाख रुपए
लाभ: 30 से 60 हजार महीने
2. ब्यूटी पार्लर का बिजनेस:
एक ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए, आपको एक ऐसी जगह किराए पर लेनी पड़ेगा जहां थोड़ा भीड़ वाला इलाका हो। इसके बाद, ब्यूटी पार्लर में मेकअप का समान और अन्य आवश्यक चीजें रखनी होंगी। और ब्यूटी पार्लर के अंदर आप एक अच्छी सजावट भी कर सकते हैं।
यदि आपके पास ब्यूटी पार्लर के बारे में पूरी जानकारी है, तो आप अकेले भी काम कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप 2 से 4 लोगों को काम पर करते हैं और उन्हें काम सिखाते हैं, तो आप ब्यूटी पार्लर को और भी आराम से चला पाएंगे।
निवेश: 1 से 5 लाख रुपए
लाभ: 25 से 50 हजार महीने
3. हेयर कटिंग सेलून:
कई लोग फैशन के लिए अपने बाल और दाढ़ी कटवाते हैं; कुछ हफ्ते में एक बार सैलून जाते हैं तो कुछ महीने में एक बार। अगर आप हेयर कटिंग सैलून खोलना चाहते हैं, तो आप एक जगह किराए पर ले सकते हैं।
अगर आपको बाल या दाढ़ी बनाना नहीं आता, तो आप यह काम नहीं कर सकते। इसलिए, आपको पहले बाल और दाढ़ी बनाना सीखना होगा, उसके बाद आप हेयर कटिंग सैलून खोल सकते हैं।
निवेश: 25 से 50 हजार रूपए
लाभ: 20 से 40 हजार महीने
ये भी पढ़े: 50000 में कौन सा बिजनेस करें – कम लागत और अधिक मुनाफा
4. टिफिन सर्विस का बिजनेस:
टिफिन सर्विस का बिजनेस भारत में बहुत पहले से ही चल रहा है और ज्यादातर लोग ऑफिस वाले ही इस सेवा का इस्तेमाल करते हैं। उनके पास खाना बनाने का टाइम नहीं होता, इसलिए वे टिफिन सर्विस का ले लेते हैं।
और टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको खाना बनाना आना चाहिए और इसमें एक सबसे बड़ा चैलेंज आता है, जो है कस्टमर को लाना। इसके लिए आप विज्ञापन लगा सकते हैं, जिससे कस्टमर आपके पास आने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इस बिजनेस को आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं।
निवेश: 20 से 40 हजार रूपए
लाभ: 15 से 35 हजार महीने
5. रेस्टोरेंट का बिजनेस:
रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू करने के लिए आप एक जगह खरीद सकते हैं या फिर किराए पर भी ले सकते हैं। रेस्टोरेंट में आपको एक खाना बनाने वाले व्यक्ति और एक वेटर की जरूरत होगी। यदि आप एक छोटा रेस्टोरेंट खोल रहे हैं, तो आप 4 से 6 कर्मचारियों को रख सकते हैं।
वहीं, अगर आप एक बड़ा रेस्टोरेंट खोल रहे हैं, तो आपको 8 से 16 कर्मचारियों को रखना होगा। एक और महत्वपूर्ण बात जिस पर आपको ध्यान देना होगा, वह है रेस्टोरेंट की लोकेशन। जैसे, यदि आप रोड के पास रेस्टोरेंट खोलते हैं, तो आपके रेस्टोरेंट ज्यादा चलेगा।
निवेश: 10 से 20 लाख रुपए
लाभ: 40 से 80 हजार महीने
6. सोलर पैनल का बिजनेस:
सोलर पैनल का बिजनेस करने के लिए आपको पहले एक फैक्ट्री स्थापित करनी होगी, जिसके बाद आपको सोलर पैनल बनाने के लिए जरूरी समान खरीदनी होगा और अपनी कंपनी में कर्मचारियों को रखना होगा। यदि आपके पास ज्यादा पैसा है, तो आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
और अगर आपके पास कम पैसा है, तो आप लोग से एक सोलर पैनल की दुकान खोल सकते हैं। और दुकान में आप सोलर पैनल और सोलर पैनल के साथ जितने भी आइटम आते हैं वह सब भी आप बेच कर पैसे कमा सकते है।
निवेश: 5 से 10 लाख रुपए
लाभ: अनिश्चित
7. मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस:
आज के समय में हर किसी के पास मोबाइल है, और मोबाइल एक ऐसी चीज है जिसमें कभी-कभी प्रॉब्लम्स आ सकती हैं। इसलिए, अगर आप मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको एक दुकान खोलनी होगी।
अगर आपको अच्छे से मोबाइल बनाना आता है, तो आप दुकान में अकेले भी काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको मोबाइल बनाने की जानकारी नहीं है, तो आप कहीं से सीख सकते हैं। आप चाहें तो 2 या 4 कर्मचारियों को भी रख सकते हैं।
निवेश: 20 से 40 हजार रूपए
लाभ: 15 से 30 हजार महीने
8. चॉकलेट का बिजनेस:
चॉकलेट बनाने का बिजनेस आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको चॉकलेट बनाना आना चाहिए।
चॉकलेट बनाना इतना मुश्किल काम नहीं है, आप आसानी से इंटरनेट की मदद से चॉकलेट बनाना सीख सकते हैं। चॉकलेट बनाने के बाद, फिर आपको मार्केट में आपको पैकेट खरीदना होगा। जिसकी मदद से आप चॉकलेट को पैक कर सकते हैं।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस की जरूरत होगी। और फिर, आप चाहें तो मार्केट में अपनी दुकान खोल सकते हैं, या फिर दूसरों की दुकानों में जाकर चॉकलेट बेच सकते हैं।
निवेश: 15 से 30 हजार रूपए
लाभ: 10 से 25 हजार महीने
9. लैपटॉप/कंप्यूटर रिपेयरिंग:
जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन बिजनेस करने के लिए आ रहे हैं, वैसे-वैसे कंप्यूटर और लैपटॉप की डिमांड काफी बढ़ रही है। कंप्यूटर या लैपटॉप में खराबी भी आ रही है, और इस बिजनेस की डिमांड फ्यूचर में काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इस बिजनेस को करने के लिए आप एक जगह किराए पर दुकान ले सकते हैं।
और आप चाहें तो लैपटॉप और कंप्यूटर बेच भी सकते हैं। इस तरह से आप दोनों तरफ से पैसे कमा सकते हैं। और शुरूआत में आप चाहें तो अकेले भी कर सकते हैं, और बाद में आप दो या चार कर्मचारियों को भी रख सकते हैं। लैपटॉप रिपेयरिंग में टाइम लगता है, तो इसलिए अगर सब काम मिलकर करा जाए तो आसान हो जाएगा।
निवेश: 20 से 30 हजार रूपए
लाभ: 10 से 30 हजार महीने
10. जिम सेंटर:
दोस्तों, जिम सेंटर का बिजनेस काफी अच्छा शहरों में चलता है, और जिम सेंटर में ज्यादातर लोग अपना वजन घटाने के लिए जाते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए भी जाते हैं।
लेकिन एक बात ध्यान दें, जिम सेंटर में आप जाएंगे तो आप देखेंगे आपको 1 साल का प्लान बहुत ही सस्ता दिखेगा। और ज्यादातर लोग उसी प्लान को लेते हैं। और आपको मालूम ही होगा। की मुश्किल से लोग 2 से 3 महीने में जिम जाते हैं, और फिर घर में बैठ जाते हैं। इससे जिम सेंटर वालों को बहुत लाभ होता है।
अगर आप एक जिम सेंटर खोलना चाहते हैं, तो आपको एक जगह किराए पर लेनी होगी। उसके साथ-साथ, कसरत के समान की भी खरीदारी करनी होगी।
और आपके पास जिम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आपके पास जिम की जानकारी नहीं है, तो आप उसके लिए एक व्यक्ति रख सकते हैं जिसके पास उसकी जानकारी हो और वह जिम सेंटर को चला सके।
निवेश: 2 से 5 लाख रुपए
लाभ: 30 से 60 हजार महीने
ये भी पढ़े: 2025 से लेकर 2050 तक चलने वाले 20 फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज
11. आटा चक्की का बिजनेस:
जब किसी को गेहूं पिसवाना होता है, तो वह आटा चक्की की दुकान में जाता है। आटा चक्की का व्यापार हमेशा चलने वाले व्यापारों में से एक है क्योंकि जब लोगों को राशन मिलता है, तब उन्हें गेहूं भी मिलता है और वे लोग गेहूं को साफ करके आटा चक्की की दुकान पर ले जाते हैं।
आटा चक्की के व्यापार को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक जगह किराए पर लेनी होगी और फिर आपको आटा पीसने वाली मशीन खरीदनी होगी। उसके बाद अगर आप चाहें तो एक कर्मचारी को रख सकते हैं, जो आटा पीसेगा, और आप चाहें तो खुद भी दुकान पर बैठ सकते हैं।
निवेश: 40 से 90 हजार रूपए
लाभ: 20 से 40 हजार महीने
12. ट्यूशन क्लास:
आप सभी को पता ही होगा कि बहुत से लोग परीक्षा की तैयारी के लिए ट्यूशन पढ़ते हैं और अच्छे ट्यूशन की मांग भी ज्यादा है। ट्यूशन क्लासेस खोलने के लिए आपको एक ऐसी जगह का इंतजाम करना होगा, जो कि इतनी बड़ी हो कि उसमें आराम से 20 से 40 बच्चे बैठ सकें।
आप चाहें तो ऐसा कमरा किराए पर भी ले सकते हैं। उसके बाद, अगर आप अच्छा पढ़ा लेते हैं और आपको पढ़ाने में रुचि है, तो आप खुद भी पढ़ा सकते हैं। अगर आपको पढ़ाना नहीं आता, तो आप दूसरे शिक्षक को भी रख सकते हैं।
निवेश: 15 से 25 हजार
लाभ: 20 से 40 हजार महीने
13. योगा क्लासेस:
आजकल लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, इसलिए वे योगा क्लासेस ज्वाइन कर रहे हैं। हालांकि, अगर आप देखें तो फिलहाल योगा क्लासेस की संख्या कम है, लेकिन धीरे-धीरे लोग इसे खोल रहे हैं। अगर आप भी एक योगा क्लास खोलना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले एक अच्छी जगह का इंतजाम करना होगा।
यदि आपको योगा आता है, तो आप खुद भी योगा सिखा सकते हैं। अगर आपको योगा नहीं आता, तो आप ऐसे व्यक्ति को रख सकते हैं जिन्हें योग की पूरी जानकारी हो और वह लोगों को योगा सिखा सकें।
निवेश: 5 से 15 हजार रूपए
लाभ: 15 से 25 हजार महीने
14. किराने की दुकान:
दोस्तों, आपने भी देखा होगा कि आपके घर में सबसे ज्यादा सामान किराने की दुकान से ही आता है। यह सिर्फ आपके घर की बात नहीं है; ज्यादातर घरों में सामान किराने की दुकान से ही आता है। अगर आप किराने की दुकान खोलना चाहते हैं, तो आपको इसे एक सही जगह पर खोलना होगा।
यदि आप एक ऐसी जगह पर किराने की दुकान खोलते हैं जहां पहले से ही किराने की दुकान है, तो आपकी दुकान के सफल होने के चांस कम हो जाते हैं। इसलिए, एक सही जगह पर किराने की दुकान खोलें और दुकान में ज्यादा से ज्यादा सामान रखें ताकि ग्राहक आपकी दुकान से खाली हाथ न लौटे, बल्कि आपकी दुकान से सभी जरूरी सामान लेकर लौटें।
निवेश: 1 से 5 लाख रुपए
लाभ: 20 से 40 हजार महीने
15. फर्नीचर का बिजनेस:
वह बिजनेस जो 365 दिन चलता है और सबसे अच्छा है, वह फर्नीचर का बिजनेस है क्योंकि इस बिजनेस की मांग कभी भी कम नहीं होती और हर घर में फर्नीचर की जरूरत होती है। फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको लकड़ी खरीदनी होगी।
इसके बाद आपको यह तय करना होगा कि आप कौन से प्रकार का फर्नीचर बनाकर बेचेंगे। फिर आपको 5-10 बढ़ईयों को काम पर रखना होगा और आप जो भी फर्नीचर बनवाना चाहें, वह सब बनवा सकते हैं। इच्छा होने पर आप एक दुकान भी खोल सकते हैं और वहां पर फर्नीचर बेच सकते हैं, जिससे आपको दोगुना लाभ होगा।
निवेश: 2 से 6 लाख रुपए
लाभ: 40 से 80 हजार महीने
ये भी पढ़े: शहर में चलने वाला बिजनेस – 10 सबसे अच्छे बिजनेस
16. चाय का बिजनेस:
चाय का बिजनेस बहुत ही चलने वाला है, और भारत में लोग सुबह और शाम दोनों टाइम चाय पीते हैं। इसलिए, इस बिजनेस में फेल होने की चांसेस काफी कम हैं, और आप इसे ठेले से भी शुरू कर सकते हैं।
बस, आपको ठेले के लिए एक अच्छी जगह का इंतजाम करना होगा, और इस बिजनेस में आप एक कर्मचारी को भी रख सकते हैं। जब आपका ठेला चलने लगे, तब आप एक जगह पर दुकान किराए पर ले सकते हैं।
निवेश: 20 से 40 हजार
लाभ: 10 से 20 हजार महीने
17. मसाले का बिजनेस:
चाहे आप घर पर ही खाना बनाएं या फिर बाहर रेस्तरां में खाने जाएं, खाने में मसाला होना बहुत ही जरूरी है। यही कारण है कि लोग खाने के स्वाद के लिए मसाले का इस्तेमाल करते हैं। मसालों का बिजनेस रोज़ाना चलता है और इसलिए मसालों की डिमांड बढ़ती जा रही है।
अगर आप भी इस बिजनेस को करना चाहते हैं, तो आपको मसालों की गुणवत्ता पर ध्यान देकर उन्हें खरीदना होगा। आप चाहे तो कच्चे मसाले खरीदकर उन्हें पीसकर बेच सकते हैं, और इसके लिए आपको मसालों को पीसने वाली मशीन खरीदनी पड़ेगी।
निवेश: 1 से 2 लाख रुपए
लाभ: 25 से 50 हजार महीने
18. जूस का बिजनेस:
हर कोई आजकल अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करता है, और जब वह चलते हैं तो कुछ फ्रेश जूस पीना भी पसंद करते हैं। अगर आप भी इस तरह के बिजनेस को करना चाहते हैं, तो आपको एक जगह ढूंढ़ना होगा, और वहां पर आप अपनी जूस की दुकान खोल सकते हैं।
साथ ही, आप अपना बैनर भी लगा सकते हैं ताकि लोग आपकी दुकान को आसानी से पहचान सकें। इसके बाद, आपको यह तय करना होगा कि आप कौन-कौन से फलों से जूस बनाएंगे और उन्हें बेचेंगे।
निवेश: 15 से 30 हजार रुपए
लाभ: 20 से 30 हजार महीने
19. कपड़े का बिजनेस:
चाहे गर्मियों के कपड़े हों या फिर सर्दियों के कपड़े, लोग हमेशा कपड़े खरीदते रहते हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि भारत में कितने तरह-तरह के कपड़े बिकते हैं, और कपड़े की डिमांड कभी कम नहीं होती, बल्कि बढ़ती रहती है।
अगर आप कपड़ों का व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको तय करना होगा कि आप कौन से कपड़े बेचेंगे। इसके बाद, आपको एक जगह ढूंढ़ना होगा, जो कि कपड़ों के बाजार में हो। यदि आपको कपड़ों के बाजार में जगह मिलती है, तो यह बहुत अच्छी बात है।
निवेश: 1 से 3 लाख रुपए
लाभ: 25 से 50 हजार महीने
20. वेडिंग प्लानर का बिजनेस:
अगर आपने किसी की शादी में जाकर देखा हो, तो आपने यह जरूर नोट किया होगा कि कई बार शादियों में सजावट काफी खूबसूरत होती है। ये सजावट वेडिंग प्लानर्स के द्वारा की जाती है। जैसे कि आप जानते हैं, साल भर में बहुत सारी शादियां होती हैं, इससे आप समझ सकते हैं कि वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस कितना फल-फूल सकता है।
अगर आप इस बिजनेस में उतरना चाहते हैं, तो आपको सजावट और डिजाइनिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अगर आपको खुद इसमें महारत हासिल नहीं है, तो आप 2-6 डिजाइनर्स को नौकरी पर रखकर अपना वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
निवेश: 40 से 70 हजार रुपए
लाभ: 50 से 75 हजार महीने
Conclusion:
आपको अब पता चल गया होगा कि 365 दिन चलने वाला बिजनेस कौन सा है। और इस ब्लॉग पोस्ट में मैंने आपको 20 बिजनेस आईडियाज दिए हैं। और इन बिजनेस में से आपको जो बिजनेस में ज्यादा रुचि हो, आपको जो सा बिजनेस ज्यादा समझ में आता हो, आप वही बिजनेस करिएगा।
क्योंकि कोई भी बिजनेस पैसा देखकर नहीं कर जाता है, और अगर आपके मन में बिजनेस से जुड़ा कौन सा भी सवाल हो, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपको तुरंत रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करेंगे।