महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? 2025 पूरी जानकारी!

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी महिंद्रा ग्रुप के शेयरों में निवेश करने का सोच रहे हैं, लेकिन यह नहीं समझ पा रहे कि महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको महिंद्रा ग्रुप के सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताएंगे।

महिंद्रा ग्रुप भारत की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। इस ग्रुप की कई कंपनियाँ शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और ये कंपनियाँ कई क्षेत्रों में काम करती हैं, जैसे ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर, आईटी, रियल एस्टेट आदि। महिंद्रा के शेयरों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन इनकी मजबूत फंडामेंटल्स और अच्छे बिजनेस मॉडल के कारण ये निवेशकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है और साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या यह शेयर भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं या नहीं। अगर आप भी महिंद्रा के सस्ते शेयरों में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है और क्या यह आपके निवेश के लिए सही है।

महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है

 

यहाँ पर महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर की लिस्ट्स दी है:

महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर शेयर प्राइस मार्केट कैप (करोड़)
1. Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd ₹272.55 ₹34,250
2. Mahindra Holidays & Resorts India Ltd ₹379.20 ₹7,678
3. Tech Mahindra Ltd ₹1,651 ₹1,65,684
4. Mahindra Lifespace Developers Ltd ₹515.60 ₹7,717
5. Mahindra & Mahindra Ltd ₹2,891 ₹3,64,938

तो चलिए. अब इन शहरों के बारे में और ज्यादा जानकारी जान लेते हैं।

 

1. Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd:

इस समय महिंद्रा ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर Mahindra Financial Services है। कंपनी के शेयर की कीमत ₹272.55 के आसपास चल रही है और कंपनी का मार्केट कैप ₹34,250 करोड़ है। अगर कंपनी के फंडामेंटल्स चेक करें, तो पता चलता है कि कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनी का PE Ratio 15.45 है, जबकि Industry PE 22.3 है, यानी कंपनी का शेयर थोड़े सस्ते दाम पर मिल रहा है। ROE 10.0% का है, जो ठीक-ठाक माना जा सकता है।

यह कंपनी लोगों को पैसा उधार देती है। यह खासकर गांवों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद करती है। अगर किसी को नई गाड़ी, खेती के लिए सामान, घर बनाने या छोटा व्यापार शुरू करने के लिए पैसे चाहिए हों, तो यह कंपनी उन्हें लोन देती है ताकि वे अपने सपने पूरे कर सकें।

 

ये भी पढ़े: अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है? जानिए पूरी जानकारी!

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 0.07%
5 इयर रिटर्न 27.63%
अल्ल टाइम रिटर्न 865.62%

 

2. Mahindra Holidays & Resorts India Ltd:

Mahindra Holidays & Resorts India लोगों के लिए छुट्टियों का मज़ा बढ़ाती है। इसके पास कई जगहों पर सुंदर-सुंदर होटल और रिसॉर्ट्स हैं, जिन्हें Club Mahindra कहते हैं। यहां लोग अपने परिवार के साथ घूमने, मस्ती करने और आराम से समय बिताने आते हैं।

Mahindra Holidays & Resorts India का शेयर प्राइस ₹379.20 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹7,678 करोड़ है। अगर कंपनी के कुछ फंडामेंटल्स चेक करें तो पता चलता है कि कंपनी 2021 में 14 करोड़ के लॉस में थी, लेकिन 2024 में कंपनी ने ₹100 करोड़ से भी अधिक का प्रॉफिट किया है। कंपनी की नेट वर्थ भी तेजी से बढ़ी है, और कंपनी का PE Ratio 67.31 है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -5.52%
5 इयर रिटर्न 159.30%
अल्ल टाइम रिटर्न 138.99%

 

3. Tech Mahindra Ltd:

Tech Mahindra कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कामों में मदद करती है। यह दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को उनके काम में नई तकनीक और सॉफ्टवेयर के जरिए सहायता देती है। इससे कंपनियां अपने काम को आसान और तेज़ी से कर पाती हैं। टेक महिंद्रा कंप्यूटर प्रोग्राम, मोबाइल ऐप, और इंटरनेट सेवाएं बनाने में भी माहिर है, जिससे चीजें स्मार्ट और आसान बनती हैं।

Tech Mahindra का शेयर प्राइस ₹1,651 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹1,65,684 करोड़ है। चलिए, कंपनी के कुछ फंडामेंटल्स देख लेते हैं। कंपनी ने 2022 में ₹5,630 करोड़ का प्रॉफिट किया था, लेकिन 2024 में ₹2,300 करोड़ का प्रॉफिट किया है।

प्रॉफिट कम होने की वजह से रेवेन्यू और नेट वर्थ में भी फर्क देखने को मिला है। अगर किसी कंपनी का प्रॉफिट सालाना कम हो रहा है, तो शेयर प्राइस में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। कंपनी का PE Ratio 49.36 है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 40.35%
5 इयर रिटर्न 124.97%
अल्ल टाइम रिटर्न 1,164.58%

 

4. Mahindra Lifespace Developers Ltd:

Mahindra Lifespace घर, अपार्टमेंट और ऑफिस बनाने का काम करती है। यह अच्छे और साफ-सुथरे घर और जगहें बनाती है, जहां लोग आराम से रह सकें और काम कर सकें। महिंद्रा लाइफस्पेस शहरों में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए हरे-भरे और टिकाऊ (Sustainable) घर बनाती है।

Mahindra Lifespace Developers का शेयर प्राइस ₹515.60 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹7,717 करोड़ है। अगर कंपनी के फंडामेंटल्स चेक करें तो पता चलता है कि कंपनी का सालाना प्रॉफिट 2022 से कम हो रहा है, जिससे कंपनी के शेयर प्राइस में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अगर इस साल कंपनी का प्रॉफिट अच्छा रहा, तो शेयर प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कंपनी का PE Ratio 66.46 है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -7.28%
5 इयर रिटर्न 287.05%
अल्ल टाइम रिटर्न 12,553.06%

 

5. Mahindra & Mahindra Ltd:

Mahindra & Mahindraट्रैक्टर, कार, जीप, और ट्रक जैसे वाहन बनाती है। यह खासकर किसानों के लिए ट्रैक्टर और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए मजबूत गाड़ियाँ बनाती है। इसके साथ-साथ कंपनी का लक्ष्य तकनीकी और टिकाऊ (Sustainable) साधनों से लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाना है। महिंद्रा भारत और दुनिया भर में अपने वाहनों और सेवाओं के लिए जानी जाती है।

Mahindra & Mahindra का शेयर प्राइस ₹2,891 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹3,64,938 करोड़ है। अगर Mahindra & Mahindra के फंडामेंटल्स चेक करें तो पता चलता है कि कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ तेजी से बढ़ रहे हैं।

कंपनी का PE Ratio 30.29 है, और 5 जुलाई 2024 को कंपनी ने 21.1 रुपए का डिविडेंड दिया था। यह कंपनी साल में एक बार डिविडेंड देती है, जिससे शेयरहोल्डर्स को अच्छा मुनाफा होता है, हालांकि इससे शेयर प्राइस में थोड़ी गिरावट देखने को मिलती है।

ये भी पढ़े: टाटा का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है? पूरी जानकारी!

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 82.93%
5 इयर रिटर्न 460.47%
अल्ल टाइम रिटर्न 14,230.60%

 

Conclusion:

महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? अब आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। सबसे पहले, हमने आपको बताया कि महिंद्रा ग्रुप कौन से प्रमुख क्षेत्रों में काम करता है, और उसके बाद हमने कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर डाली। इसके बाद, हमने यह जानने की कोशिश की कि क्या कंपनी के शेयर प्राइस में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं या नहीं। अगर कंपनी के फंडामेंटल्स और इंडस्ट्री के हालात अच्छे हैं, तो आने वाले समय में शेयर प्राइस बढ़ने के ज्यादा चांस रहते हैं।

लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हमेशा शेयर प्राइस बढ़े ही। कभी-कभी बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप भी महिंद्रा के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें। महिंद्रा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? इसके बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद, आप सही निर्णय ले सकते हैं। और हां, इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। अगर शेयर बाजार से जुड़ा कोई सवाल है, तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

डिस्क्लेमर:

यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिमभरा हो सकता है, जिसमें फायदा और नुकसान दोनों हो सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी पर किए गए निवेश से होने वाले फायदे या नुकसान के लिए लेखक या ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा। सोच-समझकर निवेश करें।

Leave a Comment