आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी!

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी सोच रहे हैं कि आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए? अगर हां, तो आप सही जगह पर आए हैं। शेयर बाजार में सही निवेश करने का मतलब है सही समय पर सही कंपनी के शेयर खरीदना। लेकिन सवाल ये है कि ऐसी कौन-सी कंपनियां हैं जिनके शेयरों में निवेश करके आप भविष्य में शानदार रिटर्न कमा सकते हैं?

शेयर बाजार में कई कंपनियां लिस्टेड हैं, लेकिन हर कंपनी में निवेश करना फायदेमंद नहीं होता। आपको ऐसी कंपनियां चुननी चाहिए जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हों, बिजनेस मॉडल स्थिर हो और भविष्य में विकास की संभावना हो।

इस ब्लॉग में हम आपको 10 ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो आने वाले समय में आपकी किस्मत बदल सकते हैं। ये शेयर न केवल आपकी संपत्ति बढ़ाने में मदद करेंगे, बल्कि आपको शेयर बाजार में एक समझदार निवेशक भी बनाएंगे। तो अगर आप जानना चाहते हैं कि आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए, तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए, शुरू करते हैं!

आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए

 

आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए की लिस्ट्स:

कंपनी नेम शेयर की कीमत मार्केट कैप
1. HCL Technologies Ltd ₹1,905 ₹5,15,244 करोड़
2. Infosys Ltd ₹1,930 ₹7,84,422 करोड़
3. United Spirits ₹1,485 ₹1,08,124 करोड़
4. Dr Reddy’s Laboratories ₹1,210 ₹1,00,877 करोड़
5. Varun Beverages ₹617 ₹2,03,564 करोड़
6. ITC Ltd ₹475 ₹5,96,525 करोड़
7. Bharat Electronics Ltd ₹297 ₹2,13,774 करोड़
8. Marico Ltd ₹614 ₹78,687 करोड़
9. CG Power and Industrial Solution Ltd ₹743 ₹1,12,734 करोड़
10. Life Insurance Corporation of India ₹909 ₹5,72,444 करोड़

तो चलिए आप जानते हैं की इन शेर की फंडामेंटल कैसे हैं और यह कंपनी है क्या-क्या काम करती है आइए इसको विस्तार से समझ लेते हैं।

 

1. HCL Technologies Ltd:

HCL Technologies Ltd

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो HCL Technologies Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कंपनी का शेयर लगभग ₹1,900 के आसपास चल रहा है और यह IT सेक्टर में काम करती है। यह बड़ी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है, इंटरनेट पर डेटा स्टोर करने में मदद करती है और काम को तेज व आसान बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करती है। यह दुनियाभर में अपनी सेवाएं देती है और शिक्षा व पर्यावरण के लिए भी काम करती है। आसान भाषा में कहें, तो HCL Technologies तकनीक से सबकी मदद करती है।

HCL Technologies फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹1,905
  • मार्केट कैप: ₹5,15,244 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹15,710 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹14,845 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹68,271 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹86,721 करोड़
  • PE रेशियो: 30.62
  • ROE: 24.43%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹1,919 / ₹1,235

यह कंपनी हर साल अच्छा काम कर रही है और बड़ी-बड़ी कंपनियां इस पर विश्वास करती हैं।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 38.88%
5 इयर रिटर्न 251.64%
अल्ल टाइम रिटर्न 1,460.54%

ये भी पढ़े: 20 रुपये से कम के शेयर 2025 – पूरी जानकारी!

 

2. Infosys Ltd:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो Infosys Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कंपनी कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देती है। Infosys का शेयर लगभग ₹1,500 के आसपास चल रहा है। यह दुनियाभर में बड़ी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है, डेटा स्टोर करने की सेवाएं प्रदान करती है और नई तकनीकों का इस्तेमाल कर काम को तेज और आसान बनाती है।

Infosys Ltd

यह कंपनी बैंक, दुकानों, अस्पतालों और फाइनेंस जैसी जगहों के लिए भी टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देती है। Infosys का एक खास प्रोडक्ट “Finacle” है, जो बैंकों में बहुत काम आता है। इसके अलावा, कंपनी लोगों को नौकरी देने और नए कंप्यूटर कौशल सिखाने में भी आगे रहती है। साथ ही, यह शिक्षा और पर्यावरण के लिए भी काम करती है।

Infosys फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹1,930
  • मार्केट कैप: ₹7,84,422 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹26,248 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹24,108 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹1,58,381 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹88,461 करोड़
  • PE रेशियो: 30.62
  • ROE: 29.79%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹1,991 / ₹1,358

कंपनी की हालत अच्छी है और इसके आंकड़े हर साल सुधर रहे हैं। Infosys का शेयर मजबूत है और मुनाफा देने वाला माना जाता है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 29.46%
5 इयर रिटर्न 170.91%
अल्ल टाइम रिटर्न 16,525.97%

 

3. United Spirits:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो United Spirits Limited (USL) का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹1,485 के आसपास चल रहा है  इस कंपनी का शेयर शराब के प्रमुख ब्रांड्स जैसे McDowell’s No. 1, Royal Challenge, Signature, और Black Dog बनाती है। USL 1826 में शुरू हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

आज यह विदेशी कंपनी Diageo के साथ साझेदारी में काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में बिकते हैं। अगर आप शराब इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं, तो यह कंपनी आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है।

United Spirits फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹1,485
  • मार्केट कैप: ₹1,08,124 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹1,408 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹1,126 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹11,546 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹7,121 करोड़
  • PE रेशियो: 77.56
  • ROE: 18.57%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹1,647 / ₹1,032
इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 44.64%
5 इयर रिटर्न 156.27%
अल्ल टाइम रिटर्न 13,465.30%

 

4. Dr Reddy’s Laboratories:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो Dr. Reddy’s Laboratories Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹1,210 के आसपास चल रहा है। यह कंपनी दवाइयां बनाती है और बुखार, दर्द, एंटीबायोटिक्स, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयां तैयार करती है।

इसके अलावा, यह डायबिटीज, हृदय रोग, और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए भी दवाइयां बनाती है। Dr. Reddy’s का काम केवल भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर के देशों में दवाइयां पहुंचाने का है। कंपनी का लक्ष्य लोगों को अच्छी और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ रह सकें।

Dr. Reddy’s Laboratories फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹1,210
  • मार्केट कैप: ₹1,00,877 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹5,558 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹4,507 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹26,905 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹28,255 करोड़
  • PE रेशियो: 18.89
  • ROE: 17.36%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹1,421 / ₹1,074

Dr. Reddy’s Laboratories की पैसे की हालत बहुत मजबूत है और कंपनी का मुनाफा बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि यह कंपनी दवाइयों के कारोबार में अच्छा काम कर रही है और इसकी दवाइयां पूरी दुनिया में जाती हैं।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 14.69%
5 इयर रिटर्न 122.49%
अल्ल टाइम रिटर्न 10,099.03%

 

5. Varun Beverages:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो Varun Beverages Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹617 के आसपास चल रहा है। यह कंपनी पेप्सी, मिरिंडा, 7UP और Tropicana जैसे ड्रिंक और जूस बनाती है। Varun Beverages इन ड्रिंक को बनाकर बोतल में भरकर बेचती है।

कंपनी अपनी फैक्ट्रियां भारत और दूसरे देशों में बढ़ा रही है, ताकि ज्यादा लोगों तक अपने प्रोडक्ट्स पहुंचा सके। इसके पास कई तरह के ड्रिंक, जूस और पानी होते हैं। Varun Beverages PepsiCo का सबसे बड़ा पार्टनर है और इसके प्रोडक्ट्स भारत, श्रीलंका, नेपाल और अफ्रीका के कुछ देशों में बिकते हैं।

Varun Beverages फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹617
  • मार्केट कैप: ₹2,03,564 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹2,102 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹1,550 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹16,122 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹7,085 करोड़
  • PE रेशियो: 81.65
  • ROE: 28.25%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹681 / ₹421

Varun Beverages ने 2021 से 2024 तक अपने शेयर छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिए। इससे जो लोग कंपनी के शेयर रखते थे, उन्हें ज्यादा शेयर मिल गए। इसका मतलब यह हुआ कि उन्हें फायदा हुआ। कंपनी के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और वह पेय के काम में बहुत अच्छी तरह से काम कर रही है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 45.52%
5 इयर रिटर्न 932.03%
अल्ल टाइम रिटर्न 2,361.70%

 

6. ITC Ltd:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो ITC Ltd कंपनी का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹475 के आसपास चल रहा है। ITC बहुत सारे काम करती है और इसका मुख्यालय कोलकाता में है। ITC बिस्कुट (Sunfeast), नूडल्स (YiPPee!), और नमकीन (Bingo!) जैसी चीजें बनाती है।

ITC Ltd

इसके अलावा, यह साबुन और शैंपू (Fiama, Vivel) भी बनाती है और सिगरेट (Gold Flake, Classic) बनाने में नंबर 1 है। ITC के पास शानदार होटल्स हैं, यह पैकेजिंग का काम भी करती है और किसानों से फसल खरीदकर उसे बाजार तक पहुंचाती है। कंपनी पर्यावरण का ध्यान रखती है और हर साल मुनाफा बढ़ा रही है।

ITC Ltd फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹475
  • मार्केट कैप: ₹5,96,525 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹20,751 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹19,477 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹73,609 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹74,890 करोड़
  • PE रेशियो: 29.04
  • ROE: 27.29%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹528 / ₹399
इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 2.82%
5 इयर रिटर्न 92.55%
अल्ल टाइम रिटर्न 2,646.16%

 

7. Bharat Electronics Ltd:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹297 के आसपास चल रहा है। BEL एक सरकारी कंपनी है यह कंपनी भारत की सेना के लिए खास मशीनें और उपकरण बनाती है, जैसे रडार, नेविगेशन सिस्टम और लड़ाई में काम आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान।

इसके अलावा, BEL सोलर पैनल, ट्रैफिक सिग्नल और स्मार्ट सिटी के लिए भी चीजें बनाती है। BEL “मेक इन इंडिया” योजना में मदद करती है और अपने प्रोडक्ट्स विदेशों में भी बेचती है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य देश को सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

Bharat Electronics फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹297
  • मार्केट कैप: ₹2,13,774 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹3,943 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹2,940 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹20,938 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹16,344 करोड़
  • PE रेशियो: 47.95
  • ROE: 25.71%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹340 / ₹140
इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 95.01%
5 इयर रिटर्न 843.44%
अल्ल टाइम रिटर्न 142,831.82%

 

8. Marico Ltd:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो Marico Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹1,210 के आसपास चल रहा है। Marico एक प्रमुख भारतीय कंपनी है जो घरेलू उपयोग के सामान बनाती है। यह कंपनी खासतौर पर हेयर केयर, स्किन केयर और खाने के तेल के उत्पादों में काम करती है।

Marico Ltd

इसके सबसे मशहूर ब्रांड्स में Parachute (नारियल तेल), Saffola (खाने का तेल) और Set Wet (पुरुषों के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स) शामिल हैं। Marico के प्रोडक्ट्स न सिर्फ भारत में, बल्कि मध्य एशिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी पसंद किए जाते हैं। कंपनी का उद्देश्य अच्छे और गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स बनाना है, जो लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बना सकें।

Marico Ltd फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹614
  • मार्केट कैप: ₹78,687 करोड़
  • 2024 प्रॉफिट: ₹1,502 करोड़
  • 2023 प्रॉफिट: ₹1,322 करोड़
  • 2024 रेवेन्यू: ₹9,795 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹4,169 करोड़
  • PE रेशियो: 51.27
  • ROE: 34.12%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹719 / ₹446
इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 12.89%
5 इयर रिटर्न 82.68%
अल्ल टाइम रिटर्न 21,620.64%

 

9. CG Power and Industrial Solution Ltd:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो CG Power and Industrial Solutions Ltd का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹743 के आसपास चल रहा है। CG Power एक प्रमुख कंपनी है जो बिजली के सामान बनाती है। यह कंपनी बिजली भेजने और बांटने के लिए जरूरी चीजें बनाती है, जैसे ट्रांसफॉर्मर और स्विच। इसके अलावा, यह मोटर्स और जनरेटर भी बनाती है।

CG Power भारतीय रेलवे को भी जरूरी उपकरण देती है, जैसे ट्रैक्शन सिस्टम और सिग्नल। इसके सामान का इस्तेमाल ऊर्जा, रेलवे और फैक्ट्री में होता है। CG Power की चीजें बहुत अच्छी होती हैं और नई तकनीक से बनी होती हैं, इसलिए यह कंपनी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

CG Power फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹743
  • मार्केट कैप: ₹1,12,734 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹871 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹796 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹8,152 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹3,019 करोड़
  • PE रेशियो: 77.83
  • ROE: 25.50%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹874 / ₹410

CG Power की फाइनेंशियल मजबूत है, और अगर इस कंपनी का मार्केट कैप बढ़ता है तो इसके शेयर प्राइस में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 76.08%
5 इयर रिटर्न 6,462.81%
अल्ल टाइम रिटर्न 17,088.31%

 

10. Life Insurance Corporation of India:

अगर आप आज शेयर खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का शेयर लगभग ₹909 के आसपास चल रहा है। LIC भारत की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध बीमा कंपनी है। यह कंपनी लोगों को जीवन बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और छोटे बीमा उत्पाद देती है, ताकि लोग भविष्य में सुरक्षित महसूस करें।

LIC का काम है लोगों को पैसे की सुरक्षा और बचत का मौका देना। यह कंपनी पॉलिसियों के जरिए लोगों को सुरक्षा और निवेश का रास्ता दिखाती है। LIC भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई शाखाएं खोल चुकी है और यह शेयर मार्केट और सरकारी बॉंड्स में भी निवेश करती है, ताकि और अधिक पैसे कमा सके।

LIC फंडामेंटल्स:

  • शेयर की कीमत: ₹909
  • मार्केट कैप: ₹5,72,444 करोड़
  • 2024 का प्रॉफिट: ₹40,916 करोड़
  • 2023 का प्रॉफिट: ₹35,997 करोड़
  • 2024 का रेवेन्यू: ₹8,64,898 करोड़
  • नेट वर्थ: ₹82,900 करोड़
  • PE रेशियो: 13.82
  • ROE: 4253%
  • 52-वीक हाई/लो: ₹1,222 / ₹667

LIC भारत के लाखों लोगों को पैसे की सुरक्षा देती है और उन्हें मुश्किल समय में मदद करती है। इसके साथ ही, LIC भारत की अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ा योगदान दे रही है, क्योंकि यह बहुत सारे पैसे निवेश करती है और देश की तरक्की में मदद करती है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 27.88%
5 इयर रिटर्न 19.34%
अल्ल टाइम रिटर्न 19.34%

ये भी पढ़े: भारत का सबसे महंगा शेयर 2025 – पूरी जानकारी!

 

निष्कर्ष:

अब आपको पूरी तरह से समझ में आ गया होगा आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए?, और ऊपर बताए गए 10 शेयर अच्छे हैं और इनमें निवेश करने से आपकी पैसे की बचत बढ़ सकती है। इन कंपनियों के शेयर मजबूत हैं और आने वाले समय में आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए का सवाल सबके मन में आता है, खासकर तब जब हम अपने पैसे को सही जगह लगाना चाहते हैं। लेकिन याद रखें, शेयर में निवेश करने से पहले अच्छे से सोचें और जानें कि आप कितना जोखिम ले सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

डिस्क्लेमर:

यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिमभरा हो सकता है, जिसमें फायदा और नुकसान दोनों हो सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी पर किए गए निवेश से होने वाले फायदे या नुकसान के लिए लेखक या ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा। सोच-समझकर निवेश करें।

2 thoughts on “आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी!”

Leave a Comment