नमस्कार दोस्तों! क्या आप जानना चाहते हैं अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है? अगर हां, तो आप सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको अदानी ग्रुप के कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे, जो आने वाले समय में आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न तभी मिलता है जब आप किसी मजबूत और भरोसेमंद कंपनी में निवेश करते हैं। अच्छी कंपनी का मतलब है कि उसके फंडामेंटल्स मजबूत हों, वह लगातार मुनाफा कमा रही हो।
साथ ही, शेयर में निवेश करने के बाद आपको उसे लंबे समय तक होल्ड करना चाहिए। अगर आप अच्छे शेयर को लंबे समय तक अपने पास रखते हैं, तो आपको अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना होती है।
यहाँ पर अदानी के सबसे अच्छे शेयर की लिस्ट्स दी है:
अडानी का सबसे अच्छा शेयर | शेयर प्राइस | मार्केट कैप |
1. Adani Enterprises | ₹2,897 | ₹3,34,291 |
2. Adani Green Energy | ₹1,611 | ₹2,55,180 |
3. Adani Ports and SEZ | ₹1,349 | ₹2,91,403 |
4. Adani Power | ₹585 | ₹2,25,554 |
5. Adani Total Gas | ₹711 | ₹78,240 |
तो चलिए अब शेयरों के बारे में और जानकारियां जान लेते हैं।
1. Adani Enterprises:
इस समय अदानी ग्रुप का सबसे अच्छा शेयर Adani Enterprises है। यह कंपनी कई तरह के काम करती है। यह कोयला बेचती है, खदानों से सामान निकालती है, सोलर पैनल से बिजली बनाती है, हवाई अड्डे चलाती है, और खेती और सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम करती है। यह कंपनी देश को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाती है।
Adani Enterprises के शेयर की कीमत फिलहाल ₹2,897 के आसपास है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹3,34,291 करोड़ है। कंपनी का PE रेशियो 60.39 और ROE 13.21% है। 2023 में कंपनी का रेवेन्यू अधिक था, लेकिन 2024 में यह थोड़ा कम हुआ है। फिर भी, कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ लगातार बढ़ रहे हैं, जो इसे निवेश के लिए एक सकारात्मक संकेत देता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 26.72% |
5 इयर रिटर्न | 1,285.07% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 46,511.57% |
ये भी पढ़े: अडानी का सबसे सस्ता शेयर 2025 – पूरी जानकारी
2. Adani Green Energy:
Adani Green Energy सूरज की रोशनी और हवा से बिजली बनाती है। इसका काम है साफ और हरी बिजली बनाना, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। यह बड़े-बड़े सोलर पैनल और पवन चक्कियां लगाकर भारत में साफ बिजली बनाने में मदद करती है।
Adani Green Energy के शेयर की कीमत फिलहाल ₹1,611 के आसपास है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹2,55,180 करोड़ है। कंपनी का PE रेशियो 226.26 और ROE 12.90% है। 2021 में कंपनी को ₹61 करोड़ का लॉस हुआ था, लेकिन 2024 में कंपनी ने ₹1,200 करोड़ से भी ज्यादा का मुनाफ़ा कमाया है।
हालांकि, कंपनी के दो पहलू ऐसे हैं जो निवेशकों के लिए चिंताजनक हो सकते हैं: PE रेशियो और कंपनी का Debt to Equity रेशियो, जो कि 6.38 है। यह निवेशकों के लिए एक सोचने का विषय बन सकता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 57.13% |
5 इयर रिटर्न | 1,463.35% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 4,969.61% |
3. Adani Ports and SEZ:
Adani Ports and SEZ एक कंपनी है जो भारत में बंदरगाह चलाती है। यहाँ बड़े जहाज आते हैं और सामान लाते-ले जाते हैं। ये कंपनी ऐसे खास इलाके (SEZ) भी बनाती है जहाँ कंपनियाँ फैक्ट्री लगाकर चीजें बना सकती हैं। Adani Ports का काम है भारत में सामान का आना-जाना आसान बनाना।
Adani Ports के शेयर की कीमत फिलहाल ₹1,349 के आसपास है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹2,91,403 करोड़ है। कंपनी का PE रेशियो 29.72 और ROE 17.15% है। 2021 से 2023 तक कंपनी का प्रॉफिट ₹5,000 करोड़ के रेंज में घूमता रहा, लेकिन 2024 में कंपनी ने ₹8,000 करोड़ से भी ज्यादा का मुनाफ़ा कमाया है, जो इसके विकास को दर्शाता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 56.02% |
5 इयर रिटर्न | 245.33% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 580.81% |
4. Adani Power:
Adani Power कंपनी पावर सेक्टर में काम करती है। यह कोयले से बड़े-बड़े प्लांट्स में बिजली तैयार करती है और फिर उस बिजली को घरों और शहरों तक पहुँचाती है। इसका काम है ज्यादा से ज्यादा बिजली बनाना, जिससे लोगों को बिजली की कमी न हो और भारत में रोशनी बनी रहे।
Adani Power के शेयर की कीमत फिलहाल ₹585 के आसपास है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹2,25,554 करोड़ है। कंपनी का PE रेशियो 18.29 और ROE 22.73% है। 2020 में कंपनी ₹2,275 करोड़ के लॉस में थी, लेकिन 2024 में कंपनी ने ₹20,000 करोड़ से भी ज्यादा का प्रॉफिट कमाया है। इसके अलावा, कंपनी का रेवेन्यू और नेटवर्थ भी अच्छे तरीके से बढ़ रहे हैं, जो इसके वित्तीय स्वास्थ्य को दर्शाता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 40.66% |
5 इयर रिटर्न | 803.86% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 433.20% |
5. Adani Total Gas:
Adani Total Gas जो घरों, गाड़ियों और फैक्ट्रियों को गैस देती है। यह पाइप से घरों में खाना बनाने के लिए गैस पहुंचाती है और सीएनजी स्टेशन पर गाड़ियों में डालने के लिए गैस देती है। इस कंपनी का काम है कि सभी को आसानी और सुरक्षित तरीके से गैस मिले।
Adani Total Gas के शेयर की कीमत फिलहाल ₹711 के आसपास है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹78,240 करोड़ है। कंपनी का PE रेशियो 113.09 और ROE 19.75% है। कंपनी का रेवेन्यू और नेटवर्थ तेजी से बढ़ रहे हैं, हालांकि प्रॉफिट का बढ़ना धीरे-धीरे हो रहा है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 27.47% |
5 इयर रिटर्न | 91.14% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 91.14% |
Conclusion:
अब आपको समझ में आ गया होगा कि अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है?। चाहे वह अडानी कंपनी हो या कोई अन्य कंपनी, आपको हमेशा कंपनी की पूरी रिसर्च करनी चाहिए। आप कंपनी की एनुअल रिपोर्ट पढ़ सकते हैं, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कंपनी आने वाले समय में कैसे अपने बिजनेस को बढ़ाने वाली है।
इसके अलावा, यह भी देखें कि कंपनी का कंपीटीटर कौन है। अगर कंपनी का कंपीटीटर ज्यादा रेवेन्यू और प्रॉफिट कमा रहा है, और उसका मार्केट कैप कम है, तो वह भी एक अच्छा निवेश विकल्प हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें। अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं और इस ब्लॉक को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें!
ये भी पढ़े: शेयर मार्केट सीखने के लिए कौन सी बुक पढ़ें? 10 शानदार किताबें!
Disclaimer:
यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। इसमें बताए गए शेयरों में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमभरा हो सकता है, और इसमें नुकसान भी हो सकता है। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर हुए किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या ब्लॉग ज़िम्मेदार नहीं है। समझदारी से निवेश करें।
FAQs About अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है?
अभी कौन सा अडानी शेयर खरीदना है?
अगर आप अडानी का शेयर खरीदना चाहते हैं, तो Adani Green, Adani Ports, और Adani Enterprises देख सकते हैं। Adani Green सोलर बिजली बनाती है, Adani Ports बंदरगाह चलाती है, और Adani Enterprises कई काम करती है। ये सब अच्छे शेयर माने जाते हैं, लेकिन खरीदने से पहले थोड़ा सोच-समझ लें ताकि आपको अच्छा फायदा हो सके।
अडानी के कौन-कौन से शेयर हैं?
अडानी ग्रुप के कुछ बड़े शेयर हैं: Adani Enterprises, Adani Ports, Adani Green Energy, Adani Transmission, Adani Total Gas, Adani Power, और NDTV। ये कंपनियां अलग-अलग काम करती हैं, जैसे बिजली बनाना, बंदरगाह चलाना, हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) बनाना, और गैस सप्लाई करना। अडानी ग्रुप भारत के भविष्य के लिए जरूरी चीजों पर काम करता है।
क्या अदानी के शेयरों में निवेश करना सुरक्षित है?
अडानी के शेयरों में निवेश करना सही हो सकता है, लेकिन आपको ऐसे शेयरों में निवेश करना चाहिए जिनके फंडामेंटल मजबूत हों। अगर किसी अडानी कंपनी के फंडामेंटल अच्छे हैं और वह लगातार मुनाफा कमा रही है, तो आप निवेश करने का विचार कर सकते हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करना बहुत जरूरी है।