अडानी का सबसे सस्ता शेयर 2025 – पूरी जानकारी

अगर आप भी अडानी का सबसे सस्ता शेयर ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिनमें से कुछ की कीमत अभी कम है, लेकिन भविष्य में उनके बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं।

इस लेख में, मैं आपको सिर्फ सस्ते शेयरों के नाम नहीं बताऊंगा, बल्कि इन कंपनियों की पूरी जानकारी भी दूंगा। जैसे कि ये कंपनियां कब शुरू हुईं, क्या काम करती हैं, और उनके फंडामेंटल्स कैसे हैं। इसके साथ ही, आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि ये शेयर भविष्य में आपके निवेश के लिए सही साबित हो सकते हैं या नहीं। 

तो अगर आप सही निर्णय लेना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें और जानें कि कौन सा अडानी का सबसे सस्ता शेयर आपके लिए बेहतर हो सकता है।  

 

अडानी का सबसे सस्ता शेयर

यहां पर अदानी के सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट दी गई है:

कंपनी का नाम शेयर की कीमत मार्केट कैप
1. New Delhi Television Ltd (NDTV) ₹121.50 ₹829 करोड़
2. Adani Wilmar Ltd ₹236.35 ₹30,731 करोड़
3. Ambuja Cements Ltd ₹485.96 ₹1,20,558 करोड़
4. Adani Power ₹486.79 ₹1,88,199 करोड़
5. Adani Total Gas Ltd ₹569.56 ₹63,052 करोड़

तो आइए अब इन शेयरों के बारे में और जानकारी जानते हैं।

1. New Delhi Television Ltd (NDTV):

New Delhi Television Ltd (NDTV)

इस समय अदानी ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर New Delhi Television Ltd (NDTV) है। जिसके शेयर की कीमत लगभग ₹121.50 के आसपास चल रही है।

जैसे कि नाम से पता चलता है, यह एक न्यूज कंपनी है। इसके तीन चैनल हैं:

1. NDTV 24×7 (अंग्रेज़ी न्यूज़)
2. NDTV इंडिया (हिंदी न्यूज़)
3. NDTV Profit (बिजनेस और पैसे से जुड़ी खबरें)

NDTV सिर्फ न्यूज बिजनेस में ही नहीं, बल्कि डिजिटल और ऑनलाइन बिजनेस में भी काम करता है। यह कंपनी सबसे ज्यादा पैसा विज्ञापन से कमाती है। NDTV ने कुछ बिजनेस बेचे भी हैं, जैसे Gadgets360.com और Delta Softpro, जिसे 30 करोड़ में बेच दिया गया।

NDTV कंपनी का मार्केट कैप ₹829 करोड़ है। कंपनी का Debt to Equity Ratio 1.34 है, यानी कंपनी पर ₹212 करोड़ का कर्ज है, जो कि कंपनी के हिसाब से ज्यादा है। मार्च 2024 में कंपनी को 20 करोड़ का लॉस हुआ है। कंपनी का ROE और EPS माइनस में चल रहा है। फिलहाल, कंपनी के फंडामेंटल अच्छे नहीं हैं, लेकिन यह अदानी के सबसे सस्ते शेयरों में से एक है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -54.57%
5 इयर रिटर्न 266.52%
अल्ल टाइम रिटर्न 21.56%

ये भी पढ़े: अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है? (2025 में)

2. Adani Wilmar Ltd:

Adani Wilmar Ltd

Adani Wilmar Ltd अदानी का एक सस्ता शेयर है, जिसकी कीमत लगभग ₹236 के आसपास चल रही है। यह कंपनी FMCG प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई खाने का तेल बेचकर होती है। इसके दो बड़े ब्रांड हैं: Fortune और Kings

यह कंपनी खाने के तेल के बाजार में नंबर 1 पर है, जिसके पास 19% मार्केट शेयर है। कैस्टर ऑयल एक्सपोर्ट में भी यह कंपनी नंबर 1 पर है, जिसका मार्केट शेयर 27.5% है। साबुन और डिटर्जेंट के केमिकल्स के क्षेत्र में भी यह नंबर 1 है, जिसका मार्केट शेयर 34% है। यानी, कंपनी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अदानी विल्मर का मार्केट कैप ₹30,731 करोड़ है। कंपनी पर ₹2,001 करोड़ का कर्ज है, और इसका Debt to Equity Ratio 0.22 है, जो काफी कम माना जाता है। कंपनी का प्रॉफिट लगातार बढ़ रहा था, लेकिन मार्च 2024 में इसका प्रॉफिट घटा है। इस समय कंपनी के फंडामेंटल सामान्य हैं।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -29.85%
5 इयर रिटर्न -32.53%
अल्ल टाइम रिटर्न -32.53%

3. Ambuja Cements Ltd:

Ambuja Cements

Ambuja Cements भारत की टॉप सीमेंट बनाने वाली कंपनियों में से एक है। इस समय कंपनी के शेयर की कीमत लगभग ₹485 चल रही है। कंपनी के पास 6 सीमेंट प्लांट और 8 ग्राइंडिंग यूनिट्स हैं। इसके अलावा, कंपनी के स्वामित्व में तीन प्रमुख सीमेंट ब्रांड हैं: Ambuja Cement, ACC, और Sanghi Cements

अंबुजा सीमेंट्स FY28 तक अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी ग्रीन एनर्जी पर शिफ्ट होने की भी तैयारी कर रही है। ये प्रोजेक्ट्स 24 महीनों में पूरे किए जाएंगे, और इनका खर्च इंटरनल फंडिंग से किया जाएगा। FY23 में, कंपनी ने अपने प्लांट और उत्पादन बढ़ाने के लिए ₹1,811 करोड़ का कैपेक्स खर्च किया।

इस समय, अंबुजा सीमेंट्स का मार्केट कैप ₹1,20,558 करोड़ है। कंपनी पर बहुत कम कर्ज है, और सालाना सेल्स व प्रॉफिट लगातार बढ़ रहे हैं। इस कंपनी का 52-Week High ₹706 था, लेकिन अब इसका शेयर प्राइस ₹485 पर आ गया है, यानी यह 52-Week High की ओर बढ़ रहा है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -17.03%
5 इयर रिटर्न 136.25%
अल्ल टाइम रिटर्न 2,703.29%

4. Adani Power:

Adani Power

Adani Power भी अदानी के सस्ते शेयरों में शामिल है। इसके शेयर की कीमत इस समय लगभग ₹484 चल रही है। यह भारत की सबसे बड़ी कोयले से बिजली बनाने वाली कंपनी है, यानी कंपनी थर्मल पावर सेक्टर में काम करती है। भारत में थर्मल पावर उत्पादन में इसका मार्केट शेयर 16% है।

अदानी पावर ने ₹14,170 करोड़ का कैपेक्स नए प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹1,88,199 करोड़ है। मार्च 2020 में कंपनी लॉस में थी, लेकिन मार्च 2024 में अदानी पावर ने ₹20,792 करोड़ का (Profit Before Tax) प्रॉफिट कमाया। कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.67 है, यानी कंपनी पर ₹37,705 करोड़ का कर्ज है। फिलहाल, कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हैं।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -14.91%
5 इयर रिटर्न 737.81%
अल्ल टाइम रिटर्न 368.25%

5. Adani Total Gas Ltd:

Adani Total Gas कंपनी सिटी गैस के बिजनेस में काम करती है। यह घर, फैक्ट्री, दुकान और गाड़ियों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) बेचती है। इसके अलावा, कंपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए EV Charging, बायो-गैस और LNG जैसे नए बिजनेस पर भी काम कर रही है।

इस समय, अदानी टोटल गैस के शेयर की कीमत ₹569 है और इसका मार्केट कैप ₹63,052 करोड़ है। कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.37 है, यानी कंपनी पर ₹1,457 करोड़ का कर्ज है। इसका 52-वीक हाई ₹1,190 था, लेकिन अब यह ₹569 पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के फंडामेंटल्स सामान्य हैं।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न -42.88%
5 इयर रिटर्न 60.54%
अल्ल टाइम रिटर्न 60.54%

ये भी पढ़े: मुकेश अंबानी का सबसे सस्ता शेयर 2025 – जानिए पूरी जानकारी!

अडानी के शेयर क्यों गिर रहे हैं?

हाल ही में अदानी ग्रुप के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

1. अमेरिका की अदालत ने गौतम अदानी और उनके भतीजे सागर अदानी के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भारत में सोलर प्रोजेक्ट के लिए सरकारी अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी।
2. MSCI ने अदानी ग्रीन सॉल्यूशन को अपनी लिस्ट से हटा दिया है। इसका कारण शेयरों को लेकर अनिश्चितता और SEBI की चेतावनी बताया जा रहा है।

इन खबरों के आते ही अदानी ग्रुप के शेयर 20% से ज्यादा गिर गए, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।

अब सवाल यह है कि क्या अदानी ग्रुप के शेयर दोबारा बढ़ेंगे?
पहले भी ऐसा हुआ था जब 2023 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी। तब भी अदानी ग्रुप के कई शेयर तेजी से गिरे थे, लेकिन बाद में कुछ हद तक रिकवरी देखने को मिली थी।

अगर आप अदानी के शेयरों में निवेश कर रहे हैं, तो आपको हर खबर पर नजर रखनी होगी। इससे आप सही समय पर सही फैसला ले सकते हैं।

Conclusion:

अब आपको पता चल गया होगा कि अडानी का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है, और इसके साथ ही इन कंपनियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। हमने कुछ फंडामेंटल्स की भी जांच की है, जिससे पता चलता है कि कंपनी को फायदा हुआ है या नुकसान, ताकि आप एक सही फैसला ले सकें।

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो उसे कमेंट सेक्शन में लिखें। हम हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Disclaimer

ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।

 

अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs):

अडानी का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है?

अदानी का सबसे सस्ता शेयर NDTV है। इस समय इस कंपनी का शेयर प्राइस लगभग ₹121 रुपए है।

सबसे सस्ता शेयर कौन सा है 2024 में?

2025 में सबसे सस्ता शेयर Future Consumer Ltd है। यह कंपनी (FMCG) सेक्टर में काम करती है। इस कंपनी का शेयर प्राइस लगभग 0.51 रुपए है।

अडानी के शेयर गिरने का क्या कारण है?

अदानी के शेयर गिरने का सबसे बड़ा कारण हिडेनबर्ग की रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में अदानी समूह पर कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिससे निवेशक घबरा गए हैं और शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है। लगाए गए हैं, जिससे निवेशक घबरा गए हैं और शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Leave a Comment