नमस्कार दोस्तों! क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे महंगा शेयर कौन सा है? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपको चौंका देगी! शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर हैं जिनकी कीमत हजारों या लाखों रुपये तक जाती है। लेकिन क्या यह जानना जरूरी नहीं कि आखिर ये शेयर इतने महंगे क्यों हैं और क्या इनमें निवेश करना वाकई फायदेमंद हो सकता है?
भारत के सबसे महंगे शेयर उन कंपनियों के हैं जिनका बिजनेस मॉडल बेहद मजबूत है और जो दशकों से लगातार मुनाफा कमा रही हैं। इन शेयरों की कीमत सिर्फ उनके नाम के कारण नहीं, बल्कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन, उच्च मुनाफे और निवेशकों के विश्वास के कारण आसमान छूती है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि भारत का सबसे महंगा शेयर कौन सा है, उसकी मौजूदा कीमत क्या है, और उसमें निवेश करना आपके लिए कैसा रहेगा। अगर आप भी ऐसे महंगे लेकिन दमदार शेयरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद खास होने वाला है। चलिए, जानते हैं उन शेयरों की कहानी और क्या वे वाकई में आपके पोर्टफोलियो का हिस्सा बनने लायक हैं।
Contents
- 1 भारत का सबसे महंगा शेयर की लिस्ट:
- 2 क्या महंगे शेयर निवेश के लिए सही हैं?
- 3 निष्कर्ष:
- 4 FAQs About भारत के सबसे महंगे शेयर:
- 4.1 भारतीय शेयर बाजार में नंबर 1 कौन है?
- 4.2 इंडिया का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है?
- 4.3 भारत का सबसे महंगा शेयर कौन सा है?
- 4.4 MRF शेयर इतना महंगा क्यों है?
- 4.5 क्या महंगे शेयर खरीदना फायदेमंद है?
- 4.6 MRF के अलावा भारत में और कौन से महंगे शेयर हैं?
- 4.7 क्या महंगे शेयर में निवेश करना जोखिम भरा है?
- 4.8 महंगे शेयरों की तुलना में सस्ते शेयर क्यों खरीदें?
- 4.9 MRF शेयर का भविष्य कैसा है?
भारत का सबसे महंगा शेयर की लिस्ट:
भारत के सबसे महंगे शेयर | शेयर की कीमत | मार्केट कैप |
---|---|---|
1. MRF Ltd | ₹1,23,509.90 | ₹52,367 करोड़ |
2. Page Industries Ltd | ₹44,447.70 | ₹49,560 करोड़ |
3. Honeywell Automation India Ltd | ₹41,195.65 | ₹36,365 करोड़ |
4. Bosch Ltd | ₹34,108.70 | ₹1,00,537 करोड़ |
5. 3M India Ltd | ₹31,304.45 | ₹35,242 करोड़ |
6. Abbott India Ltd | ₹27,114.70 | ₹57,884 करोड़ |
7. Shree Cement Ltd | ₹24,052.85 | ₹86,834 करोड़ |
8. Saraswati Commercial (India) Ltd | ₹22,659.15 | ₹2,334 करोड़ |
9. Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd | ₹15,876.05 | ₹51,527 करोड़ |
10. Dixon Technologies (India) Ltd | ₹14,995.45 | ₹89,738 करोड़ |
तो चलिए आप जानते हैं कि यह कंपनी क्या काम करती है और अन्य जरूरी जानकारियां भी जानेंगे!
1. MRF Ltd:
इस समय MRF Ltd भारत का सबसे महंगा शेयर है, जिसकी शेयर की कीमत ₹1,23,509.90 है। यह भारत की एक बड़ी टायर बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी टायर, ट्यूब और फ्लैप जैसे उत्पाद बनाती है, और ऑटोमोबाइल से जुड़ी दूसरी चीजें भी बनाती है। MRF अपने मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले टायरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
MRF शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹1,23,509.90
- मार्केट कैप: ₹52,367 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹1,51,445
- 52 वीक लो: ₹1,10,617
क्यों खास है MRF?
- MRF का शेयर भारत के सबसे महंगे शेयरों में से एक है।
- कंपनी ने अपने शेयरों को split नहीं किया है, इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक है।
- यह भारत और दुनिया भर में अपने प्रीमियम टायरों के लिए मशहूर है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 10.89% |
5 इयर रिटर्न | 112.57% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 6,783.80% |
ये भी पढ़े: दुनिया का सबसे महंगा शेयर? 2025 पूरी जानकारी!
2. Page Industries Ltd:
Page Industries Ltd भारत की एक बड़ी कंपनी है, जो कपड़े बनाती है। यह कंपनी Jockey और Speedo जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स के तहत अंडरवियर, खेल के कपड़े, स्विमिंग कपड़े और आरामदायक कपड़े बनाती है। Page Industries अपने कपड़ों की बेहतर गुणवत्ता और आराम के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
Page Industries शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹44,447.70
- मार्केट कैप: ₹49,560 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹48,339
- 52 वीक लो: ₹33,070
क्यों खास है Page Industries?
- Page Industries बहुत अच्छे और मजबूत प्रोडक्ट्स बनाती है।
- Jockey ब्रांड ने भारत में बहुत पॉपुलर हो गया है।
- इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है।
-
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 24.28% |
5 इयर रिटर्न | 113.29% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 16,971.38% |
3. Honeywell Automation India Ltd:
Honeywell Automation शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹41,195.65
- मार्केट कैप: ₹36,365 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹59,994
- 52 वीक लो: ₹34,977
कंपनी क्यों खास है?
- यह नए और उन्नत टेक्नोलॉजी बनाती है।
- स्मार्ट शहर और आधुनिक फैक्ट्रियों के लिए काम की चीजें देती है।
- इसके शेयर की ऊंची कीमत दिखाती है कि निवेशकों को इस पर भरोसा है।
- यह कंपनी लंबे समय के निवेश के लिए अच्छी हो सकती है, खासकर अगर आपको टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन में दिलचस्पी है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 11.92% |
5 इयर रिटर्न | 54.70% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 43,545.16% |
4. Bosch Ltd:
Bosch Ltd कंपनी ऑटोमोबाइल पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पावर टूल्स, और घरेलू उपकरण बनाती है। Bosch अपने बेहतर उत्पादों और नई तकनीकों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
Bosch Ltd शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹34,108.70
- मार्केट कैप: ₹1,00,537 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹38,088
- 52 वीक लो: ₹20,615
क्यों खास है Bosch Ltd?
- Bosch Ltd एक बड़ी कंपनी है, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बहुत प्रसिद्ध है।
- यह बेहतर पार्ट्स और नई तकनीक बनाती है।
- Bosch को भारत और पूरी दुनिया में भरोसेमंद ब्रांड के रूप में जाना जाता है।
- इसकी शेयर की ऊंची कीमत और अच्छी ग्रोथ इसे लंबे समय तक निवेश करने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
- Bosch अपने नए आइडिया और तकनीकी सुधार के कारण निवेशकों को बहुत पसंद आती है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 67.27% |
5 इयर रिटर्न | 138.88% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 9,199.15% |
5. 3M India Ltd:
3M India Ltd कंपनी अलग-अलग उद्योगों के लिए नए और खास उत्पाद बनाती है। यह कंपनी ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे क्षेत्रों में काम करती है। 3M के उत्पादों में चिपकने वाली चीजें, पैकेजिंग सामग्री, पेंट फिल्म और मेडिकल उपकरण शामिल हैं।
3M India शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹31,304.45
- मार्केट कैप: ₹35,242 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹40,856
- 52 वीक लो: ₹23,498
क्यों खास है 3M India Ltd?
- 3M India अपनी रिसर्च और नई सोच के लिए बहुत जानी जाती है।
- यह कंपनी अलग-अलग उद्योगों को उनका काम आसान और ज्यादा सही तरीके से करने के लिए नई तकनीक देती है।
- इसके ऊंचे शेयर दाम और अच्छे प्रदर्शन से यह दिखता है कि यह निवेशकों के लिए एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प हो सकती है।
- 3M India का ध्यान बेहतर गुणवत्ता और लंबे समय तक काम करने वाले प्रोडक्ट्स बनाने पर है, जो इसे बाजार में खास बनाता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -0.11% |
5 इयर रिटर्न | 45.09% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 13,012.59% |
6. Abbott India Ltd:
Abbott India Ltd एक बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें बनाती और बेचती है। यह कंपनी दवाइयाँ, पोषण उत्पाद, डायग्नोस्टिक उपकरण और मेडिकल उपकरण बनाती है। Abbott India मुख्य रूप से डायबिटीज, थायरॉइड, महिला स्वास्थ्य और पेट की बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयाँ देती है।
Abbott India शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹27,114.70
- मार्केट कैप: ₹57,884 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹30,521
- 52 वीक लो: ₹22,000
क्यों खास है Abbott India Ltd?
- Abbott India अपनी बेहतर स्वास्थ्य उत्पादों और दवाइयों के लिए बहुत जानी जाती है।
- यह कंपनी भारत और दुनिया भर में स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है।
- इसकी अच्छी ग्रोथ, ऊंची शेयर कीमत, और मजबूत बाजार उपस्थिति इसे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
-
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 27.29% |
5 इयर रिटर्न | 127.30% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 5,650.40% |
7. Shree Cement Ltd:
Shree Cement Ltd भारत की एक बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी सीमेंट और बिजली बनाने के काम में भी जुड़ी है। Shree Cement अपने अच्छी गुणवत्ता वाले सीमेंट और मजबूत निर्माण सामग्री के लिए जानी जाती है। यह कंपनी ग्रे सीमेंट और व्हाइट सीमेंट बनाती है और भारत में अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए सीमेंट देती है।
Shree Cement शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹24,052.85
- मार्केट कैप: ₹86,834 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹30,737
- 52 वीक लो: ₹23,500
क्यों खास है Shree Cement Ltd?
- Shree Cement बहुत अच्छी और मजबूत सीमेंट बनाती है, जो पर्यावरण के लिए भी सही है।
- यह भारत की सबसे बड़ी और खास सीमेंट कंपनियों में से एक है।
- इसके पास अच्छी ग्रोथ है और यह निवेशकों को अच्छा मुनाफा दे सकती है।
- कंपनी नई तकनीक और टिकाऊ तरीकों पर काम करती है, जो इसे बाजार में अलग बनाता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -2.43% |
5 इयर रिटर्न | 32.97% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 89,005.94% |
8. Saraswati Commercial (India) Ltd:
Saraswati Commercial (India) Ltd कंपनी पैसे और निवेश के काम में लगी है। यह कंपनी शेयर, डिबेंचर, और दूसरी वित्तीय चीजों में निवेश करती है। कंपनी का ध्यान अपने निवेश बढ़ाने और ज्यादा मुनाफा कमाने पर है।
Saraswati Commercial शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹27,114.70
- मार्केट कैप: ₹57,884 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹30,521
- 52 वीक लो: ₹22,000
Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd (P&G) कंपनी सेहत और सफाई से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी सैनिटरी नैपकिन, सेहत के प्रोडक्ट्स, और पर्सनल केयर की चीजें बनाती और बेचती है। इसके फेमस ब्रांड हैं Whisper, Vicks, और Old Spice। P&G अपने बेहतर और भरोसेमंद प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है।
Procter & Gamble शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹15,876.05
- मार्केट कैप: ₹51,527 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹18,385
- 52 वीक लो: ₹15,345
क्यों खास है P&G Hygiene and Health Care?
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -7.76% |
5 इयर रिटर्न | 37.82% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 3,799.03% |
10. Dixon Technologies (India) Ltd:
Dixon Technologies (India) Ltd कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाती है। यह कंपनी टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन, एलईडी लाइट्स, और होम अप्लायंसेज जैसी चीजें बनाती है। Dixon कई बड़े ब्रांड्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करती है और मेक इन इंडिया अभियान में एक अहम हिस्सा है।
Dixon Technologies शेयर की जानकारी:
- शेयर प्राइस: ₹14,995.45
- मार्केट कैप: ₹89,738 करोड़
- 52 वीक हाई: ₹15,969
- 52 वीक लो: ₹5,265
क्यों खास है Dixon Technologies?
- Dixon Technologies भारत की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है जो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है।
- यह कंपनी मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बनाने में बहुत तेजी से बढ़ रही है।
- Dixon का ध्यान नई तकनीक, अच्छी गुणवत्ता, और सस्ती उत्पादन पर है।
- इसके तेजी से बढ़ते कारोबार और अच्छे प्रदर्शन से यह निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बन गई है।
- यह कंपनी भारत और दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने में एक अग्रणी नाम बनती जा रही है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 192.21% |
5 इयर रिटर्न | 2,425.83% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 3,176.75% |
ये भी पढ़े: जानिए 10 रुपये में कौन सा शेयर सबसे अच्छा है?
क्या महंगे शेयर निवेश के लिए सही हैं?
महंगे शेयर निवेश के लिए सही हो सकते हैं क्योंकि इनके फंडामेंटल्स मजबूत होते हैं। ये कंपनियां अपने शेयरों को split नहीं करती हैं, जिससे उनकी कीमत अधिक रहती है। इसके अलावा, ये कंपनियां अच्छा डिविडेंड भी देती हैं। उदाहरण के लिए, MRF ने 25 जुलाई 2024 को ₹194 का डिविडेंड दिया। इसलिए, अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा ज्यादा पैसा निवेश करें और सबसे पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।
निष्कर्ष:
इस ब्लॉग में हमने भारत का सबसे महंगे शेयर के बारे में बताया और समझने की कोशिश की कि ये शेयर क्यों महंगे हैं। इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल मजबूत है और ये समय के साथ बेहतर होती जा रही हैं, जिससे इनके शेयर की कीमत ऊंची रहती है। कंपनियां जैसे MRF, Page Industries, और Honeywell Automation सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी गुणवत्ता और काम के लिए जानी जाती हैं।
अगर आप भी इन महंगे शेयरों में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये लंबी अवधि के लिए सही हो सकते हैं। लेकिन, निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और ये देखें कि ये कंपनियां आपके निवेश के लक्ष्यों से मेल खाती हैं या नहीं।
आखिरकार, महंगे शेयरों में निवेश करने से आपको अच्छा फायदा हो सकता है, अगर आप सही समय पर सही निर्णय लें। तो, अगर आप इन शेयरों में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर निवेश करें और हमेशा रिसर्च करके ही निवेश करें।
क्या आपने कभी इन महंगे शेयरों में निवेश किया है? कृपया अपने विचार और अनुभव कमेंट में शेयर करें।
डिस्क्लेमर:
यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिमभरा हो सकता है, जिसमें फायदा और नुकसान दोनों हो सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी पर किए गए निवेश से होने वाले फायदे या नुकसान के लिए लेखक या ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा। सोच-समझकर निवेश करें।
FAQs About भारत के सबसे महंगे शेयर:
भारतीय शेयर बाजार में नंबर 1 कौन है?
भारत के शेयर बाजार में नंबर 1 निवेशक थे राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें भारत के वॉरेन बफेट कहा जाता था। उन्होंने समझदारी से पैसे लगाकर करोड़ों कमाए। इसके अलावा, राधाकिशन दमानी, जो DMart के मालिक हैं, भी बड़े निवेशक हैं और बहुत नामी माने जाते हैं।
इंडिया का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है?
Future Consumer Ltd और GV Film Ltd भारत के सबसे सस्ते शेयरों में से एक हैं। हालांकि, सस्ते शेयरों में अपनी पोर्टफोलियो का केवल 1% ही निवेश करें, क्योंकि इनमें पैसा डूबने की संभावना काफी ज्यादा होती है।
भारत का सबसे महंगा शेयर कौन सा है?
भारत का सबसे महंगा शेयर MRF (Madras Rubber Factory) है। इसकी कीमत अन्य सभी शेयरों से काफी अधिक होती है।
MRF शेयर इतना महंगा क्यों है?
MRF का बिजनेस मॉडल बहुत मजबूत है, और यह टायर इंडस्ट्री का एक अग्रणी ब्रांड है। इसकी MRF ने कभी भी शेयर स्प्लिट नहीं किया जीकी वहजे से MRF का शेयर इतना महंगा हैं।
क्या महंगे शेयर खरीदना फायदेमंद है?
महंगे शेयर अक्सर मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों के होते हैं, जो लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि, रिसर्च करना और अपने निवेश लक्ष्यों को समझना जरूरी है।
MRF के अलावा भारत में और कौन से महंगे शेयर हैं?
MRF के अलावा Page Industries, Honeywell Automation, और Shree Cement जैसे शेयर भी भारत के महंगे शेयरों में शामिल हैं।
क्या महंगे शेयर में निवेश करना जोखिम भरा है?
हर निवेश में जोखिम होता है। महंगे शेयरों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन उनकी फंडामेंटल्स मजबूत होने के कारण ये लंबे समय में स्थिर रिटर्न देने की संभावना रखते हैं।
महंगे शेयरों की तुलना में सस्ते शेयर क्यों खरीदें?
सस्ते शेयरों में ग्रोथ की संभावना अधिक हो सकती है, लेकिन वे अधिक जोखिम वाले भी हो सकते हैं। वहीं, महंगे शेयर अक्सर स्थिरता और भरोसे का प्रतीक होते हैं।
MRF शेयर का भविष्य कैसा है?
MRF का भविष्य टायर इंडस्ट्री और ऑटोमोबाइल सेक्टर की ग्रोथ पर निर्भर करता है। अभी तक, इसकी स्थिरता और प्रदर्शन अच्छे रहे हैं।