नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 की तलाश कर रहे हैं? लेकिन सवाल यह है कि इन हजारों लिस्टेड कंपनियों में से कौन से शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं? सही शेयर चुनना आसान नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह से कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर निर्भर करता है।
अगर किसी कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेटवर्थ लगातार बढ़ रहा है, कर्ज कम है, और उसमें प्रमोटर्स, डोमेस्टिक या फॉरेन इंस्टीट्यूशन्स और म्युचुअल फंड्स का निवेश है, तो ये संकेत मिलते हैं कि वह कंपनी भविष्य में बढ़ने वाले शेयर की श्रेणी में आ सकती है।
आज के इस ब्लॉग में मैं आपको 10 ऐसी कंपनियों के बारे में बताने वाला हूँ, जो मजबूत फंडामेंटल्स के आधार पर आने वाले समय में शानदार रिटर्न देने की संभावना रखती हैं। अगर आप सही निवेश के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
Contents
- 1 यहाँ भविष्य में बढ़ने वाले शेयर की लाइट्स दी है:
- 2 1. TATA Power:
- 3 2. TATA Motors:
- 4 3. PG Electroplast:
- 5 4. Bharat Electronics Limited:
- 6 5. Varun Beverages:
- 7 6. Wipro:
- 8 7. IRCTC:
- 9 8. Eco Recycling:
- 10 9. Genus Power Infrastructure:
- 11 10. Mazagon Dock Shipbuilders:
- 12 भविष्य में बढ़ाने वाले शेयर का पता कैसे लगाएं?
- 13 Conclusion:
यहाँ भविष्य में बढ़ने वाले शेयर की लाइट्स दी है:
भविष्य में बढ़ने वाले शेयर | शेयर की कीमत | मार्केट कैप |
1. TATA Power | ₹347.50 | ₹1,07,731 करोड़ |
2. TATA Motors | ₹681.00 | ₹2,50,560 करोड़ |
3. PG Electroplast | ₹740.45 | ₹21,512 करोड़ |
4. Bharat Electronics Limited | ₹241.90 | ₹1,83,000 करोड़ |
5. Varun Beverages | ₹467.00 | ₹1,65,204 करोड़ |
6. Wipro | ₹309.20 | ₹3,22,608 करोड़ |
7. IRCTC | ₹714.95 | ₹58,608 करोड़ |
8. Eco Recycling | ₹540.00 | ₹1,183 करोड़ |
9. Genus Power Infrastructure | ₹260.40 | ₹8,141 करोड़ |
10. Mazagon Dock Shipbuilders | ₹2,010.20 | ₹87,386 करोड़ |
तो चलिए, अब इस 10 शेयर के बारे और जानकारी जान लेते है।
1. TATA Power:
भविष्य में बढ़ने वाला शेयर टाटा पावर है क्योंकि कंपनी सोलर सेक्टर में काम कर रही है, जो आने वाले समय में तेजी से बढ़ेगा। यह कंपनी पहले बिजली का उत्पादन करती है और फिर उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य करती है, जिससे बिजली लोगों तक पहुंचती है। कंपनी ने 2030 तक निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित किए हैं:
- 500 GW (गिगावॉट) बिजली का उत्पादन करना।
- 70% बिजली हरित ऊर्जा (Green Energy) से उत्पन्न करना।
- EV चार्जिंग में नंबर 1 बनना।
- ₹20,000 करोड़ का कारोबार करना।
टाटा पावर भविष्य में शानदार प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ कंपनी के काम को देखकर निवेश करना सही होगा? ऐसा नहीं है।
आपको कंपनी के फंडामेंटल्स भी देखने चाहिए, जो नीचे दिए गए हैं:
Current Price | ₹347.50 |
Market Cap | ₹1,07,731 Cr. |
Stock PE | 27.8 |
Industry PE | 27.9 |
ROCE | 11.1% |
ROE | 11.3% |
EPS | ₹12.0 |
Debt | ₹58,314 Cr. |
Div Yield | 0.59% |
Book Value | ₹105 |
Face Value | ₹1.00 |
कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं, लेकिन उस पर काफी अधिक कर्ज है। कंपनी का Debt to Equity 1.73 है, और इसके ऊपर ₹58,314 करोड़ का कर्ज है। हालांकि, कंपनी का प्रॉफिट लगातार बढ़ रहा है। यदि कंपनी लगातार अपना कर्ज कम करती है, तो इसके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।
2. TATA Motors:
TATA Power और TATA Motors दोनों ही भविष्य में बढ़ने वाले शेयर हैं। टाटा पावर जहां बिजली उत्पादन और EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम करती है, वहीं टाटा मोटर्स कार, ट्रक, बसें और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में अग्रणी है। टाटा मोटर्स के पास कई बड़े ब्रांड हैं, जिनके नाम नीचे दिए गए हैं:
- Jaguar
- Land Rover: Range Rover, Defender, Discovery
- Tata Cars: Tata Nexon, Harrier, Safari, Punch, Tiago, Altroz
- Tata EV: Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV
जैसा कि आप देख सकते हैं, टाटा मोटर्स के पास कई बेहतरीन कार ब्रांड हैं। वर्तमान में कंपनी का EV सेगमेंट काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। तो चलिए, अब कंपनी के कुछ फंडामेंटल्स पर नजर डालते हैं।
नीचे आपकी जानकारी को एक साफ और स्पष्ट तालिका में प्रस्तुत किया गया है:
Current Price | ₹681.00 |
Market Cap | ₹2,50,560 Cr. |
Stock PE | 7.87 |
Industry PE | 16.9 |
ROCE | 20.1% |
ROE | 49.4% |
EPS | ₹93.0 |
Debt | ₹1,06,549 Cr. |
Div Yield | 0.44% |
Book Value | ₹275 |
Face Value | ₹2.00 |
पहले TATA Motors केवल पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियाँ बनाती थी, लेकिन अब कंपनी का फोकस इलेक्ट्रिक कारों (EV) पर अधिक है। इसी वजह से कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ काफी बढ़ा है। वर्तमान में कंपनी के कंपीटीटर्स भी कम हैं, और ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक कारें खरीद रहे हैं क्योंकि इससे पैसे की बचत होती है।
3. PG Electroplast:
इस समय सरकार ‘मेड इन इंडिया‘ पर ज्यादा ध्यान दे रही है, इसलिए PG Electroplast को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है, क्योंकि यह कंपनी अन्य बड़ी कंपनियों के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है, जैसे टेलीविजन, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि। इस कंपनी की क्लाइंट लिस्ट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
कंपनी के पास कई बड़े-बड़े क्लाइंट्स हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ क्लाइंट लिस्ट देखकर निवेश करना सही होगा? ऐसा नहीं है, दोस्तों। आपको कंपनी के फंडामेंटल्स पर भी नजर डालनी चाहिए।
Current Price | ₹740.45 |
Market Cap | ₹21,512 Cr. |
Stock PE | 101 |
Industry PE | 49.5 |
ROCE | 18.7% |
ROE | 18.9% |
EPS | ₹8.01 |
Debt | ₹456 Cr. |
Div Yield | 0.03% |
Book Value | ₹40.5 |
Face Value | ₹1.00 |
PG Electroplast भविष्य में तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि कंपनी का कारोबार काफी मजबूत है। यह ऐसी चीजें बनाती है, जिनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। इस समय सरकार भी चाहती है कि ज्यादातर सामान भारत में ही बने। साथ ही, कंपनी के फंडामेंटल्स भी अच्छे हैं।
यहाँ भी पढ़े: 10 सबसे सुरक्षित शेयर 2025 – जोखिम कम मुनाफा ज्यादा!
4. Bharat Electronics Limited:
Bharat Electronics एक सुरक्षित और भविष्य में बढ़ने वाले शेयरों में से एक है, क्योंकि कंपनी का व्यवसाय काफी मजबूत है। यह एक सरकारी कंपनी है जो भारतीय सेना के लिए रडार, संचार सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। इसके अलावा, यह साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिटी और मेडिकल उपकरणों पर भी काम कर रही है। आइए, अब कंपनी के कुछ वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
Current Price | ₹241.90 |
Market Cap | ₹1,83,000 Cr. |
Stock PE | 36.7 |
Industry PE | 52.9 |
ROCE | 34.6% |
ROE | 26.3% |
EPS | ₹6.83 |
Debt | ₹60.8 Cr. |
Div Yield | 0.88% |
Book Value | ₹24.2 |
Face Value | ₹1.00 |
इस समय Bharat Electronics के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं, क्योंकि कंपनी पर कर्ज बहुत कम है और स्टॉक का PE रेशियो भी उचित स्तर पर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या हमें इस कंपनी में निवेश करना चाहिए? तो चलिए, इसे समझते हैं।
क्या Bharat Electronics में निवेश करना चाहिए?
Bharat Electronics एक सरकारी कंपनी है, जो डिफेंस सेक्टर में काम कर रही है, और सरकार इस समय डिफेंस में काफी फोकस कर रही है। वर्तमान में विदेशों में चल रही विभिन्न लड़ाइयों के चलते रक्षा क्षेत्र की मांग और बढ़ रही है, जिससे Bharat Electronics के शेयर आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि, Bharat Electronics में निवेश करने से पहले आप अपनी रिसर्च जरूर करें।
5. Varun Beverages:
Varun Beverages 1990 में PepsiCo के साथ जुड़ी थी। यह कंपनी कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पेय पदार्थों का उत्पादन करती है। PepsiCo के कई फ्रेंचाइजी ब्रांड हैं, जैसे 7UP, Tropicana, Slice, Sting, Mirinda, Kurkure आदि। कंपनी के भारत में 36 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं और विदेशों में 12 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं।
दोस्तों, आपने यह तो समझ लिया कि कंपनी क्या करती है, तो चलिए अब समझते हैं कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े कैसे हैं।
Current Price | ₹467.00 |
Market Cap | ₹1,65,204 Cr. |
Stock PE | 63.7 |
Industry PE | 31.1 |
ROCE | 24.2% |
ROE | 22.0% |
EPS | ₹7.67 |
Debt | ₹2,826 Cr. |
Div Yield | 0.20% |
Book Value | ₹49.1 |
Face Value | ₹2.00 |
इस समय कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं, क्योंकि कंपनी पर कर्ज भी कम है और कंपनी अच्छा प्रॉफिट भी कमा रही है। इसके अलावा, यह कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस और शेयर स्प्लिट भी देती है। जैसे, 2021 से 2024 के बीच कंपनी ने कभी बोनस दिया और कभी स्टॉक स्प्लिट किया, जिससे शेयर की कीमत 488 रुपये तक आ गई है।
6. Wipro:
सुरक्षित, भरोसेमंद और भविष्य में करोड़पति बनाने वाली कंपनी का नाम Wipro है। यह कंपनी आईटी सेक्टर में काम करती है और भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। सबसे पहले TCS, Infosys, और HCL Technologies के बाद विप्रो का नाम आता है। यह कंपनी नई टेक्नोलॉजी, AI और क्लाउड सर्विसेज के जरिए अपनी ग्रोथ बढ़ा रही है।
Current Price | ₹309.20 |
Market Cap | ₹3,22,608 Cr. |
Stock PE | 26.0 |
Industry PE | 29.7 |
ROCE | 16.9% |
ROE | 14.3% |
EPS | ₹11.8 |
Debt | ₹19,282 Cr. |
Div Yield | 1.95% |
Book Value | ₹77.7 |
Face Value | ₹2.00 |
विप्रो कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं, लेकिन यह एक लार्ज कैप कंपनी है, इसलिए इसमें आपको ज्यादा रिटर्न्स मिलने के चांस कम हैं। हालांकि, अगर आप भविष्य के लिए एक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो आप विप्रो में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
7. IRCTC:
अगर किसी व्यक्ति को ऑनलाइन टिकट बुक करना हो, तो वह IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाएगा। यानी, यह एक भारतीय रेलवे की कंपनी है जो रेल यात्रा से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। ट्रेन यात्रा से संबंधित सेवाएं जैसे टिकट बुकिंग, खानपान और टूरिज्म पैकेज का प्रबंधन करती है।
कैटरिंग पर कंपनी का 47% का योगदान है, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 30% का योगदान है और टूरिज्म पर 16% का योगदान है। 2025 के बजट में भी टूरिज्म पर ज्यादा फोकस किया गया है, जिससे इस कंपनी को काफी फायदा देखने को मिल सकता है।
Current Price | ₹714.95 |
Market Cap | ₹58,608 Cr. |
Stock PE | 47.22 |
Industry PE | 47.51 |
ROCE | 53.8% |
ROE | 40.4% |
EPS | ₹15.5 |
Debt | ₹42.3 Cr. |
Div Yield | 0.96% |
Book Value | ₹44.0 |
Face Value | ₹2.00 |
IRCTC कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हैं और भविष्य में रेलवे की डिमांड बढ़ने की संभावना है, क्योंकि बड़े शहरों में ट्रैफिक अधिक होने के कारण लोग रेल से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। यदि लोग रेलवे से यात्रा करते हैं, तो वे टिकट बुक करेंगे और खानपान सेवाएं भी लेंगे, जिससे इस कंपनी का प्रॉफिट बना रहता है।
8. Eco Recycling:
आजकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सभी लोग कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपका पुराना मोबाइल कहां जाएगा? ऐसे मोबाइलों को रीसाइकल करना जरूरी होता है, और इसलिए यह ई-वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी है। जिसका नाम है Eco Recycling यह कंपनी 120 से भी ज्यादा देशों में अपनी सेवाएं देती है। चलिए जानते हैं, कंपनी कहां-कहां से पैसे कमाती है।
- ई-वेस्ट बिक्री से आय: 76%
- डेटा डिस्ट्रक्शन चार्ज: 9%
- अन्य सेवाओं से आय: 15%
सबसे ज्यादा पैसे कंपनी ई-वेस्ट से कमाती है, तो कंपनी का कारोबार काफी अच्छा है और भविष्य में ईवीएस (Electric Vehicles) के बढ़ने से इस कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। लेकिन आइए, अब इस कंपनी के वितीय आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
Current Price | ₹540.00 |
Market Cap | ₹1,183 Cr. |
Stock PE | 52.4 |
Industry PE | 27.3 |
ROCE | 33.4% |
ROE | 27.9% |
EPS | ₹11.8 |
Debt | ₹8.14 Cr. |
Div Yield | 0.00% |
Book Value | ₹42.3 |
Face Value | ₹10.00 |
Eco Recycling का कर्ज काफी कम है और कंपनी की सेल्स लगातार बढ़ रही हैं, साथ ही कंपनी का प्रॉफिट भी लगातार बढ़ रहा है। इस कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं और कंपनी भविष्य के लिए काम कर रही है। ऐसे में, इस कंपनी का शेयर काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ सकता है।
यहाँ भी पढ़े: सबसे सस्ते और अच्छे शेयर – पूरी जानकारी
9. Genus Power Infrastructure:
Genus Power कंपनी का काम भविष्य में काफी अच्छा बढ़ने वाला है, क्योंकि यह कंपनी स्मार्ट मीटर बनाने का काम करती है और स्मार्ट मीटर के लिए सॉफ्टवेयर और SaaS समाधान भी उपलब्ध कराती है। यह भारत की सबसे बड़ी मीटर बनाने वाली कंपनियों में से एक है, यानी कंपनी के पास 27% मार्केट शेयर है। FY24 में कंपनी ने 80 मिलियन मीटर इंस्टॉल किए हैं। कंपनी के पास काफी बड़े-बड़े क्लाइंट्स भी है।
Current Price | ₹260.40 |
Market Cap | ₹8,141 Cr. |
Stock PE | 40.7 |
Industry PE | 49.5 |
ROCE | 9.76% |
ROE | 5.92% |
EPS | ₹6.59 |
Debt | ₹1,173 Cr. |
Div Yield | 0.22% |
Book Value | ₹54.2 |
Face Value | ₹1.00 |
जीनस पावर के फंडामेंटल्स अच्छे हैं, और कंपनी बिजली का मीटर और सोलर इन्वर्टर बनाने का काम करती है। इसकी डिमांड काफी अधिक है, क्योंकि सरकार सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बना रही है। इसलिए, यह कंपनी भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकती है।
10. Mazagon Dock Shipbuilders:
Mazagon Dock Shipbuilders एक सरकारी कंपनी है और यह भारत में अकेली ऐसी कंपनी है जो पनडुब्बियां बनाती है। भारत में जहाज तो कई कंपनियां बनाती हैं, लेकिन पनडुब्बियां कोई नहीं बनाता। पनडुब्बियां केवल मैगज़ीन डॉग्स शिपबिल्डर ही बनाती है। इस कंपनी की शुरुआत 1774 में मुंबई में हुई थी, और 1960 से अब तक यह 802 जहाज बना चुकी है।
Current Price | ₹2,010.20 |
Market Cap | ₹87,386 Cr. |
Stock PE | 31.8 |
Industry PE | 39.5 |
ROCE | 44.2% |
ROE | 35.2% |
EPS | ₹68.2 |
Debt | ₹36.2 Cr. |
Div Yield | 0.63% |
Book Value | ₹181 |
Face Value | ₹5.00 |
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं। कंपनी का ROE अच्छा है, और मार्च 2024 में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट बढ़ी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी पर कर्ज काफी कम है, और इस कंपनी का कोई कंपटीटर नहीं है, क्योंकि यह भारत की अकेली कंपनी है जो पनडुब्बी बनाती है। इसलिए, इसके शेयर भविष्य में काफी तेजी से बढ़ सकते हैं।
भविष्य में बढ़ाने वाले शेयर का पता कैसे लगाएं?
अगर आप खुद से पता करना चाहते हैं कि कौन सा शेयर भविष्य में बढ़ सकता है, तो सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि कंपनी क्या काम कर रही है। जैसे, अगर कोई कंपनी रीसाइकलिंग का काम कर रही है, तो आपको यह देखना होगा कि भविष्य में इसकी डिमांड बढ़ने वाली है या नहीं।
भविष्य में प्लास्टिक से बनी चीजों का कचरा काफी बढ़ने वाला है, ऐसे में उन कंपनियों को ज्यादा फायदा होगा जो प्लास्टिक रीसाइकलिंग करती हैं। यह एक सुरक्षित सेक्टर भी बन गया है क्योंकि सरकार और दुनिया भर के लोग रीसाइकलिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
ऐसी एक अच्छी कंपनी ढूंढने के बाद आपको उसके फंडामेंटल्स देखना होगा। फंडामेंटल्स में कई सारी चीजें देखनी होती हैं, जैसे कंपनी की सेल्स लगातार बढ़ रही हैं, और कंपनी का प्रॉफिट भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, आपको कंपनी के शेयरहोल्डर पार्टनर्स और कंपनी के क्वार्टर रिजल्ट्स को भी ध्यान से देखना चाहिए।
Conclusion:
तो अब आपको पता चल गया होगा कि भविष्य में बढ़ने वाले शेयर कौन से हैं, और मैंने आपको 10 ऐसी कंपनियां बताई हैं। साथ ही हमने यह भी बताया कि आप भविष्य में बढ़ने वाले शेयर का पता कैसे लगा सकते हैं, जैसे 2025, 2030 और 2040 में जिनकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
अगर आपको आज का यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इन 10 कंपनियों को लेकर अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Disclaimer:
यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। इसमें बताए गए शेयरों में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमभरा हो सकता है, और इसमें नुकसान भी हो सकता है। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर हुए किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या ब्लॉग ज़िम्मेदार नहीं है। समझदारी से निवेश करें।