नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Groww se Paise Kaise Kamaye जाते हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूँ, जिनकी मदद से आप Groww ऐप से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन पहले हम ये जान लेते हैं कि Groww ऐप की शुरुआत कैसे हुई थी।
Groww क्या है?
Groww ऐप एक ऑनलाइन निवेश प्लेटफार्म है, जिसकी मदद से आप कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। Groww की शुरुआत 2016 में बेंगलुरु, भारत में हुई थी। इसे चार दोस्तों ने मिलकर बनाया था, जिनके नाम हैं:
1. ललित केशरे
2. हर्ष जैन
3. नीरज सिंह
4. ईशान बंसल
ये सभी पहले Flipkart में काम करते थे और इनका अनुभव टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में था। इन्होंने देखा कि भारत में लोग निवेश तो करना चाहते हैं, लेकिन जानकारी की कमी और डर की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे। उस समय निवेश करना आसान नहीं था। इन चारों ने सोचा कि अगर लोग आसानी से निवेश कर सकें, तो यह बहुत अच्छा होगा। इसी विचार से उन्होंने Groww ऐप को लॉन्च किया।
Groww ऐप का मुख्य उद्देश्य निवेश को सरल बनाना था, ताकि कोई भी कठिनाई न रहे। शुरुआत में Groww ऐप पर म्यूचुअल फंड्स का विकल्प था, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने स्टॉक्स, बॉन्ड्स, ETFs और अन्य निवेश विकल्प भी जोड़े। Groww ऐप के फेमस होने का सबसे बड़ा कारण इसका सरल इंटरफेस और कम लागत पर निवेश की सुविधा है।
Contents
- 1 Groww में अकाउंट कैसे बनाएं?
- 2 Groww App Kaise Use Kare?
- 3 यहाँ Groww se Paise Kaise Kamaye के 7 सबसे बेहतर तरीके दिए गए है:
- 3.1 1. शेयर बाजार के द्वारा ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.2 2. म्युचुअल फंड की मदद से ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.3 3. आईपीओ में इन्वेस्ट करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.4 4. डिजिटल गोल्ड खरीद के ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.5 5. डिविडेंड वाले शेयर खरीद कर ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.6 6. बॉन्ड्स में निवेश करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
- 3.7 7. ETFs (Exchange Traded Funds):
- 4 FAQs About Groww se Paise Kaise Kamaye:
Groww में अकाउंट कैसे बनाएं?
यदि आपको Groww ऐप में अकाउंट बनाना है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और Groww ऐप को डाउनलोड करें।
2. डाउनलोड करने के बाद Groww ऐप को ओपन करें।
3. ओपन करने के बाद “Continue with Google” पर क्लिक करें और साइन इन कर लें।
4. अब अपना मोबाइल नंबर डालें।
5. आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें।
6. अब आपको एक पिन सेट करना है। आप अपनी मर्जी से कोई भी पिन बना सकते हैं, जो आपको ऐप को ओपन करते समय डालना होगा।
7. अब आपसे कुछ परमिशन Allow करने के लिए कहा जाएगा, “Allow” पर क्लिक कर दें।
अब आपका Groww अकाउंट तैयार है, लेकिन आपको डिमैट अकाउंट बनाना होगा। चलिए जानते हैं कि डिमैट अकाउंट कैसे बनाएं?
Groww App में Demat Account कैसे बनाए?
यदि आप Groww ऐप में डिमैट अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले अपना पैन नंबर डालें। अगले पेज पर पैन नंबर कंफर्म करने का ऑप्शन आएगा, एक बार चेक कर लें और फिर “कंफर्म” पर क्लिक करें।
2. अब अपना बैंक अकाउंट Groww ऐप से जोड़ें ताकि आप आसानी से पैसे भेज सकें। बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें।
3. IFSC कोड डालें, जो आपको बैंक की पासबुक में मिल जाएगा।
4. अपना बैंक अकाउंट नंबर डालें।
5. थोड़ी देर इंतजार करें, क्योंकि Groww आपके बैंक अकाउंट में ₹1 भेजकर वेरिफिकेशन करता है।
6. अब अपना “Occupation” (सरकारी नौकरी, बिजनेस आदि) चुनें।
7. अपने माता-पिता का नाम डालें।
8. अपनी सालाना आय (एनुअल इनकम) चुनें।
9. ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट एक्सपीरियंस से संबंधित जानकारी दें, अगर आपको अनुभव है तो उसे चुनें।
10. अब आधार वेरिफिकेशन के लिए अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालें।
11. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा, उसे डालें।
12. 6 डिजिट का एक पिन बनाएं।
13. “Allow” पर क्लिक करें और थोड़ी देर इंतजार करें।
14. अब आपको अपनी फोटो कैप्चर करनी होगी। कैमरा ओपन होगा, किसी सफेद दीवार के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक करें और सबमिट करें।
15. अब डिजिटल साइन करें। मोबाइल पर ही आपको साइन करना होगा।
16. नॉमिनी ऐड करें। आप एक साथ तीन नॉमिनी तक ऐड कर सकते हैं और उनके लिए परसेंटेज भी निर्धारित कर सकते हैं। चाहें तो नॉमिनी को बाद में भी जोड़ सकते हैं।
17. अब आधार साइनिंग के लिए फिर से अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें।
18. आपके डॉक्यूमेंट्स अब साइन हो चुके हैं और एप्लिकेशन सक्सेसफुली सबमिट हो गई है।
अब 48 से 72 घंटों के भीतर आपका डिमैट अकाउंट ओपन हो जाएगा। ध्यान रखें कि जो भी जानकारी आप भरें, वह सही होनी चाहिए।
Groww App Kaise Use Kare?
अगर आप Groww ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले Groww ऐप पर एक अकाउंट और डिमैट अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद ही आप Groww ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Groww ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें। फिर अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें। वहां आपको “Add Money” का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आप जितना चाहें उतना पैसा ऐड कर सकते हैं। एक बार पैसा ऐड हो जाने के बाद, आप शेयर बाजार में निवेश शुरू कर सकते हैं।
यहाँ Groww se Paise Kaise Kamaye के 7 सबसे बेहतर तरीके दिए गए है:
1. शेयर बाजार के द्वारा ग्रो ऐप से पैसे कमाए
2. म्युचुअल फंड की मदद से ग्रो ऐप से पैसे कमाए
3. आईपीओ में इन्वेस्ट करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए
4. डिजिटल गोल्ड खरीद के ग्रो ऐप से पैसे कमाए
5. डिविडेंड वाले शेयर खरीद कर ग्रो ऐप से पैसे कमाए
6. बॉन्ड्स में निवेश करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए
7. ETFs (Exchange Traded Funds)
तो चलिए अब इन 7 तरीकों को और विस्तार से समझ लेते हैं।
1. शेयर बाजार के द्वारा ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
Groww ऐप की मदद से आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, लेकिन किसी भी कंपनी में बिना सोचे-समझे निवेश नहीं करना चाहिए। सबसे पहले, आपको यह देखना चाहिए कि उस कंपनी का भविष्य कैसा है। जैसे कि टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टरों का भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में इनमें ग्रोथ की संभावनाएं ज्यादा हैं।
इसके बाद, आपको उस शेयर का तकनीकी (Technical) और मौलिक (Fundamental) विश्लेषण करना होता है। तकनीकी विश्लेषण में आपको ग्राफ्स देखने होते हैं कि शेयर ऊपर जा रहा है या नीचे, और आपको पैटर्न्स भी समझने होते हैं। मौलिक विश्लेषण (Fundamental Analysis) में आपको यह देखना होता है कि क्या शेयर की कीमत ज्यादा तो नहीं है, क्या कंपनी नुकसान में तो नहीं है, और कंपनी का मुनाफा कैसा है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए।
ये जरूर पढ़े: शेयर मार्केट कैसे सीखें? 2025 में जानिए 10 आसान तरीके!
2. म्युचुअल फंड की मदद से ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
यदि आपको शेयर बाजार में पैसा लगाना रिस्की लगता है, तो आप म्युचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। म्युचुअल फंड कैसे काम करता है, चलिए समझते हैं:
म्युचुअल फंड में आपको बस पैसा निवेश करना होता है, इसके बाद आपके पैसों को एक्सपर्ट्स अलग-अलग कंपनियों में अच्छे से एनालिसिस करके लगाते हैं। जब इन कंपनियों का विकास होता है, तो आपको भी फायदा होता है।
आपकी मर्जी रहती है कि आप एक बार में बड़ा निवेश करना चाहें या SIP (Systematic Investment Plan) शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं। इस तरह म्युचुअल फंड्स आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।
3. आईपीओ में इन्वेस्ट करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
Groww ऐप में आपको (IPO (Initial Public Offering) का भी ऑप्शन मिलता है। IPO वह प्रक्रिया होती है जब कोई कंपनी पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट होती है और अपने शेयर जनता को बेचती है। अगर किसी अच्छी कंपनी का IPO आ रहा है, तो पहले आपको उस कंपनी का एनालिसिस करना चाहिए। देखिए कि कंपनी फायदे में है या नुकसान में, और कंपनी का भविष्य कैसा हो सकता है। इसके साथ यह भी जानें कि कंपनी IPO क्यों लॉन्च कर रही है।
IPO से जुड़ी जानकारी के लिए आप Google पर सर्च कर सकते हैं या YouTube पर वीडियो देख सकते हैं। इसके बाद ही आपको निवेश का सही फैसला लेना चाहिए।
अगर आपको IPO में शेयर मिलता है, तो एक अच्छी कंपनी के शेयरों के मूल्य तेजी से बढ़ने की संभावना होती है। जैसे, अगर आपको किसी कंपनी का शेयर ₹50 में मिला और लिस्ट होते ही उसकी कीमत ₹100 हो गई, तो आपका पैसा डबल हो चुका है। अब आप चाहें तो इसे बेच सकते हैं या लंबे समय तक होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि देखा गया है कि अच्छी कंपनियों के शेयर प्राइस समय के साथ बढ़ते रहते हैं।
4. डिजिटल गोल्ड खरीद के ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
यदि आप फिजिकल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको उसे संभालकर रखना होता है, और कभी-कभी चोरी होने का भी डर रहता है। लेकिन Groww ऐप की मदद से आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं, जो एक सुरक्षित विकल्प है। जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके डिजिटल गोल्ड की कीमत भी बढ़ती है।
जैसा कि आप जानते हैं, सोने का प्राइस आमतौर पर समय के साथ बढ़ता रहता है और इसमें कमी बहुत कम होती है। इस वजह से, डिजिटल गोल्ड में निवेश करना एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। आपको इसे सुरक्षित रखने की चिंता भी नहीं करनी पड़ती, और इसका मूल्य भी फिजिकल गोल्ड की तरह ही बढ़ता रहता है।
5. डिविडेंड वाले शेयर खरीद कर ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो डिविडेंड देती हैं, और अगर आप उनमें निवेश करते हैं, तो आपको नियमित रूप से अच्छा खासा डिविडेंड मिल सकता है। उदाहरण के लिए:
1. Indian Oil Corporation Ltd
2. Vedanta Ltd
3. Bharat Petroleum Corporation Ltd
4. ITC Ltd
इन कंपनियों से आपको साल भर में दो से तीन बार डिविडेंड मिल सकता है।
अगर आप इन कंपनियों के ज्यादा शेयर खरीदते हैं, तो डिविडेंड राशि भी बढ़ जाएगी। जैसे, अगर आपने 10,000 शेयर खरीदे और कंपनी ₹10 का डिविडेंड देती है, तो आपका डिविडेंड होगा:
10 × 10,000 = ₹1,00,000
इसलिए, यदि आप इन कंपनियों में निवेश करते हैं, तो आपको अच्छा डिविडेंड प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अधिक पूंजी निवेश करनी होगी।
6. बॉन्ड्स में निवेश करके ग्रो ऐप से पैसे कमाए:
आप Groww ऐप की मदद से बॉंड्स में भी निवेश कर सकते हैं, जैसे कि सीरियस गोल्ड बॉंड्स। ये सरकारी बॉंड्स होते हैं, और यदि आप इन्हें खरीदते हैं, तो आप सोने में निवेश कर रहे होते हैं। इसके साथ ही, आपको हर 6 महीने में 2.5% का ब्याज भी मिलता है।
अगर आप फिजिकल सोना खरीदते हैं, तो उस पर टैक्स लगता है, लेकिन सीरियस गोल्ड बॉंड्स पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। ये बॉंड्स RBI के द्वारा जारी किए जाते हैं, जिससे सुरक्षा 100% होती है।
हालांकि, इन बॉंड्स का एक निश्चित समय होता है जब ये ओपन होते हैं, और उसी समय के दौरान ही लोग इनमें निवेश कर सकते हैं। इसलिए, जब भी आपको इनका मौका मिले, तो इसे ध्यान में रखकर निवेश करें।
7. ETFs (Exchange Traded Funds):
यदि आप शेयर बाजार के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं, तो आपने Nifty 50 के बारे में सुना होगा, जिसमें भारत की टॉप 50 कंपनियां शामिल होती हैं। हालांकि, आप सीधे Nifty 50 में निवेश नहीं कर सकते। लेकिन यदि आप (Nifty ETFs (Exchange-Traded Funds) खरीदते हैं, तो आपका पैसा Nifty 50 में लग सकता है।
Nifty ETFs की कीमतें Nifty 50 के करीब होती हैं, इसलिए यदि आप Nifty ETFs खरीदते हैं, तो आपको थोड़ा कम प्राइस में निवेश करने का मौका मिलता है। अगर आप Nifty ETFs का ग्राफ चेक करेंगे, तो वह Nifty 50 के ग्राफ से बहुत मिलते-जुलते होंगे।
इसका मतलब है कि अगर आप Nifty ETFs में निवेश करते हैं, तो आपके पैसे के डूबने के चांसेस ना के बराबर होते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको लंबे समय तक होल्ड करना होगा ताकि आप अच्छे रिटर्न प्राप्त कर सकें।
ये भी पढ़े: जानिए सबसे सस्ता शेयर किसका है?
Conclusion:
अब आप जान चुके होंगे कि आप Groww se Paise Kaise Kamaye, मैंने इस ब्लॉग में आपको सभी संभावित तरीकों के बारे में बताया है, और इनमें से कोई भी तरीका ऐसा नहीं है जिसमें बहुत ज्यादा रिस्क हो या आपका पैसा डूबने के चांसेस हों।
ट्रेडिंग के बारे में मैंने बात नहीं की, क्योंकि इसमें ज्यादातर नुकसान होता है। एक समय था जब ट्रेडिंग का ट्रेंड था, और लोग सोशल मीडिया पर दिखा रहे थे कि वे इससे अमीर बन गए हैं। लेकिन धीरे-धीरे लोगों को समझ में आया कि ट्रेडिंग में पैसे कमाने के साथ-साथ पैसे डूबने का खतरा भी बहुत अधिक होता है।
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि वे भी Groww ऐप के बारे में जान सकें। अगर आपका कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।
Disclaimer
ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।
FAQs About Groww se Paise Kaise Kamaye:
भारत में ग्रोव ऐप से पैसे कैसे कमाए?
भारत में आप Groww ऐप की मदद से कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जैसे शेयर बाजार में निवेश या म्यूचुअल फंड में निवेश करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
एक शेयर बेचने पर कितना चार्ज लगता है?
एक शेयर खरीदने और बेचने पर Groww ऐप ₹20 और 0.05% परसेंट का चार्ज लेता है।
ग्रो एप अच्छा क्यों नहीं है?
Groww ऐप एक अच्छी ऐप है, लेकिन एक चीज जो सभी लोगों को खराब लगती है, वह है इसका कस्टमर सपोर्ट, जो बिल्कुल अच्छा नहीं है। इसी वजह से कई लोगों को Groww ऐप पसंद नहीं आता।