नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी IREDA Share Price Target 2025 से 2040 तक के बारे में जानना चाहते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज के इस ब्लॉग में मैं आपको इस कंपनी के शेयर टारगेट प्राइस के बारे में बताऊंगा और साथ में कंपनी के बारे में भी जानकारी दूंगा।
हम कंपनी के फंडामेंटल्स और टेक्निकल पहलुओं को भी देखेंगे और पता लगाएंगे कि इस कंपनी में अभी निवेश करना सही है या नहीं। दरअसल, IREDA के शेयर पिछले तीन महीनों से काफी गिरावट में हैं। कंपनी का शेयर ₹289 से घटकर ₹189 तक गिरा था, लेकिन अब इसका मूल्य ₹215 के आसपास है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या अब IREDA के शेयर में निवेश करना चाहिए या नहीं। इन सभी सवालों के जवाब आपको इस ब्लॉग में मिलेंगे। तो चलिए, सबसे पहले कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी जान लेते हैं।
Contents
- 1 IREDA कंपनी की जानकारी:
- 2 IREDA कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी:
- 3 IREDA Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030, 2040 लिस्ट्स:
- 4 IREDA कंपनी के फंडामेंटल अच्छे है की नही?
- 5 IREDA कंपनी के टेक्नीकल्स अच्छे है की नही?
- 6 IREDA शेयरहोल्डिंग पेटर्न:
- 7 IREDA में निवेश करना चाहिए की नही?
- 8 IREDA कंपनी के कंपीटीटर्स:
- 9 Conclusion:
- 10 FAQs About IREDA Share Price Target in Hindi:
IREDA कंपनी की जानकारी:
विषय | जानकारी |
---|---|
कंपनी का नाम | IREDA (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड) |
शुरुआत | 11 मार्च 1987 |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
मालिक कौन है | भारत सरकार (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय – MNRE) |
क्या काम करती है | अक्षय ऊर्जा (जैसे सोलर, विंड और बायोएनेर्जी) प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंस देती है। |
सेवाएँ | सोलर पावर, विंड एनर्जी, बायोएनेर्जी और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को पैसा देना। |
लक्ष्य | स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना। |
खासियत | अक्षय ऊर्जा के लिए भारत में बड़ी फाइनेंस कंपनी। |
वेबसाइट | ireda |
IREDA कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी:
IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) भारत सरकार की एक कंपनी है और कंपनी की शुरुआत 1987 में हुई थी यह कंपनी साफ और हरित ऊर्जा जैसे सूरज की रोशनी (सोलर), हवा (पवन ऊर्जा), और पानी (जलविद्युत) से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट्स को पैसे यानी लोन देती है।
बाद में लोन लेने वाले को यह पैसा किस्तों में और ब्याज के साथ लौटाना होता है। यह IREDA के काम का हिस्सा है, जिससे कंपनी चलती है और दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी निवेश करती है। और भारत में सस्ती और साफ बिजली का विकास करना। यह गाड़ियाँ चार्ज करने की बैटरी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है।
साल | पहला टारगेट | दूसरा टारगेट |
---|---|---|
2025 | 290 | 316 |
2026 | 396 | 432 |
2027 | 546 | 627 |
2028 | 778 | 851 |
2030 | 1,238 | 1,311 |
2040 | 4,278 | 5,195 |
2023 में IREDA ने IPO लॉन्च किया था, जो 38.59 गुना सब्सक्राइब हुआ और ₹2,150.22 करोड़ जुटाए। इस IPO से कंपनी को काफी पैसा मिला, जिससे वह अपने लोन पोर्टफोलियो को बढ़ा सकती है और ब्याज के साथ पैसा भी कमा सकती है। जब कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ेगा, तो इससे कंपनी के शेयर की कीमत भी बढ़ सकती है।
इसलिए, यदि कंपनी के प्रदर्शन में लगातार सुधार होता है और निवेशकों का विश्वास बना रहता है, तो 2025 में IREDA का शेयर प्राइस ₹290 से लेकर ₹316 तक जा सकता है।
IREDA कंपनी का मुनाफा और नेटवर्थ काफी तेजी से बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 44.83% बढ़कर ₹1,252.23 करोड़ हो गया है। शुद्ध संपत्ति (Net Worth) भी 44.22% बढ़कर ₹8,559.43 करोड़ हो गई है। अगर इसी तरह कंपनी का मुनाफा और नेटवर्थ बढ़ता रहा, तो 2026 में IREDA का शेयर प्राइस ₹396 से ₹432 तक जा सकता है।
IREDA कंपनी का NPA (जो लोन पर असर डालता है) 1.66% से घटकर 0.99% हो गया है, जो बेहतर जोखिम प्रबंधन को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि कंपनी काफी अच्छा काम कर रही है। यदि कंपनी इसी तरह काम करती रही, तो 2027 में IREDA का शेयर प्राइस ₹432 से ₹546 तक जा सकता है।
IREDA को 2024 में भारत सरकार ने नवरत्न का दर्जा दिया, जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा और निवेशकों का विश्वास बढ़ा। इससे लोग कंपनी पर ज्यादा भरोसा करने लगते हैं क्योंकि इसे सरकार ने एक खास मान्यता दी है। नवरत्न का दर्जा सरकार केवल उन कंपनियों को देती है, जो बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
जैसे स्कूल में कोई बच्चा बहुत अच्छे नंबर लाता है, तो उसे गोल्ड मेडल दिया जाता है, उसी तरह इस टैग से इन कंपनियों को कई विशेष लाभ मिलते हैं। IREDA में इसी तेजी के बने रहने की संभावना है, और 2028 में IREDA का शेयर प्राइस ₹778 से ₹851 तक जा सकता है।
IREDA कंपनी का पहले फोकस हमेशा नवीकरणीय ऊर्जा (जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा) से जुड़ी परियोजनाओं पर था। हालांकि, समय के साथ IREDA ने अपनी लोन देने की नीति को विस्तार दिया है और अब यह ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी स्टोरेज जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में भी लोन देने लगी है। इस तरह, IREDA ने अपने लोन देने का दायरा बढ़ाया है, जिससे 2030 में IREDA का शेयर प्राइस ₹1,238 से ₹1,311 तक जा सकता है।
IREDA कंपनी को 2024 में एक बड़ा इनाम मिला। उसे PSE Excellence Awards में उसके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया गया। यह इनाम उसे इसलिए मिला क्योंकि कंपनी ने बहुत अच्छे तरीके से काम किया और समाज की मदद भी की। और इसी तरह कंपनी अच्छे-अच्छे रिवॉर्ड पाती गई तो इससे नए निवेशकों का भरोसा और बढ़ता है, जिससे 2040 में IREDA का शेयर प्राइस ₹4,278 से ₹5,195 तक जा सकता है।
ये भी पढ़े: NHPC Share Price Target 2025 से 2040 (पूरी जानकारी)
IREDA कंपनी के फंडामेंटल अच्छे है की नही?
सबसे पहले, कंपनी पर ₹54,639 करोड़ का कर्ज है। इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पैसे से संबंधित सेक्टर (जैसे बैंक और लोन देने वाली कंपनियां) में कर्ज लेना और देना उनके काम का हिस्सा होता है। इसी से कंपनियों को मुनाफा होता है।
कंपनी का PE Ratio 40.20 है, जबकि Industry PE Ratio 25.39 है। इससे यह पता चलता है कि कंपनी का शेयर इस समय थोड़ा महंगा चल रहा है।
कंपनी का मार्केट कैप ₹58,029 करोड़ का है। 2022 के बाद कंपनी का रेवेन्यू काफी तेजी से बढ़ा है। इसी के साथ, कंपनी के प्रॉफिट और नेटवर्थ में भी अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी का ROE (Return on Equity) 15.47% है, जोकि ठीक-ठाक माना जा सकता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई डिविडेंड नहीं दिया है। कंपनी की फेस वैल्यू ₹10 है, जिससे आने वाले समय में बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट की संभावना हो सकती है।
इन सभी पहलुओं को देखते हुए यह स्पष्ट है कि कंपनी के फंडामेंटल काफी मजबूत हैं, लेकिन फिलहाल इसका शेयर थोड़ा महंगा नजर आ रहा है।
IREDA कंपनी के टेक्नीकल्स अच्छे है की नही?

अगर आप कंपनी का 1 साल का ग्राफ देखेंगे, तो यहां पर शेयर ₹310 तक गया था, और उसके बाद शेयर में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिली और शेयर ₹185 तक चला गया। और इसी तरह की गिरावट हमें फरवरी 2024 में देखने को मिली थी, और इसके बाद भी शेयर काफी तेजी से ऊपर गया था।
इसी तरह, कंपनी का शेयर धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है, और कंपनी का शेयर खरीदने का यह एक सही समय हो सकता है। क्योंकि जब कंपनी का शेयर सबसे ज्यादा ऊपर गया हो, तब हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए। कंपनी का शेयर हमेशा ऊपर नहीं जाता, बल्कि ऊपर-नीचे होते हुए बढ़ता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। और RSI लेवल 33.57 पर चल रहा है। अगर RSI लेवल 70 के नीचे होता है, तो इसे काफी अच्छा माना जाता है।
IREDA शेयरहोल्डिंग पेटर्न:

तो जैसे कि आप देख सकते हैं, कंपनी का चार क्वार्टर का रिजल्ट यहां पर है, और क्वार्टर दर क्वार्टर आप देख सकते हैं कि FII ने अपनी शेयर होल्डिंग बढ़ाई है, लेकिन सितंबर 2024 में यह थोड़ी कम होती हुई नजर आ रही है। साथ ही, पब्लिक शेयर होल्डिंग भी बढ़ी है।
इसके अलावा, DII ने अपना स्टेक काफी कम कर लिया है, लेकिन बाद में DII ने अपना स्टेक बढ़ाया है। यहां आप साफ देख सकते हैं कि कंपनी से FII पीछे हट रहे हैं। इसका मतलब है कि बड़े निवेशकों को यह भरोसा नहीं है कि कंपनी के शेयर तेजी से बढ़ेंगे।
अब जरा सोचिए, बड़े निवेशकों को आमतौर पर पहले यह जानकारी होती है। लेकिन अगर आने वाले समय में DII अपना स्टेक और बढ़ाते हैं, तो इससे शेयर की कीमत तेजी से बढ़ सकती है। तो चलिए, अब जानते हैं कि क्या आपको IREDA के शेयर में निवेश करना चाहिए या नहीं।
IREDA में निवेश करना चाहिए की नही?
तो अगर हम कंपनी के फंडामेंटल्स और टेक्निकल्स को देखें, तो इस समय ये दोनों काफी अच्छे चल रहे हैं, लेकिन कंपनी में FII की शेयर होल्डिंग इस समय कम हो रही है। अगर FII और DII की शेयर होल्डिंग आने वाले क्वार्टर में बढ़ती है, तो शेयर में काफी तेजी देखने को मिल सकती है।
कंपनी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक सरकारी कंपनी है। अगर कंपनी मुश्किल हालात में पहुंच भी जाती है, तो सरकार उसे बचा सकती है। ऐसे में आप IREDA कंपनी में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
अगर आपने पहले से निवेश किया हुआ है, तो शेयर को लंबे समय के लिए होल्ड करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। और अगर आप शेयर बेचना चाहते हैं, तो यह समय सही नहीं माना जा सकता।
ये भी पढ़े: Suzlon Share Price Target 2025 से 2040 (पूरी जानकारी)
IREDA कंपनी के कंपीटीटर्स:
कंपनी का नाम | मार्केट कैप (₹) |
---|---|
IRFC | ₹1,83,847 करोड़ |
Power Finance Corporation Ltd | ₹1,34,776 करोड़ |
REC Ltd | ₹1,17,508 करोड़ |
Indian Renewable Energy Development Agency Ltd | ₹52,379 करोड़ |
IFCI Ltd | ₹14,098 करोड़ |
तो यह IREDA कंपनी के कुछ कंपीटीटर्स है जिनके शेयर आप देख सकते हैं।
Disclaimer:
Conclusion:
इस ब्लॉग में मैंने आपको IREDA Share Price Target 2025 से 2040 तक के बारे में बताया है और साथ ही IREDA कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। इसके अलावा, कंपनी के फंडामेंटल्स और टेक्निकल्स अच्छे हैं या नहीं, यह भी समझाया है।
साथ ही, मैंने आपको यह भी बताया है कि आपको कंपनी में निवेश करना चाहिए या नहीं। अगर आपके मन में IREDA के शेयर से जुड़ा कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इस ब्लॉग को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!
Ireda शेयर का भविष्य क्या है?
IREDA शेयर का भविष्य काफी अच्छा होने वाला है क्योंकि जो कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable energy) के सेक्टर में काम कर रही हैं, उन्हें यह कंपनी लोन देती है और फिर ब्याज समेत पैसा वसूल करती है। इसी से कंपनी का मुनाफा होता है। इस तरह, आने वाले समय में IREDA कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।
क्या इरेडा में निवेश करना अच्छा है?
सितंबर 2024 के क्वार्टर में FII और DII दोनों ने अपनी शेयर होल्डिंग कम की है, लेकिन कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। ऐसे में, आप कंपनी में निवेश करने का सोच सकते हैं।
Ireda कंपनी क्या काम करती है?
IREDA कंपनी साफ और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable energy) जैसे सूरज की रोशनी, हवा, और पानी से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट्स को लोन देती है। बाद में कंपनी ब्याज समेत पैसा वसूल करती है, जिससे कंपनी का मुनाफा होता है।
क्या इरेडा लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है?
IREDA कंपनी का रेवेन्यू, मुनाफा और नेटवर्थ तीनों तेजी से और अच्छे से बढ़ रहे हैं। कंपनी का ROE लगभग 15% के आसपास है। ऐसे में, कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं और IREDA एक अच्छा शेयर हो सकता है, खासकर लॉन्ग टर्म के लिए।
इरेडा का स्टॉक क्यों गिर रहा है?
कंपनी का शेयर इसलिए गिर रहा है क्योंकि शेयर ओवरबॉट (Overbought) स्थिति में चला गया था, यानी शेयर में RSI (Relative Strength Index) लेवल को पार कर लिया था। साथ ही, सितंबर 2024 में FII और DII की शेयर होल्डिंग भी कम हो रही है, जिससे यह गिरावट देखी जा रही है।
क्या इरेडा एक नवरत्न कंपनी है?
जी हां, IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency) को 2024 में भारत सरकार द्वारा “नवरत्न” का दर्जा मिला है। इसका मतलब है कि IREDA अब एक खास और सम्मानित कंपनी है, जिसे सरकारी क्षेत्र में उच्च मान्यता प्राप्त है।