किस कंपनी का शेयर खरीदे (2025 में) पूरी जानकारी

नमस्ते दोस्तों! क्या आप भी सोच रहे हैं कि 2025 में किस कंपनी का शेयर खरीदे जाए और 2025 में कौन सी सबसे फायदेमंद होगी? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। शेयर बाजार में सही कंपनी का चयन करना ही निवेश की सफलता की कुंजी है।

2025 में कौन सी कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं? यह जानने के लिए हमें उनके बिजनेस मॉडल, फंडामेंटल्स, और भविष्य की योजनाओं को समझना होगा। इस ब्लॉग में हम आपको किस कंपनी का शेयर खरीदे चाहिए उसके बारे में पूरी जानकारी देंगे जिनके शेयर में निवेश करना आपको अच्छा मुनाफा दिला सकता है।

तो दोस्तों, अगर आप 2025 में अपने निवेश को सही दिशा देना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। चलिए जानते हैं कि किस कंपनी के शेयर खरीदना आपके लिए सही रहेगा!

किस कंपनी का शेयर खरीदे

 

Contents

2025 में किस कंपनी का शेयर खरीदे?

2025 में ये शेयर खरीदें प्राइस मार्केट कैप
1. TATA Elexis ₹7,380.05 ₹46,000 करोड़
2. CRISIL ₹5,204.95 ₹38,748 करोड़
3. PI Industries ₹4,125.00 ₹62,817 करोड़
4. Ajanta Pharma Ltd ₹2,829.60 ₹35,790 करोड़
5. Balkrishna Industries Ltd ₹2,800.00 ₹54,272 करोड़
6. CDSL ₹1,907.00 ₹39,371 करोड़
7. Zydus Lifesciences Ltd ₹991.30 ₹1,00,100 करोड़
8. NAM-India ₹713.85 ₹45,556 करोड़
9. Dabur ₹507.00 ₹92,790 करोड़
10. PG Electroplast ₹838.00 ₹21,287 करोड़

यह सभी कंपनियां मिड-कैप में आती हैं। यानी, अगर आप इन कंपनियों में पैसा लगाते हैं और वे अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो ये कंपनियां लार्ज-कैप में जा सकती हैं और आपको अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। तो चलिए, अब जानते हैं इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल क्या है और इनके फंडामेंटल्स कैसे हैं।

 

1. TATA Elexis:

2025 में आप टाटा एलेक्सिस का शेयर खरीद सकते हैं क्योंकि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में काम कर रही है। कंपनी के शेयर की कीमत ₹7,380 है। यह कंपनी भविष्य में उपयोग होने वाली तकनीकें बनाती है, जिससे इसका शेयर महंगा है।

Tata Elexis कंपनी खासकर इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. ऑटोमोटिव: जैसे सेल्फ-ड्राइविंग कार, इलेक्ट्रिक गाड़ियां (जो बिजली से चलती हैं) और गाड़ियों के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाती है।
2. मीडिया: यह स्मार्ट टीवी और इंटरनेट पर वीडियो देखने वाले ऐप्स के लिए टेक्नोलॉजी बनाती है।
3. हेल्थकेयर: यह मेडिकल मशीनें और हेल्थ टेक्नोलॉजी बनाती है।
4. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और IoT: यह स्मार्ट चीजें बनाती है, जो एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं, जैसे स्मार्ट होम डिवाइस।

इस तरह, Tata Elexis बहुत सारी नई और ज़रूरी टेक्नोलॉजी बनाती है।

TATA Elexis फंडामेंटल्स:

TATA Elexis फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹45,843 करोड़
PE रेश्यो 56.12
ROE 32.85%
Debt To Equity 0.08
Face Value ₹10

ये भी पढ़े: जानिए शेयर मार्केट क्रैश कब होता है?

 

2. CRISIL:

अगर आप 2025 में सबसे सुरक्षित शेयर खरीदना चाहते हैं, तो CRISIL कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं क्योंकि यह कंपनी रेटिंग, बाजार शोध, जोखिम, और नीति सलाह सेवाएं देती है। इसका एक शेयर ₹5,204 के करीब है।

CRISIL कंपनी कई तरह की सर्विस देती है, जैसे कि:

1. क्रेडिट रेटिंग: CRISIL यह देखती है कि कोई कंपनी या सरकारी काम कितना भरोसेमंद है, यानी उनके पास पैसा लगाने के लिए कितना सुरक्षित है।

2. रिसर्च: CRISIL दुनिया भर के बाजारों पर जानकारी इकट्ठा करती है, जो व्यापार और निर्णय लेने में मदद करती है।

3. जोखिम और डेटा: CRISIL कंपनियों को यह समझने में मदद करती है कि उनके लिए कौन सा काम ठीक रहेगा और क्या जोखिम हो सकता है।

यह कंपनी S&P Global के साथ काम करती है।

CRISIL फंडामेंटल्स:

CRISIL फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹38,648 करोड़
PE रेश्यो 57.73
ROE 28.92%
Debt To Equity 0.02
Face Value ₹1

 

3. PI Industries:

अगर आप 2025 में एक अच्छा केमिकल सेक्टर का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो PI Industries एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं और इसका एक शेयर ₹4,125 का है। यह कंपनी खेती और रसायन (केमिकल्स) सेक्टर में काम करती है।

कंपनी इन चीजों में मदद करती है:

1. एग्रोकेमिकल्स: यह किसान की फसलों को बचाने के लिए दवाइयां बनाती है, जैसे की पेस्टीसाइड्स (कीड़े मारने वाली दवाई), हर्बीसाइड्स (घास काटने वाली दवाई), फंजीसाइड्स (फंगस मारने वाली दवाई) और इन्सेक्टिसाइड्स (कीड़े मारने वाली दवाई)। ये दवाइयां फसलों की सुरक्षा करती हैं और उन्हें ज्यादा अच्छा उगने में मदद करती हैं।

2. कस्टम सिंथेसिस और मैन्युफैक्चरिंग: यह कंपनी दुनियाभर के ग्राहकों के लिए खास केमिकल्स और जरूरी सामग्री बनाती है।

3. रिसर्च और डेवलपमेंट: कंपनी नए-नए और अच्छे तरीके ढूंढने में काम करती है, जैसे नए रसायन और समाधान बनाने के लिए।

PI Industries खेती को और बेहतर बनाने के लिए सस्टेनेबल फार्मिंग (जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए) और पर्यावरण के लिए अच्छा तरीका अपनाती है।

PI Industries फंडामेंटल्स:

PI Industries फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹61,639 करोड़
PE रेश्यो 34.72
ROE 18.60%
Debt To Equity 0.02
Face Value ₹1

 

4. Ajanta Pharma Ltd:

अगर आप 2025 में एक अच्छा फार्मा सेक्टर का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो Ajanta Pharma एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि कंपनी सस्ती और अच्छी दवाइयाँ बनाने में मदद करती है और इसका एक शेयर ₹2,829 का है। यह कंपनी फार्मा सेक्टर में काम करती है, इसलिए इसका शेयर हमेशा स्थिर रहता है।

Ajanta Pharma इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. जेनरिक दवाइयाँ: ये वही दवाइयाँ होती हैं जो महंगी दवाइयों जैसी होती हैं, लेकिन सस्ती होती हैं।

2. स्पेशल्टी फॉर्मुलेशंस: यह खास दवाइयाँ बनाती है जो खास तरह की बीमारियों के लिए होती हैं, जैसे की त्वचा की बीमारियाँ, दिल की बीमारियाँ, पेट की बीमारियाँ और आंखों की बीमारियाँ।

3. एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs): ये वे खास सामग्री होती हैं जो दवाइयों को असरदार बनाती हैं।

इसके अलावा, Ajanta Pharma नए दवाइयाँ बनाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) में भी काम करती है।

Ajanta Pharma फंडामेंटल्स:

Ajanta Pharma फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹35,204 करोड़
PE रेश्यो 40.23
ROE 23.80%
Debt To Equity 0.01
Face Value ₹2

 

5. Balkrishna Industries Ltd:

अगर आप 2025 में एक अच्छा ऑफ-हाइवे टायर्स बनाने वाली कंपनी का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो Balkrishna Industries (BKT) एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि इसका एक शेयर ₹2,800 के आसपास है। यह कंपनी ऑफ-हाइवे टायर्स बनाती है, यानी वह टायर्स जो सड़क के बाहर इस्तेमाल होते हैं। BKT खासकर खेती, खनन, निर्माण और फैक्ट्रियों के लिए टायर्स बनाती है।

Balkrishna Industries इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. कृषि क्षेत्र में: BKT ट्रैक्टरों, हार्वेस्टर्स और खेती करने वाली मशीनों के लिए खास टायर्स बनाती है, जो मिट्टी को बचाते हैं और खेती को आसान बनाते हैं।

2. खनन और निर्माण क्षेत्र में: BKT बहुत मजबूत टायर्स बनाती है जो भारी सामान उठाने और कठिन जगहों पर चलने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, BKT अपने टायर्स को 160 से ज्यादा देशों में भेजती है, जैसे यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में। कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पर भी काम करती है, जिससे वह नई और पर्यावरण के लिए अच्छे टायर्स बनाती है।

Balkrishna Industries फंडामेंटल्स:

Balkrishna Industries फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹54,516 करोड़
PE रेश्यो 33.46
ROE 17.33%
Debt To Equity 0.33
Face Value ₹2

 

6. CDSL:

अगर आप 2025 में एक अच्छा निवेश कंपनी का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो CDSL एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि इसका एक शेयर ₹1,907 के आसपास है। यह कंपनी निवेशकों को उनकी शेयरों और बॉन्ड्स को कंप्यूटर पर सुरक्षित रखने में मदद करती है।

CDSL इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. डिमैट अकाउंट: इसमें निवेशक अपने स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स और बॉन्ड्स को डिजिटल रूप में रखते हैं, यानी कागज पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर में। इससे चीजें सुरक्षित और आसान हो जाती हैं।

2. सिक्योरिटीज का निपटान: CDSL शेयरों का आदान-प्रदान तेज़ और सुरक्षित तरीके से करती है।

3. ई-वोटिंग सेवाएं: CDSL निवेशकों को कंपनियों के फैसलों में वोट करने की सुविधा देती है, जिससे वे आसानी से अपनी राय रख सकते हैं।

CDSL फंडामेंटल्स:

CDSL फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹39,896 करोड़
PE रेश्यो 74.86
ROE 34.85%
Debt To Equity 0.00
Face Value ₹10

 

 

 

7. Zydus Lifesciences Ltd:

अगर आप 2025 में एक अच्छा फार्मा सेक्टर का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो Zydus Lifesciences एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि इसका एक शेयर ₹991 के आसपास है। पहले इसे Zydus Cadila कहा जाता था। यह कंपनी दवाइयाँ और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें बनाती है और लोगों तक पहुंचाती है।

Zydus इन सैक्टर में काम करती है:

1. जनरिक दवाइयाँ: ये वही दवाइयाँ होती हैं जो महंगी दवाइयों जैसी होती हैं, लेकिन सस्ती होती हैं।
2. वैक्सीन्स: Zydus ने COVID-19 के लिए एक खास वैक्सीन बनाई थी, जिसका नाम ZyCoV-D है।
3. इनोवेटिव ड्रग्स: यह नई और असरदार दवाइयाँ भी बनाती है।

इसके अलावा, Zydus Sugar-Free और Everyuth जैसी हेल्थ प्रोडक्ट्स भी बनाती है, जो लोगों की सेहत के लिए अच्छी होती हैं। यह कंपनी बायोटेक्नोलॉजी और मुश्किल बीमारियों के इलाज में भी काम करती है।

Zydus Lifesciences फंडामेंटल्स:

Zydus Lifesciences फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹98,078 करोड़
PE रेश्यो 22.78
ROE 19.72%
Debt To Equity 0.01
Face Value ₹1

 

8. NAM-India:

अगर आप 2025 में एक अच्छा म्यूचुअल फंड और निवेश कंपनी का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो Nippon Life India Asset Management Ltd एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि इसका एक शेयर ₹713 के आसपास है। यह कंपनी लोगों के पैसे को बढ़ाने में मदद करती है, जैसे म्यूचुअल फंड्स और दूसरी निवेश योजनाओं के जरिए।

Nippon Life India Asset Management Ltd कंपनी इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. म्यूचुअल फंड्स: इसमें लोग अपने पैसे को इक्विटी (शेयर), डेट (बॉन्ड्स) और हाइब्रिड फंड्स (दोनों का मिलाजुला) में लगा सकते हैं।
2. ETFs: यह एक और तरीका है जिससे लोग शेयरों में निवेश करते हैं।
3. पेंशन और रिटायरमेंट योजनाएं: यह कंपनी ऐसी योजनाएं बनाती है, जिससे लोग अपनी बुढ़ापे की ज़िंदगी के लिए पैसे जमा कर सकें।
4. एल्युटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs): यह एक और निवेश योजना है जो खास निवेशकों के लिए होती है।

कंपनी निवेशकों को सुरक्षित, अच्छा और अलग-अलग तरह से पैसे बढ़ाने का तरीका देना है।

NAM-India फंडामेंटल्स:

NAM-India फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹98,078 करोड़
PE रेश्यो 22.78
ROE 19.72%
Debt To Equity 0.01
Face Value ₹1

 

9. Dabur:

अगर आप 2025 में एक अच्छा आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी का शेयर ढूंढ रहे हैं, तो Dabur India Ltd एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि इसका एक शेयर ₹507 के आसपास है। यह कंपनी प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सेक्टर्स बनाती है, जो लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। Dabur खासतौर पर हेल्थ, पर्सनल केयर और फूड प्रोडक्ट्स बनाती है।

Dabur India Ltd कंपनी इन सेक्टोर्स में काम करती है:

1. हेल्थकेयर: Dabur Chyawanprash, Honey और Pudin Hara जैसी चीजें बनाती है, जो हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं।

2. पर्सनल केयर: यह कंपनी Amla Hair Oil, Vatika Shampoo और Dabur Red Toothpaste जैसी चीजें बनाती है, जो हमें रोज़मर्रा की देखभाल में मदद करती हैं।

3. फूड और बेवरेज: Dabur Real Fruit Juices और Dabur Honey जैसी स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजें बनाती है, जो हमें ऊर्जा देती हैं।

Dabur India फंडामेनेटल्स:

Dabur India फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹89,874 करोड़
PE रेश्यो 50.26
ROE 17.26%
Debt To Equity 0.17
Face Value ₹1

 

10. PG Electroplast:

अगर आप 2025 में ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर ढूंढ रहे हैं, तो PG Electroplast एक अच्छा शेयर हो सकता है क्योंकि यह कंपनी इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करती है, जिसकी डिमांड भारत में बढ़ने वाली है। कंपनी के शेयर की कीमत ₹838 का है। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक के हिस्से बनाती है।

PG Electroplast इन चीजों में काम करती है:

1. इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज: जैसे टीवी, एयर कंडीशनर और दूसरे घर के सामान के लिए पार्ट्स बनाती है।
2. ऑटोमोटिव: यह कंपनी कारों और दूसरी गाड़ियों के लिए भी पार्ट्स बनाती है।
3. प्लास्टिक कंपोनेंट्स: यह प्लास्टिक के हिस्से बनाती है जो अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल होते हैं।

इसके अलावा, PG Electroplast प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) बनाती है, जो सभी इलेक्ट्रॉनिक सेक्टोर्स में होते हैं, जैसे मोबाइल फोन और टीवी। कंपनी कस्टम डिजाइन, इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस और खास डिजाइन भी बनाती है, जो बड़ी कंपनियों के लिए काम आते हैं।

PG Electroplast फंडामेंटल्स:

PG Electroplast फंडामेंटल्स मूल्य
मार्केट कैप ₹22,225 करोड़
PE रेश्यो 115.89
ROE 16.34%
Debt To Equity 0.40
Face Value ₹1

ये भी पढ़े: भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025, 2030, 2040!

 

Conclusion:

दोस्तों, अब आपको पता चल गया होगा कि 2025 में किस कंपनी का शेयर खरीदे? हमने सबसे पहले शेयर की कीमत बताई, फिर कंपनी किस क्षेत्र में काम करती है और उसके बाद कंपनी के कुछ फंडामेंटल्स दिखाए हैं, जिससे आपको शेयर के बारे में अच्छी जानकारी मिल सके। अगर आप 2025 में इन कंपनियों में निवेश करते हैं, तो आने वाले समय में आपको अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।

यह कंपनियां फिलहाल मिड-कैप कैटेगरी में आती हैं और धीरे-धीरे इनका मार्केट कैप बढ़ेगा। जब कंपनी का मार्केट कैप बढ़ता है, तो स्वाभाविक रूप से उसके शेयर की कीमत भी बढ़ती है। हालांकि, किसी भी शेयर को खरीदने से पहले अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें, ताकि आपको इस बात का भरोसा हो सके कि यह कंपनी आने वाले समय में अच्छे रिटर्न देने की संभावना रखती है।

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

FAQs – किस कंपनी का शेयर खरीदे:

 

कौन सा शेयर खरीदना चाहिए 2025 में?

यदि आप 2025 में शेयर खरीदना चाहते हैं, तो आप इन शेयरों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं: PG Electroplast, Dabur India और Zydus Lifesciences।

भविष्य में कौन सा शेयर सबसे ज्यादा रिटर्न देता है?

यदि आपको जानना है कि कौन सा शेयर सबसे ज्यादा रिटर्न देगा, तो आपको उस कंपनी के फंडामेंटल्स को देखना होगा। यदि फंडामेंटल्स अच्छे हैं और कंपनी भविष्य के ट्रेंड वाले सेक्टर में काम कर रही है, तो ऐसे शेयर आने वाले समय में ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं।

कौन सी कम्पनी के शेयर अच्छे डिविडेंड देते हैं?

सबसे अच्छे डिविडेंड देने वाली कंपनियां हैं: Indian Oil Corporation, Vedanta, और Chennai Petroleum Corporation। ये कंपनियां साल में 3 से 6 बार डिविडेंड देती हैं।

शेयर खरीदने से पहले क्या देखना चाहिए?

शेयर खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे:
कंपनी का काम कैसा है? कंपनी कितना मुनाफा कमा रही है?कंपनी का भविष्य कैसा दिख रहा है?

कौन सी कंपनी में पैसे लगाना सही है?

ऐसी कंपनी में पैसे लगाएं, जिसके फंडामेंटल्स मजबूत हों और जो भविष्य के सेक्टर में काम कर रही हो।

क्या छोटी कंपनियों में निवेश करना सही है?

हां, छोटी कंपनियां भी ज्यादा रिटर्न दे सकती हैं, लेकिन इनमें जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है। अगर आप सही रिसर्च के साथ निवेश करते हैं, तो 99% संभावना है कि आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

Leave a Comment