नमस्कार दोस्तों, जब NHPC का शेयर काफी तेजी से बढ़ रहा था, तब सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने वीडियो बनाई थीं और कहा था कि NHPC एक अच्छा स्टॉक है और इसे ले लेना चाहिए क्योंकि यह एक अंडरवैल्यू स्टॉक है। बस PE ratio देखकर इसे अंडरवैल्यू स्टॉक बता दिया गया।
लेकिन हुआ क्या? शेयर 118 रुपए तक गया और उसके बाद सीधे 77 रुपए पर आ चुका है। तो आज के इस ब्लॉग में मैं आपको NHPC Share Price Target 2025 से 2040 के बारे में बताने वाला हूं। साथ ही, मैं आपको पूरी जानकारी दूंगा, जैसे कि शेयर के टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस कैसे हैं। और आखिर में हम यह चर्चा करेंगे कि आपको NHPC में निवेश करना चाहिए या नहीं।
Contents
- 1 NHPC कंपनी की जानकारी:
- 2 NHPC कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी:
- 3 NHPC Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030, 2040 List:
- 4 NHPC कंपनी के फंडामेंटल अच्छे है की नही?
- 5 NHPC कंपनी के टेक्नीकल्स अच्छे है की नही?
- 6 NHPC शेयरहोल्डिंग पेटर्न:
- 7 NHPC में निवेश करना चाहिए की नहीं?
- 8 NHPC कंपनी के कंपीटीटर्स:
- 9 Conclusion:
- 10 FAQs – NHPC Share Price Target in Hindi:
NHPC कंपनी की जानकारी:
विषय | जानकारी |
---|---|
कंपनी का नाम | एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited) |
शुरुआत | 7 नवंबर 1975 |
मुख्यालय | फरीदाबाद, हरियाणा, भारत |
मालिक कौन है | भारत सरकार (बिजली मंत्रालय) |
क्या काम करती है | जल विद्युत परियोजनाओं (हाइड्रोपावर) का निर्माण और बिजली बनाना। |
क्षमता | 7,000 मेगावाट से ज्यादा (2024 तक)। |
सेवाएँ | बिजली बनाना, ट्रांसमिशन और परियोजना का काम संभालना। |
कहाँ काम करती है | भारत और आसपास के देशों जैसे नेपाल और भूटान। |
लक्ष्य | साफ और हरित ऊर्जा से देश को बिजली देना। |
वेबसाइट | www.nhpcindia.com |
NHPC कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी:
NHPC का पूरा नाम National Hydroelectric Power Corporation है। यह एक सरकारी कंपनी है जो पानी से बिजली बनाती है। इस कंपनी की शुरुआत 7 नवंबर 1975 को हुई थी। एनएचपीसी का काम है नदियों के पानी से बिजली बनाना और देश के घरों, स्कूलों और फैक्ट्रियों तक पहुंचाना। यह कंपनी पानी के अलावा सूरज की रोशनी और हवा से भी बिजली बनाने के लिए काम कर रही है।
NHPC का मुख्य दफ्तर फरीदाबाद, हरियाणा में है। यह कंपनी नदियों पर बड़े-बड़े बांध बनाकर वहां से बहते पानी की ताकत से बिजली बनाती है। इस तरह से बनी बिजली साफ और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती। एनएचपीसी भारत के अलग-अलग हिस्सों में बिजली पहुंचाने में मदद करती है। तो यह थी कंपनी के बारे में कुछ जरूरी जानकारी। अब चलिए जानते हैं एनएचपीसी का टारगेट प्राइस क्या होने वाला है।
साल | पहला टारगेट | दूसरा टारगेट |
---|---|---|
2025 | ₹80 | ₹95 |
2026 | ₹111 | ₹123 |
2027 | ₹136 | ₹148 |
2028 | ₹179 | ₹210 |
2030 | ₹312 | ₹346 |
2040 | ₹1,044 | ₹1,226 |
तो यह है एनएचपीसी का टारगेट प्राइस, और यह टारगेट प्राइस हमने अपनी रिसर्च के आधार पर बनाया है। हालांकि, यह टारगेट प्राइस सही नहीं भी हो सकता है, क्योंकि कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही हैं और कुछ अन्य चीजें भी स्थिर हैं। इसके लिए आपको शेयर के फंडामेंटल्स को अच्छे से समझना जरूरी है। तो चलिए, जानते हैं।
NHPC कंपनी के फंडामेंटल अच्छे है की नही?
NHPC का शेयर प्राइस ₹77 है, कंपनी का मार्केट कैप ₹79,597 करोड़ है और PE Ratio 26.68 है, जबकि इंडस्ट्री PE Ratio 21.55 है। इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर अभी भी महंगा है, और इसके शेयर की कीमत और गिर सकती है।
कंपनी का रेवेन्यू स्थिर है, जैसे कभी 10,000 करोड़ का प्रॉफिट हो रहा है, तो कभी 11,000 करोड़ का, और प्रॉफिट भी स्थिर है। हालांकि, कंपनी की नेटवर्थ 2020 में ₹34,156 करोड़ थी, जो 2023 में बढ़कर ₹41,835 करोड़ हो गई है, यानी नेटवर्थ तो बढ़ रही है, लेकिन बहुत धीरे-धीरे।

यहां पर आप देख सकते हैं कि कंपनी के सेल्स ग्रोथ में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। अब आप खुद सोचिए, जब कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट और सेल्स नहीं बढ़ रहे हैं, तो कंपनी का शेयर प्राइस कैसे बढ़ा?
इसका साफ मतलब है कि निवेशकों ने बिना सोचे-समझे और बिना कंपनी के फंडामेंटल्स का विश्लेषण किए शेयरों में पैसे लगा दिए। जब शेयर की कीमत गिरी, तो उन्होंने शेयर बेच दिए। ऐसे में जो लोग शेयर मार्केट के बारे में सही जानकारी नहीं रखते, वे नुकसान उठा लेते हैं।
ये जरूर पढ़े: शेयर मार्केट कैसे सीखें? 2025 में जानिए 10 आसान तरीके!
NHPC कंपनी के टेक्नीकल्स अच्छे है की नही?

तो जैसे कि आप एनएचपीसी के टेक्निकल चार्ट में देख सकते हैं, 2009 से लेकर 2022 तक कंपनी का शेयर स्थिर रहा, उसके बाद शेयर तेजी से उठा और अब तेजी से गिरता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन सवाल यह है कि कंपनी का शेयर पहले क्यों स्थिर था, फिर क्यों तेजी से बढ़ा और अब क्यों गिर रहा है? चलिए, इसे भी समझ लेते हैं।
NHPC शेयरहोल्डिंग पेटर्न:

तो यहां पर आप शेयर होल्डिंग पेटर्न में साफ देख सकते हैं कि पब्लिक ने अपना स्टेक मार्च 2023 से बढ़ाया था, यानी हम जैसे आम निवेशकों ने अपना पैसा कंपनी में लगाया था। इसके बाद अब पब्लिक शेयर बेच रही है क्योंकि लोगों को समझ में आ गया कि शेयर अब और नहीं बढ़ेगा।
और DII भी अपना स्टेक धीरे-धीरे कम कर रहे हैं, लेकिन FII अपना स्टेक काफी तेजी से बढ़ा रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि अगर FII स्टेक बढ़ा रहे हैं तो यह तो एक अच्छी बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्या पता FII को शेयर काफी सस्ते में मिल रहे हों, इसलिए वे शेयर खरीद रहे हैं। हाल ही में सरकार ने एनएचपीसी के शेयर ₹66 के दाम पर बेचे हैं।
और यह खबर 17 जनवरी 2024 की बात है, जब कंपनी का शेयर प्राइस लगभग 105 रुपए के आसपास चल रहा था। इस खबर के आते ही शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली, यानी लोगों को यह समझ में आ गया कि कंपनी का शेयर प्राइस अब और बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
NHPC में निवेश करना चाहिए की नहीं?
तो अब सवाल यह उठता है कि क्या NHPC में निवेश करना चाहिए या नहीं। जब तक कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे नहीं होते, तब तक पैसा लगाने की सोच भी मत लेना, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।
अगर आपने शेयर को काफी महंगे दाम पर खरीदा है, तो आपको क्या करना चाहिए? ऐसे में आप शेयर को होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी का बिजनेस काफी अच्छा है। जैसे कि आप जानते हैं, एसपीसी पानी से बिजली बनाती है, और आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ने वाली है, जिससे कंपनी का शेयर प्राइस भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़े: Suzlon Share Price Target 2025 से 2040 (पूरी जानकारी)
NHPC कंपनी के कंपीटीटर्स:
कंपनी का नाम | मार्केट कैप (₹) |
---|---|
Indian Energy Exchange | ₹15,474 करोड़ |
NTPC | ₹1,04,444 करोड़ |
TATA Power | ₹1,21,071 करोड़ |
JSW Energy | ₹1,04,062 करोड़ |
NLC | ₹32,510 करोड़ |
तो यह कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिनके फंडामेंटल्स अच्छे हैं, और इनमें आप निवेश करने की सोच सकते हैं।
Disclaimer:
Conclusion:
तो अब आप जान गए होंगे NHPC Share Price Target 2025 से 2040 तक के बारे में और समझ गए होंगे कि कंपनी में निवेश करना है या नहीं, और साथ ही अगर शेयर खरीद लिया है तो क्या करना है। यह सारी जानकारी मैंने आपको इस ब्लॉग पर दी है।
अगर आपको इस ब्लॉग की जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। और अगर आपके मन में NHPC से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपकी सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Nhpc का भविष्य क्या है?
Nhpc का भविष्य अच्छा हो सकता है क्योंकि यह कंपनी पानी से बिजली बनाने का काम करती है, और आने वाले समय में बिजली की मांग बढ़ने वाली है।
Nhpc पर कितना कर्ज है?
इस समय एनएचपीसी का डेट टू इक्विटी 0.85 है, इसका मतलब है कि कंपनी पर ₹34,210 करोड़ का कर्ज है।
एनएचपीसी का शेयर क्यों गिर रहा है?
इस समय एनएचपीसी का शेयर इसलिए गिर रहा है क्योंकि यह शेयर ओवरवैल्यू हो गया था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे अंडरवैल्यू में आ रहा है।
क्या NHPC एक सरकारी कंपनी है?
हां, एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) एक सरकारी कंपनी है जो बिजली उत्पादन का काम करती है।
क्या मुझे एनएचपीसी खरीदना चाहिए?
अगर आने वाले समय में एनएचपीसी के क्वार्टर या सालाना रिजल्ट अच्छे आते हैं, तो आप एनएचपीसी का शेयर खरीदने का सोच सकते हैं।