2025 में सबसे सस्ता और अच्छा शेयर कौन सा है?

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी शेयर बाजार में सबसे सस्ता और अच्छा शेयर ढूंढ रहे हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं! शेयर बाजार में कई ऐसे शेयर होते हैं, जो दिखने में सस्ते होते हैं, लेकिन जब आप उनकी कंपनी की स्थिति को देखें तो पता चलता है कि उनका प्रॉफिट कम है, नेट प्रॉफिट ठीक नहीं है, या फिर कर्ज बहुत ज्यादा है। ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा शेयर खरीदा जाए और कौन सा नहीं।

इसलिए आज मैं आपको 10 ऐसे खास शेयरों के बारे में बताने जा रहा हूं, जो आपको कम दाम पर मिल सकते हैं, लेकिन उनकी फंडामेंटल्स बहुत मजबूत हैं। ये शेयर आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। अगर आप सही जानकारी के साथ निवेश करते हैं, तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

सबसे सस्ता और अच्छा शेयर

यहाँ पर 10 सबसे सस्ता और अच्छा शेयर की लिस्ट दी है:

सबसे सस्ता और अच्छा शेयर शेयर की कीमत मार्केट कैप
1. Bank of Maharashtra ₹57.67 ₹40,000 करोड़
2. Jaiprakash Power Ventures Ltd ₹19.43 ₹13,323 करोड़
3. RattanIndia Power Ltd ₹16.32 ₹8,705 करोड़
4. Mishtann Foods ₹14.50 ₹1,573 करोड़
5. SEPC Ltd ₹26.10 ₹4,300 करोड़
6. Salasar Techno Engineering Ltd ₹18.13 ₹3,322 करोड़
7. Motherson Sumi Wiring India ₹65.92 ₹29,000 करोड़
8. Lloyds Engineering Works Ltd ₹72.15 ₹8,785 करोड़
9. Paisalo Digital ₹52.42 ₹5,195 करोड़
10. Advani Hotels and Resorts (India) Ltd ₹70.64 ₹681 करोड़

तो चलिए, अब इन 10 शेयर को और विस्तार से समझ लेते हैं।

1. Bank of Maharashtra:

इस समय सबसे सस्ता और अच्छा शेयर Bank of Maharashtra है क्योंकि यह भारत सरकार का एक सरकारी बैंक है। इस समय शेयर की कीमत ₹57.67 के आसपास चल रही है। Bank of Maharashtra आम लोगों, बड़ी कंपनियों, और छोटे व्यवसायों के लिए पैसे से जुड़ी सेवाएं देता है। यह बैंक लोन, जमा, बचत खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और क्रेडिट जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है।

इस शेयर का मार्केट कैप लगभग ₹40,000 करोड़ है। इस बैंक का मुनाफा दोगुना हो रहा है, जैसे 2021 में यह ₹571 करोड़ था और 2023 में यह ₹2,605 करोड़ तक पहुंच गया है। इस बैंक का PE Ratio 9.11 है और ROE 22.51% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 16.63%
5 इयर रिटर्न 460.72%
अल्ल टाइम रिटर्न 27.14%

ये भी पढ़े: 10 सबसे सुरक्षित शेयर 2025 – जोखिम कम मुनाफा ज्यादा!

 

2. Jaiprakash Power Ventures Ltd:

Jaiprakash Power Ventures Ltd की शुरुआत 1994 में हुई थी। Jaiprakash Power कंपनी Jaypee Group का हिस्सा है।

Jaiprakash Power क्या काम करती है?

Jaiprakash Power Ventures Ltd का मुख्य काम बिजली बनाना है। यह थर्मल और हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट्स चलाती है। कंपनी के पास हाइड्रो, थर्मल, और कैप्टिव पावर प्लांट्स हैं, जो बिजली बनाने में मदद करते हैं।

Jaiprakash Power Ventures के शेयर की कीमत ₹19.43 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹13,323 करोड़ है। 2023 में कंपनी ने ₹55 करोड़ का प्रॉफिट किया था, जबकि 2024 में यह ₹1,000 करोड़ का प्रॉफिट कर चुकी है। हालांकि, कंपनी की नेटवर्थ थोड़ी बढ़ रही है। इस कंपनी का PE Ratio 11.30 है और ROE 12.20% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 128.89%
5 इयर रिटर्न 1,780.87%
अल्ल टाइम रिटर्न -29.66%)

3. RattanIndia Power Ltd:

RattanIndia Power Ltd की शुरुआत 2007 में हुई थी।

RattanIndia Power क्या काम करती है?

RattanIndia Power कंपनी थर्मल पावर बनाने का काम करती है और भारत के बिजली क्षेत्र में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में जानी जाती है। RattanIndia Power मुख्य रूप से थर्मल पावर प्लांट्स चलाती है। कंपनी का मुख्य ध्यान कोयला आधारित पावर प्लांट्स पर है। इसके पास मध्य प्रदेश में एक बड़ा पावर प्लांट है, जो 2,700 MW की बिजली बनाता है।

RattanIndia Power के शेयर की कीमत ₹16.32 है और कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹8,705 करोड़ है। कंपनी का रेवेन्यू थोड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन कंपनी ने मार्च 2022 में ₹10,666 करोड़ का प्रॉफिट किया है। हालांकि, यह प्रॉफिट कंपनी की आदर इनकम से आता है।

यानि कि कंपनी को अपने बिजनेस से प्रॉफिट नहीं मिला है, लेकिन कंपनी की नेटवर्थ प्रॉफिट में आ चुकी है। कंपनी का PE Ratio 0.91 है और ROE -39.83% है। ROE माइनस में चल रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी अभी प्रॉफिट में नहीं है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 133.53%
5 इयर रिटर्न 1,076.30%
अल्ल टाइम रिटर्न -59.80%

4. Mishtann Foods:

Mishtann Foods की शुरुआत 1981 में हुई थी।

Mishtann Foods क्या काम करती है?

Mishtann Foods एक भारतीय कंपनी है जो खाने की चीज़ें बनाती है, जिसमें चावल और FMCG उत्पाद शामिल हैं। कंपनी बासमती चावल, दालें, मसाले और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती और निर्यात करती है। Mishtann Foods का मुख्य ध्यान उच्च गुणवत्ता के बासमती चावल और पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर है, जो हर घर में एक भरोसेमंद ब्रांड बन गया है।

Mishtann Foods के शेयर की कीमत ₹14.50 है और कंपनी का मार्केट कैप1,573 करोड़ है। इस कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेटवर्थ सालाना बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने बोनस और राइट इश्यू किया है, इसलिए इसके शेयर की कीमत कम है। कंपनी का PE Ratio 4.55 है और ROE 62.83% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 5.28%
5 इयर रिटर्न 18.20%
अल्ल टाइम रिटर्न 850.34%

 

5. SEPC Ltd:

Services Export Promotion Council (SEPC Ltd) की शुरुआत 2000 में हुई थी।

SEPC क्या काम करती है?

SEPC Ltd एक कंपनी है जो बड़ी-बड़ी चीजें बनाती है, जैसे सड़कों को ठीक करना, पानी साफ करने वाली मशीनें लगाना, और बिजली बनाने वाले प्लांट बनाना। यह कंपनी लोगों के लिए ऐसे काम करती है जिससे उनकी जिंदगी आसान हो जाती है, जैसे घर में साफ पानी लाना और बिजली पहुंचाना।

SEPC Ltd के शेयर की कीमत ₹26.10 के आसपास चल रही है और कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹4,300 करोड़ है। कंपनी का सालाना प्रदर्शन घटता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन 2024 में कंपनी ने प्रॉफिट दिखाया है। इस समय कंपनी का PE Ratio 162.29 है और ROE 1.88% चल रहा है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 71.59%
5 इयर रिटर्न 288.41%
अल्ल टाइम रिटर्न 288.41%

6. Salasar Techno Engineering Ltd:

Salasar Techno Engineering Ltd की शुरुआत 2006 में हुई थी।

Salasar Techno क्या काम करती है?

Salasar Techno कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, सामान की खरीद, और निर्माण (EPC) सेवाएं देती है। यह टेलीकॉम टावर, बिजली की तारें, सब-स्टेशन, और सोलर पैनल के ढांचे का डिज़ाइन, निर्माण, और इंस्टॉलेशन करती है।

Salasar Techno Engineering Ltd के शेयर की कीमत ₹18.13 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹3,322 करोड़ है। कंपनी का राजस्व, प्रॉफिट, और नेट वर्थ तीनों ही अच्छे से बढ़ रहे हैं, लेकिन इस समय यह शेयर थोड़े महंगे दाम पर ट्रेड कर रहा है क्योंकि इंडस्ट्री PE Ratio 25.80 है और कंपनी का PE Ratio 62.06 है। ROE 11.75% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 87.15%
5 इयर रिटर्न 1,936.56%
अल्ल टाइम रिटर्न 660.64%

 

7. Motherson Sumi Wiring India:

Sumi Wiring India की शुरुआत 2021 में हुई थी, जब Motherson Sumi Systems Ltd. (MSSL) को अलग करके इस कंपनी का निर्माण किया गया था।

Motherson Sumi Wiring क्या काम करती है?

Motherson Sumi Wiring India एक बड़ी कंपनी है जो गाड़ियों के लिए तार और इलेक्ट्रिकल चीज़ें बनाती है। ये चीज़ें गाड़ियों की बिजली के काम के लिए ज़रूरी होती हैं और गाड़ी बनाने के काम में बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

Motherson Sumi Wiring India के शेयर की कीमत ₹65.92 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹29,000 करोड़ है। कंपनी का सालाना राजस्व, प्रॉफिट, और नेट वर्थ लगातार बढ़ रही है। कंपनी का PE Ratio 44.91 है और ROE 38.07% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 3.89%
5 इयर रिटर्न 40.95%
अल्ल टाइम रिटर्न 40.95%

8. Lloyds Engineering Works Ltd:

Lloyds Engineering Works Ltd की शुरुआत 1974 में हुई थी। पहले यह कंपनी Lloyds Steel Industries के नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब इसका ध्यान इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन प्रोजेक्ट्स पर है।

Lloyds Engineering क्या काम करती है?

Lloyds Engineering Works Ltd स्टील बनाने का काम करती है और पावर प्लांट के लिए भारी मशीनरी बनाती है। कंपनी का मुख्य काम स्टील के ढांचे और उपकरणों का डिज़ाइन, बनाना, और लगाना है। ये चीज़ें पावर, तेल और गैस, और इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में उपयोग होती हैं।

Lloyds Engineering के शेयर की कीमत ₹72.15 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप ₹8,785 करोड़ है। इस कंपनी का प्रॉफिट 2021 में ₹0.50 करोड़ था और 2023 में यह बढ़कर ₹37 करोड़ हो गया है। 2024 में भी कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ दोनों अच्छे तरीके से बढ़ रहे हैं। कंपनी का PE Ratio 99.88 है और ROE 19.42% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 85.47%
5 इयर रिटर्न 77.63%
अल्ल टाइम रिटर्न 77.63%

9. Paisalo Digital:

Paisalo Digital की शुरुआत 1992 में हुई थी। यह कंपनी वित्तीय सेवाएं और लोन देने के समाधान प्रदान करती है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए।

Paisalo Digital क्या काम करती है?

Paisalo Digital मुख्य रूप से छोटे लोन और डिजिटल लोन देने का काम करती है। यह कंपनी पर्सनल लोन, व्यापार लोन, और पढ़ाई के लिए लोन जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ग्राहकों को जल्दी और आसान लोन देती है।

Paisalo Digital के शेयर की कीमत ₹52.42 के आसपास चल रही है और कंपनी का मार्केट कैप ₹5,195 करोड़ है। कंपनी ने 2024 में काफी अच्छा प्रॉफिट किया है, और सालाना नेट प्रॉफिट भी लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का PE Ratio 28.50 है और ROE 13.46% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 42.62%
5 इयर रिटर्न 128.56%
अल्ल टाइम रिटर्न 2,268.33%

10. Advani Hotels and Resorts (India) Ltd:

Advani Hotels and Resorts की शुरुआत 1987 में हुई थी।

Advani Hotels and Resorts क्या काम करती है?

Advani Hotels and Resorts लग्जरी होटल और रिसॉर्ट का काम संभालती है। इसके पास कुछ प्रसिद्ध जगहें हैं, जैसे Maharaja Regency और Hotel Leela। यह कंपनी पर्यटन और मेहमाननवाज़ी सेवाएं देने पर ध्यान देती है।

Advani Hotels and Resorts के शेयर की कीमत ₹70.64 के आसपास चल रही है और कंपनी का मार्केट कैप ₹681 करोड़ है। हालांकि, कंपनी का मार्केट कैप थोड़ा कम है। 2021 में इसने ₹4 करोड़ का लॉस किया था, लेकिन 2023 में कंपनी ने ₹29 करोड़ का प्रॉफिट किया है। कंपनी की नेट प्रॉफिट भी लगातार बढ़ रही है। कंपनी का PE Ratio 28.46 है और ROE 34.72% है।

इयर रिटर्न
1 इयर रिटर्न 36.31%
5 इयर रिटर्न 170.52%
अल्ल टाइम रिटर्न 144.37%

ये भी पढ़े: अडानी का सबसे सस्ता शेयर 2025 – पूरी जानकारी

 

Conclusion:

अब आपको पता चल गया होगा कि सबसे सस्ता और अच्छा शेयर कौन से हैं। आपने जो 10 शेयर देखे हैं, उनके बारे में आप खुद से भी फंडामेंटल एनालिसिस करें और यह समझने की कोशिश करें कि कंपनी का भविष्य कैसा है। उसके बाद आप शेयर खरीदने का फैसला कर सकते हैं।

अगर यह ब्लॉग आपको पसंद आया है, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें। यदि इस ब्लॉग को पढ़ते समय आपके मन में कोई सवाल आया है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम हर कमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Disclaimer

ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।

2 thoughts on “2025 में सबसे सस्ता और अच्छा शेयर कौन सा है?”

Leave a Comment