नमस्कार दोस्तों, शेयर बाजार में सभी लोग पैसा लगाना चाहते हैं, लेकिन अच्छे शेयरों की कीमतें हमेशा ज्यादा रहती हैं। ऐसे में हर निवेशक कम शेयर ही खरीद पाता है। इसलिए, आज के इस ब्लॉग में मैं आपको यह बताने वाला हूँ कि सबसे सस्ता शेयर किसका है, और साथ ही कुछ अन्य शेयरों की जानकारी भी दूंगा, जो आपको शेयर एनालिसिस करने में मदद करेगी।
ज्यादा शेयर खरीदने के लिए निवेशक सबसे सस्ते शेयरों की तलाश में निकल पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये शेयर सस्ते क्यों होते हैं? ये शेयर सस्ते इसलिए होते हैं क्योंकि इनमें बड़े निवेशकों ने पैसा नहीं लगाया होता। जिस शेयर में बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया होता है, उसकी कीमत अपने आप ज्यादा हो जाती है।
यदि आप सबसे सस्ते शेयर खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपने पोर्टफोलियो का केवल 1% से 2% ही निवेश करना चाहिए। इससे भविष्य में यदि वह शेयर गिर जाता है, तो आपका नुकसान बहुत कम होगा, और यदि वह बढ़ता है, तो आपको अच्छा फायदा होगा।
Contents
- 1 यहां पर 10 सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट है:
- 1.1 1. Monotype India:
- 1.2
- 1.3 2. GV Film Ltd:
- 1.4 3. NCL Research and Finance Ltd:
- 1.5 4. Johnson Pharmacare Ltd:
- 1.6 5. Future Consumer Ltd:
- 1.7 6. Yamini Investment Company Ltd:
- 1.8 7. ARC Finance Ltd:
- 1.9 8. Greecrest Financial Services Ltd:
- 1.10 9. Virtual Global Education Ltd:
- 1.11 10. Shalimar Productions Ltd:
- 2 FAQs About Sabse Sasta Share Kiska Hai:
यहां पर 10 सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट है:
सबसे सस्ता शेयर किसका है? | शेयर की कीमत | मार्केट कैप |
1. Monotype India | ₹0.89 | ₹63 करोड़ |
2. GV Film Ltd | ₹0.79 | ₹72 करोड़ |
3. NCL Research and finance Ltd | ₹0.78 | ₹83 करोड़ |
4. Farmacare Ltd | ₹1.14 | ₹63 करोड़ |
5. Future consumer Ltd | ₹0.58 | ₹124 करोड़ |
6. Yamini investment company Ltd | ₹2.27 | ₹125 करोड़ |
7. ARC Finance Ltd | ₹2.94 | ₹151 करोड़ |
8. Greenrest financial services Ltd | ₹0.96 | ₹0.56 करोड़ |
9. Virtual Global Education Ltd | ₹0.84 | ₹36 करोड़ |
10. Shalimar Productions Ltd | ₹0.63 | ₹63 करोड़ |
तो चलिए, आप इन शेयर्स के बारे में और अधिक जानकारी जानते हैं।
1. Monotype India:
Monotype India कंपनी फाइनेंशियल और इन्वेस्टमेंट सेवाओं का कार्य करती है। इस कंपनी का मुख्य कार्य शेयर खरीदना और बेचना है, साथ ही निवेशकों को सलाह देना भी शामिल है। यह कंपनी निवेशकों का पैसा लेकर शेयर बाजार में निवेश करती है और उसे दोगुना करने की कोशिश करती है।
इस कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत 0.89 रुपये है और इसका मार्केट कैप ₹63 करोड़ है। कंपनी की स्थापना 1974 में हुई थी और इसने 2023 में 8 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। इस साल कंपनी ने 9 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है, लेकिन इसकी नेटवर्थ अभी भी 16 करोड़ रुपये के घाटे में है।
इसका मतलब है कि कंपनी अभी पूरी तरह से मुनाफे में नहीं आई है। कंपनी का P/E Ratio 11.13 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E Ratio 28.67 है। इसका मतलब है कि इंडस्ट्री के P/E Ratio की तुलना में यह शेयर थोड़ी सस्ती कीमत पर ट्रेड हो रहा है।
कंपनी का ROE -65.21% है, जो यह दर्शाता है कि कंपनी ने अपने शेयरधारकों को काफी नुकसान पहुंचाया है और यह अभी घाटे में चल रही है। ऐसा ROE निवेशकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 84.62% |
5 इयर रिटर्न | 405.26% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -80.80% |
ये भी पढ़े: टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2025 – पूरी जानकारी
2. GV Film Ltd:
GV Film Ltd नाम से ही स्पष्ट है कि यह कंपनी फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कार्य करती है। यह कंपनी खुद ड्रामा और कॉमेडी फिल्में बनाती है, साथ ही फिल्मों के वितरण का काम भी करती है, यानी सिनेमा हॉल और डिजिटल प्लेटफार्मों पर फिल्मों को रिलीज करने का कार्य भी करती है। इसके अलावा, यह नई फिल्मों में निवेश भी करती है।
वर्तमान में कंपनी के शेयर की कीमत 0.79 रुपये है, और इसका मार्केट कैप ₹72 करोड़ है। इस कंपनी की स्थापना 1994 में हुई थी। 2023 में इस कंपनी को 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, और इसका नेट प्रॉफिट साल दर साल घट रहा है। उदाहरण के लिए, 2020 में यह ₹25 करोड़ था, जो 2023 में घटकर ₹21 करोड़ रह गया है। इसका मतलब है कि कंपनी अभी मुनाफे में नहीं है।
कंपनी का P/E Ratio -79.00 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E Ratio 25.01 है। इसका अर्थ है कि कंपनी अपने ऑपरेशंस से घाटे का सामना कर रही है, जबकि इंडस्ट्री की अन्य कंपनियां मुनाफे में हैं। इसके अलावा, इस कंपनी का ROE -2.09% है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कंपनी घाटे में है और शेयरधारकों को नुकसान हो रहा है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 75.00% |
5 इयर रिटर्न | 175.76% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -93.93% |
3. NCL Research and Finance Ltd:
NCL Research and Finance Ltd कंपनी फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में कार्य करती है। यह कंपनी शेयरों और सिक्योरिटीज में निवेश करती है और लोन भी देती है। वर्तमान में इस कंपनी का शेयर प्राइस 0.78 रुपये है, और इसका मार्केट कैप ₹83 करोड़ है। इस कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी।
NCL Research and Finance Ltd ने पिछले कुछ वर्षों में काफी विकास किया है। कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों बढ़े हैं, और कंपनी का नेट प्रॉफिट 2022 में 63 करोड़ रुपये था, जो 2023 में बढ़कर ₹124 करोड़ हो गया। यानी इसमें 96.83% का विकास हुआ है।
आप सोच रहे होंगे कि कंपनी प्रॉफिट में है, तो इसका शेयर प्राइस क्यों नहीं बढ़ा? दरअसल, कंपनी ने 2021 में बोनस शेयर जारी किए थे और 2022 में राइट इश्यू भी किया था। अगर कंपनी ने बोनस शेयर और राइट इश्यू जारी नहीं किए होते, तो आज इस कंपनी का शेयर प्राइस ₹2.87 होता।
इस कंपनी का P/E Ratio 0.00 है, और इसका कारण यह है कि कंपनी का EPS -0.01 है। इसका मतलब है कि हर शेयर पर कंपनी को -0.01 रुपये का नुकसान हो रहा है। EPS कम होने के कारण यह निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन जाता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 43.40% |
5 इयर रिटर्न | 1,800.00% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -75.95% |
4. Johnson Pharmacare Ltd:
Johnson Pharmacare Ltd पहले दवाओं और चिकित्सा उत्पादों के व्यापार में सक्रिय थी, लेकिन वर्तमान में इसका मुख्य व्यापार सीमित हो गया है। इस कंपनी का नाम पहले Sun And Shine Worldwide Limited था, जिसे 2021 में बदलकर Johnson Pharmacare Ltd रखा गया।
कंपनी के शेयर की कीमत ₹1.14 है, और इसका मार्केट कैप ₹63 करोड़ है। कंपनी की स्थापना 1994 में हुई थी। वर्तमान में यह कंपनी मुनाफे में नहीं है, और इसका नेट प्रॉफिट भी बढ़ता हुआ नहीं दिख रहा है। कंपनी का P/E Ratio -313.50 है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कंपनी घाटे में चल रही है।
कंपनी का ROE -0.35% है, जिससे यह साबित होता है कि कंपनी किसी भी प्रकार से मुनाफे में नहीं है। इसके बावजूद, इस कंपनी के शेयर की कीमत उलटी दिशा में जा रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि रिटेल निवेशक इस कंपनी में पैसे लगा रहे हैं। इसलिए कहा जाता है कि शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च करनी चाहिए।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 96.61% |
5 इयर रिटर्न | 383.33% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -73.64% |
5. Future Consumer Ltd:
Future Consumer Ltd कंपनी रिटेल सेक्टर में कार्य करती है और इसका फोकस Fast-Moving Consumer Goods (FMCG) पर है। यह कंपनी खाद्य पदार्थों का उत्पादन करती है, पेय पदार्थों का कारोबार करती है, और दैनिक उपयोग में आने वाले उपभोक्ता उत्पादों को बेचती है।
कंपनी के शेयर की कीमत ₹0.58 है, और इसका मार्केट कैप ₹124 करोड़ है। इस कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी। वर्तमान में, यह कंपनी काफी घाटे में चल रही है, और 2023 में इसकी नेट वर्थ -184 करोड़ है। कंपनी का P/E Ratio -0.95 है, जो यह दर्शाता है कि कंपनी अभी घाटे में है। इसके फंडामेंटल्स काफी कमजोर हैं, और 2024 में इसमें 50% से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -31.25% |
5 इयर रिटर्न | -97.72% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -93.82% |
6. Yamini Investment Company Ltd:
Yamini Investment Company Ltd एक Diversified Financial Company है। इसका अर्थ है कि यह कंपनी शेयर, म्यूचुअल फंड, और अन्य एसेट्स में निवेश करती है, साथ ही यह लोगों को लोन, इंश्योरेंस और अन्य सेवाएं भी प्रदान करती है।
कंपनी के शेयर की कीमत ₹2.27 है, और इसका मार्केट कैप ₹125 करोड़ है। इस कंपनी की स्थापना 1983 में हुई थी। कंपनी ने 2024 के जून क्वार्टर में एक करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। कंपनी की नेट वर्थ 2023 में ₹67 करोड़ थी, जो 2024 में बढ़कर ₹68 करोड़ हो गई है।
कंपनी का P/E Ratio 119.00 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E Ratio 28.87 है, जिसका मतलब है कि कंपनी के शेयर की कीमत काफी महंगी हो चुकी है। कंपनी का ROE 0.37% है, और यह वर्तमान में P/E Ratio के आधार पर महंगे दाम पर ट्रेड कर रही है। हालांकि 2024 में कंपनी ने कुछ प्रॉफिट कमाया है, लेकिन उच्च P/E Ratio निवेशकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 100.00% |
5 इयर रिटर्न | 710.53% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -85.49% |
7. ARC Finance Ltd:
ARC Finance Ltd एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो लोगों और कंपनियों को उनके पैसे को सही तरीके से मैनेज करने में मदद करती है। यह कंपनी फाइनेंशियल प्लानिंग, म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स, और अन्य निवेश विकल्पों के बारे में सलाह देती है ताकि लोग अपने पैसे को बढ़ाने के लिए सही निर्णय ले सकें।
पिछले 6 महीनों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयर की कीमत ₹2.94 हो चुकी है, और इसका मार्केट कैप ₹151 करोड़ है। इस कंपनी ने जून 2024 में 3 करोड़ रुपये का तिमाही मुनाफा दिखाया है। कंपनी का P/E Ratio 50.00 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E Ratio 28.67 है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि P/E Ratio के आधार पर यह शेयर काफी महंगा हो चुका है।
वर्तमान में कंपनी का ROE 0.53% है। ARC Finance Ltd का शेयर तेजी से बढ़ा है, और तकनीकी दृष्टिकोण से यह अब ओवरबॉट ज़ोन में पहुंच चुका है, जिससे भविष्य में थोड़ी गिरावट संभव है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 160.81% |
5 इयर रिटर्न | 2,657.14% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 54.40% |
8. Greecrest Financial Services Ltd:
Greecrest Financial Services Ltd एक Non-Banking Financial Company (NBFC) है। इसका अर्थ है कि यह एक वित्तीय संस्थान है जो बैंक जैसी सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन यह एक बैंक नहीं है। NBFC लोगों और व्यवसायों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।
इस कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी, और इसका मार्केट कैप 35 करोड़ रुपये है। कंपनी का प्रॉफिट 2023 में 1 करोड़ रुपये था, जबकि 2022 में यह ₹0.56 करोड़ था। कंपनी का ROE 2.29% है, जो अन्य कंपनियों की तुलना में थोड़ा अधिक है। कंपनी 2021 और 2022 में स्टॉक स्प्लिट कर चुकी है, जिसके कारण इस कंपनी के शेयर की कीमत ₹0.96 है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 47.62% |
5 इयर रिटर्न | 8.14% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 27.40%) |
9. Virtual Global Education Ltd:
Virtual Global Education Ltd कंपनी छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करती है, जिससे उन्हें विशेष कौशल और ज्ञान प्राप्त हो सके। इस शिक्षा का अधिक फोकस (थ्योरिटिकल नॉलेज) के बजाय (प्रैक्टिकल नॉलेज) पर होता है, ताकि छात्र सीधे नौकरी के बाजार में कार्य कर सकें।
कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी। वर्तमान में, शेयर की कीमत ₹0.84 है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹36 करोड़ है। 2023 में कंपनी का प्रॉफिट ₹0.61 करोड़ था, लेकिन मार्च 2024 में इसने ₹2 करोड़ का बड़ा लॉस दर्ज किया है। कंपनी का P/E Ratio -17.20 है, जो दर्शाता है कि कंपनी अभी घाटे में है।
यह निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गया है कि इस कंपनी के विदेशी संस्थान काम कर रहे हैं। जून 2023 में विदेशी संस्थानों का आंकड़ा 5.53% था, जबकि जून 2024 में यह घटकर 3.92% रह गया है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -16.16% |
5 इयर रिटर्न | 388.24% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -2.35% |
10. Shalimar Productions Ltd:
Shalimar Productions Ltd मीडिया और मीडिया प्रोडक्शन का व्यवसाय करती है। यह कंपनी क्षेत्रीय एल्बम और फिल्में प्रोड्यूस करती है और कलाकारों को प्रशिक्षण, विकास, और मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसके अलावा, कंपनी के पास एक आउटडोर शूटिंग स्टूडियो भी है, जिसका नाम Visagar-Suranjana Studio है।
Visagar-Suranjana Studio के शेयर की कीमत ₹0.63 है, जो ₹1 से भी कम है। इस कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी, और वर्तमान में इसका मार्केट कैप ₹63 करोड़ है। इस समय P/E Ratio 0.00 है, और ROE 0.07% है। 2023 में कंपनी का प्रॉफिट ₹0.07 करोड़ है, जो बहुत कम है।
हालांकि, इस कंपनी का कर्ज 0.01 है, जो नगण्य है। जिन कंपनियों का कर्ज कम होता है, वे भविष्य में अच्छा विकास कर सकती हैं। हालांकि, कंपनी की नेट वर्थ बढ़ नहीं रही है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 26.53% |
5 इयर रिटर्न | 26.53% |
अल्ल टाइम रिटर्न | -6.06% |
ये भी पढ़े: बिना पैसे का बिजनेस कैसे करें – जानिए 10 आसान तरीके
Conclusion:
अब आपको पता चल गया होगा कि सबसे सस्ता शेयर किसका है। मैंने आपको 10 सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताया है और इन 10 कंपनियों की जानकारी भी दी है, जैसे कि कंपनी क्या करती है, कंपनी की स्थापना कब हुई थी, और क्या कंपनी लाभ में है या नहीं।
यदि आपको किसी कंपनी के बारे में अधिक जानकारी चाहिए या आपके मन में कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि उन्हें भी पता चले कि सबसे सस्ता शेयर कौन सा है।
Disclaimer
ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।
इस समय शेयर मार्केट में सबसे सस्ता शेयर Future Consumer Ltd है, जो (FMCG) सेक्टर में काम करती है। Future Consumer Ltd के शेयर की कीमत ₹0.58 है।
₹1 के शेयर कौन से हैं?
यहां पर 1 रुपए से कम के शेयर की लिस्ट दी गई है:
1. Future Consumer Ltd – ₹0.58 (FMCG सेक्टर)
2. Shalimar Productions Ltd – ₹0.63 (मीडिया और प्रोडक्शन)
3. GV Films Ltd – ₹0.79 (फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन)
4. Johnson Pharmacare Ltd – ₹1.14 (फार्मास्युटिकल सेक्टर)
5. Yamini Investment Company Ltd – ₹2.27 (फाइनेंस और इंवेस्टमेंट)
2024 में सबसे अधिक रिटर्न देने वाले पेनी शेयर कौन से हैं?
यहां पर 2024 में सबसे अधिक रिटर्न देने वाले पेनी शेयर की लिस्ट दी है:
1. Suzlon Energy Ltd – ₹70-90 लगभग (1 वर्ष रिटर्न: 196.29%)
2. Sal Steel Ltd – ₹20-40 लगभग (1 वर्ष रिटर्न: 80.68%)
3. 3P Land Holdings Ltd – ₹30-40 लगभग (1 वर्ष रिटर्न: 50.40%)
4. Saboo Sodium Chloro Ltd – ₹25-50 लगभग (1 वर्ष रिटर्न: 45.66%)