शेयर बाजार में आपने कई ऐसे शेयर देखे होंगे, जिनकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ती है और फिर अचानक गिर भी जाती है। अगर आपको शेयर बाजार की ज्यादा जानकारी नहीं है, तो इस तरह के शेयरों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में, सबसे बेहतर है कि आप सुरक्षित शेयर में निवेश करें।
आज के इस ब्लॉग में, मैं आपको बताऊंगा कि सबसे सुरक्षित शेयर कौन से हैं, जिनमें निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सुरक्षित शेयर में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बाजार में किसी भी गिरावट से चिंता करने की जरूरत नहीं होती। क्योंकि जब आप ऐसे शेयरों में पैसा लगाते हैं, तो यह आपको आने वाले समय में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं, और बाजार की गिरावट से आप प्रभावित नहीं होते।
Contents
सबसे सुरक्षित शेयर कौन से है?
सबसे सुरक्षित शेयर वो शेयर माने जाते हैं, जिनकी कंपनी पुरानी और फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग हो। जैसे BSE Ltd, सबसे सुरक्षित शेयरों में नंबर 1 पर आता है क्योंकि यह भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, जिसका ट्रैक रिकॉर्ड भरोसेमंद है। BSE Ltd कंपनी के शेयर की कीमत इस समय ₹3,900 है। इसके साथ ही, यह ईमानदारी और कड़े नियमों का पालन करता है, जिससे निवेशकों का भरोसा बना रहता है।
यहाँ पर 10 सबसे सुरक्षित शेयर की लिस्ट दी है:
सबसे सुरक्षित शेयर | शेयर की कीमत | मार्केट कैप |
1. BSE Ltd | ₹3,900 | ₹53,522 करोड़ |
2. CDSL Ltd | ₹1,400 | ₹29,580 करोड़ |
3. Infosys Ltd | ₹1,900 | ₹7,90,631 करोड़ |
4. HDFC Bank | ₹1,600 | ₹13,17,187 करोड़ |
5. Reliance Industries | ₹2,700 | ₹19,04,763 करोड़ |
6. TATA Consultancy Services | ₹4,200 | ₹15,31,000 करोड़ |
7. TATA Motors | ₹900 | ₹3,55,334 करोड़ |
8. Titan | ₹3,600 | ₹3,26,443 करोड़ |
9. Hindustan Unilever | ₹2,848 | ₹6,69,363 करोड़ |
10. Nestlé India | ₹2,598 | ₹2,50,613 करोड़ |
तो चलिए, अब इन सुरक्षित शेयर के बारे में और जानकारियां जान लेते हैं।
1. BSE Ltd:
इस समय सबसे सुरक्षित शेयर Bombay Stock Exchange (BSE Ltd) माना जाता है क्योंकि यह भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद स्टॉक एक्सचेंज है। जिसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। BSE सबसे सुरक्षित शेयरों में से एक इसलिए है क्योंकि यहां पर कंपनियों के शेयर लेना और देना होता है। जैसे आप NSE से शेयर खरीद सकते हैं, वैसे ही आप BSE से भी शेयर खरीद सकते हैं। आज के समय में, आप BSE से ऑनलाइन ही शेयर खरीद सकते हैं।
कंपनी का शेयर की कीमत लगभग ₹3,900 चल रही है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹53,522 करोड़ का है। कंपनी ने 2023 के मुकाबले 2024 में काफी अच्छा मुनाफ़ा कमाया है, और कंपनी का रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट बहुत अच्छी तरीके से बढ़ रहा है। कंपनी का PE Ratio 85-90 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का ROE 14.03% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 205.05% |
5 इयर रिटर्न | 2,514.22% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1,143.26% |
ये भी पढ़े: मोबाइल से शेयर कैसे खरीदें | जानिए शेयर कैसे खरीदते हैं?
2. CDSL Ltd:
Central Depository Services Ltd (CDSL) की शुरुआत 1999 में हुई थी। यह भारत का दूसरा डिपाजिटरी है। कंपनी का काम शेयर और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सुरक्षित रखना है। CDSL एक डिपाजिटरी कंपनी है जो स्टॉक्स और वित्तीय संपत्तियों को डिमेटेरियलाइज्ड रूप में रखती है।
CDSL कंपनी के शेयर की कीमत लगभग ₹1,400 के आसपास चल रही है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹29,580 करोड़ का है। कंपनी का PE रेशियो 60-65 के आसपास चल रहा है, और कंपनी का सालाना नेट वर्थ और प्रॉफिट दोनों ही बढ़ रहे हैं। कंपनी का ROE 28.64% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 112.79% |
5 इयर रिटर्न | 1,354.72% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1,029.97% |
3. Infosys Ltd:
Infosys Ltd की शुरुआत 1981 में हुई थी। यह एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कंसल्टिंग सर्विसेज में काम करती है। यह कंपनी दुनिया भर में बड़े क्लाइंट्स के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स का काम भी करती है।
इंफोसिस के शेयर की कीमत लगभग ₹1,900 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप ₹7,90,631 करोड़ का है। कंपनी के प्रॉफिट और नेट वर्थ सालाना लगातार बढ़ रहे हैं, और इंफोसिस भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक है। कंपनी का PE रेशियो लगभग 29.66 के आसपास है, और ROE 32.09% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 35.21% |
5 इयर रिटर्न | 137.48% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 16,595.43% |
4. HDFC Bank:
HDFC Bank की शुरुआत 1994 में हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है। HDFC Bank विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, जैसे कि (Personal Banking, Saving Accounts, Loans, Corporate Banking, Credit Cards, Fixed Deposits, और Financial Services)।
HDFC Bank के शेयर की कीमत लगभग ₹1,600 के आसपास चल रही है। इस बैंक का मार्केट कैप ₹13,17,187 करोड़ है। HDFC Bank ने 2024 में बहुत अच्छा रेवेन्यू कमाया है, और इस बैंक की नेट वर्थ भी काफी अच्छी तरह से बढ़ रही है। इस बैंक का PE रेशियो लगभग 19.32 है, और ROE 14.42% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 7.54% |
5 इयर रिटर्न | 37.76% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 29,818.48%) |
5. Reliance Industries:
Reliance Industries की शुरुआत 1973 में धीरूभाई अंबानी ने की थी, और यह भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। Reliance Industries कई सेक्टर में काम करती है, जैसे कि (Petroleum Refining, Petrochemicals, Natural Gas, Retail, Telecom, Reliance Jio, और Digital Services)।
Reliance Industries के शेयर की कीमत लगभग ₹2,700 के आसपास चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप ₹19,04,763 करोड़ है। Reliance Industries का प्रॉफिट और नेट वर्थ सालाना तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनी का PE Ratio 27.71 है, और ROE 8.77% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 17.01% |
5 इयर रिटर्न | 105.16% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 5,085.81% |
6. TATA Consultancy Services:
TATA Consultancy Services (TCS) की शुरुआत 1968 में हुई थी। यह कंपनी एक डाटा ग्रुप है और एक Leading IT Services और Consulting Company है। TCS दुनिया भर में (IT Services, Software Development, Business Solutions, और Consulting) प्रदान करती है, और कंपनी Digital Transformation, Cloud Computing, AI, और Data Analytics जैसे सैक्टर में भी काम करती है।
TCS के शेयर की कीमत लगभग ₹4,200 के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹15,31,000 करोड़ है। कंपनी का सालाना प्रॉफिट और रेवेन्यू बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कंपनी की नेट वर्थ धीरे-धीरे बढ़ रही है। कंपनी का PE Ratio 32.67 है, और ROE 50.73% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 16.11% |
5 इयर रिटर्न | 108.67% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 3,345.52% |
7. TATA Motors:
TATA Motors की शुरुआत 1945 में हुई थी। पहले इसे Tata Engineering and Locomotive Co. LTD (TELCO) नाम से जाना जाता था, और यह पहले ट्रक और बस बनाने के लिए जानी जाती थी। TATA Motors गाड़ी, ट्रक, इलेक्ट्रिक गाड़ी और एसयूवी बनाती है। यह Tata Group का हिस्सा है और अपनी (Jaguar, Land Rover) ब्रांड के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
TATA Motors के शेयर की कीमत लगभग ₹900 के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹3,55,334 करोड़ है। 2022 में कंपनी ₹11,000 करोड़ के लॉस में थी, जबकि 2024 में इसने ₹31,000 करोड़ का प्रॉफिट किया है। प्रॉफिट के साथ कंपनी की नेट वर्थ भी बहुत तेजी से बढ़ी है। कंपनी का PE Ratio 10.52 है, और ROE 36.98% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 39.62% |
5 इयर रिटर्न | 667.85% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 2,835.39% |
8. Titan:
Titan कंपनी की शुरुआत 1984 में हुई थी। यह कंपनी टाटा ग्रुप का एक हिस्सा है और इसकी शुरुआत घड़ी बनाने से हुई थी। Titan घड़ियाँ, गहने, और चश्मे की चीजें बनाती है। कंपनी के गहनों के ब्रांड, जैसे Tanishq, बहुत प्रसिद्ध हैं। यह खूबसूरत घड़ियाँ भी बनाती है।
Titan कंपनी के शेयर की कीमत लगभग ₹3,600 के आस-पास है। कंपनी का मार्केट कैप ₹3,26,443 करोड़ है। कंपनी का प्रॉफिट और रेवेन्यू सालाना अच्छे तरीके से बढ़ रहा है। कंपनी का PE Ratio 94.50 है, और ROE 37.22% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 5.82% |
5 इयर रिटर्न | 179.42% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 179.42% |
9. Hindustan Unilever:
Hindustan Unilever (HUL) की शुरुआत 1933 में हुई थी। यह कंपनी British-Dutch Company Unilever की सब्सिडियरी है। HUL नहाने, खाने-पीने, सफाई, और घर की देखभाल से जुड़ी चीज़ें बनाती है। इसके मशहूर ब्रांड हैं Lifebuoy, Dove, Surf Excel, Lux, Pepsodent, Brooke Bond, Bru, और Kwality Wall’s।
Hindustan Unilever के शेयर की कीमत लगभग ₹2,848 के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹6,69,363 करोड़ है। कंपनी का प्रॉफिट और नेट वर्थ दोनों ही बढ़ रहे हैं। PE Ratio लगभग 64.78 है, और ROE 20.07% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 8.39% |
5 इयर रिटर्न | 38.93% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1,577.74% |
10. Nestlé India:
Nestlé India की शुरुआत 1961 में हुई थी। यह Swiss Company Nestlé S.A. की एक सब्सिडियरी कंपनी है। Nestlé India खासतौर पर पैकेज्ड खाने-पीने की चीज़ें बनाती है। इसके मशहूर ब्रांड हैं Maggi, Nescafé, KitKat, Milo, Milkmaid, और Everyday। यह कंपनी रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स, दूध से जुड़ी चीज़ें, बच्चों का खाना, और चॉकलेट प्रोडक्ट्स बनाती है।
Nestlé India के शेयर की कीमत लगभग ₹2,598 के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹2,50,613 करोड़ है। कंपनी का प्रॉफिट 2022 में ₹2,900 करोड़ का था और 2024 में ₹3,900 करोड़ तक पहुंच गया है, यानी प्रॉफिट 2024 में काफी तेजी से बढ़ा है। PE Ratio लगभग 77.25 है, और ROE 95.67% है।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 6.77% |
5 इयर रिटर्न | 79.23% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 908.18% |
ये भी पढ़े: Sabse Sasta Share Kiska Hai | सबसे सस्ता शेयर किसका है
Conclusion:
तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि सबसे सुरक्षित शेयर कौन सा है। मैंने आपको 10 ऐसे शेयर बताए हैं, जो सबसे सुरक्षित हैं, और इनमें अगर आप पैसा लगाएंगे तो डूबने के चांसेस 1% के आसपास हैं। एक परसेंट इसलिए, क्योंकि बड़ी कंपनियों में बड़े-बड़े प्रतिस्पर्धी होते हैं।
इसलिए, आप सबसे पहले रिसर्च करें और सोचें कि कौन सी कंपनी का भविष्य ज्यादा अच्छा रहेगा, जिससे आपको एक सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। अगर आपको कोई चीज समझ में नहीं आ रही है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। और हां, अपने दोस्तों के साथ यह ब्लॉग शेयर करना न भूलें।
Disclaimer
ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।
FAQs – सबसे सुरक्षित शेयर:
सबसे सुरक्षित शेयर क्या होता है?
सबसे सुरक्षित शेयर वह होता है जिसमें निवेश का जोखिम कम होता है और लंबे समय तक अच्छा रिटर्न देने की संभावना होती है।
क्या केवल बड़े कंपनी के शेयर ही सुरक्षित होते हैं?
नहीं, सभी बड़े ब्रांड के शेयर सुरक्षित नहीं होते। आपको कंपनी के कर्ज, मुनाफे और भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
क्या सुरक्षित शेयर में नुकसान हो सकता है?
हाँ, कोई भी शेयर 100% सुरक्षित नहीं होता। मार्केट के उतार-चढ़ाव से नुकसान हो सकता है, लेकिन जोखिम कम होता है।
क्या डिविडेंड देने वाले शेयर सुरक्षित होते हैं?
अक्सर, डिविडेंड देने वाली कंपनियाँ स्थिर होती हैं और उनके शेयर सुरक्षित माने जाते हैं।
क्या लंबे समय तक निवेश से शेयर सुरक्षित बन जाता है?
हाँ, लंबे समय तक निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम हो सकता है और आपका निवेश सुरक्षित हो सकता है।