SJVN Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2030, 2040

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी SJVN Share Price Target 2025 से 2040 तक के बारे में जानना चाहते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि आज के इस ब्लॉग में हम आपको टारगेट प्राइस के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि SJVN का शेयर क्यों गिर रहा है।

शेयर पहले ₹170 तक गया था, लेकिन अब ₹91 पर आ चुका है। ऐसे में, कंपनी के टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस को समझना जरूरी हो जाता है, ताकि आप यह अंदाजा लगा सकें कि शेयर आगे भी गिरेगा या इसमें बढ़त देखने को मिलेगी। तो चलिए, सबसे पहले हम कंपनी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जानते हैं।

SJVN Share Price Target 2025

SJVN कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:

SJVN Limited एक बिजली बनाने वाली कंपनी है। यह पानी से बिजली बनाती है, जिसे हम हाइड्रो पावर कहते हैं। इसे 1988 में भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने मिलकर बनाया था। इसका मुख्य कार्यालय शिमला में है।

SJVN ने सबसे पहले सतलुज नदी पर नथपा झाखड़ी प्रोजेक्ट नाम की बड़ी हाइड्रो पावर परियोजना बनाई। अब यह कंपनी केवल पानी से ही नहीं, बल्कि सूरज की रोशनी (सोलर पावर) और हवा (विंड पावर) से भी बिजली बनाती है।

SJVN न केवल भारत में, बल्कि नेपाल और भूटान जैसे देशों में भी काम करती है। इसका उद्देश्य साफ और सस्ती बिजली बनाना है, जिससे लोगों को फायदा हो। साथ ही, यह कंपनी पर्यावरण का ध्यान रखती है और आस-पास के गांवों की मदद भी करती है।

तो यह थी SJVN की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी, अब चलिए शेयर प्राइस टारगेट के बारे में भी जानते हैं।

SJVN Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2030, 2040 लिस्ट्स:

Year Minimum Target Maximum Target
2025 ₹99 ₹124
2026 ₹124 ₹164
2027 ₹231 ₹267
2028 ₹317 ₹329
2030 ₹589 ₹643
2040 ₹1,127 ₹1,486

SJVN Share Price Target 2025 in Hindi:

SJVN ने अपनी बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 56,802 मेगावाट तक पहुंचा ली है। इसमें जल, पवन और सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले 89 प्रोजेक्ट्स और 3 नई ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा विस्तार है। अगर ये प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होते हैं, तो 2025 में SJVN का शेयर प्राइस ₹99 से ₹124 के बीच रह सकता है।

SJVN Share Price Target 2026 in Hindi:

SJVN ने अप्रैल 2024 में एक महत्वपूर्ण ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट की शुरुआत की, जो बिजली उत्पादन का एक पर्यावरण-अनुकूल और नया तरीका है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य प्रदूषण कम करना और हवा को साफ रखना है। अगर कंपनी इसे समय पर पूरा करती है, तो 2026 में SJVN का शेयर प्राइस ₹124 से ₹164 के बीच रह सकता है।

SJVN Share Price Target 2027 in Hindi:

SJVN ने 2023-24 में 8,489 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसमें जल, सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग किया गया। अगर कंपनी इसी तरह अच्छे प्रदर्शन और नए रिकॉर्ड बनाती रहती है, तो 2027 में SJVN का शेयर प्राइस ₹231 से ₹267 के बीच हो सकता है।

SJVN Share Price Target 2028 in Hindi:

SJVN को सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अच्छा ऑफिस का अवार्ड मिला है, क्योंकि यह अपने कर्मचारियों का अच्छे से ध्यान रखती है। ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन और उपलब्धियों के चलते, 2028 में SJVN का शेयर प्राइस ₹317 से ₹329 के बीच हो सकता है।

SJVN Share Price Target 2030 in Hindi:

SJVN ने चार महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूरे किए, जिनमें जल, पवन और सौर ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। साथ ही, कंपनी ने नेपाल और भारत के बीच बिजली ट्रांसमिशन लाइन भी तैयार की। अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो 2030 तक SJVN का शेयर प्राइस ₹589 से ₹643 के बीच हो सकता है।

SJVN Share Price Target 2040 in Hindi:

SJVN को रिन्यूएबल एनर्जी इंप्लीमेंटिंग एजेंसी (REIA) के रूप में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। कंपनी अब देशभर में सोलर पैनल और रूफटॉप सोलर जैसे प्रोजेक्ट्स लागू करेगी। अगर कंपनी इसी तरह कार्य करती रही, तो 2040 तक SJVN का शेयर प्राइस ₹1,127 से ₹1,486 के बीच हो सकता है।

ये भी पढ़े: IREDA Share Price Target 2025 से 2040 (पूरी जानकारी)

क्या SJVN कंपनी के फंडामेंटल अच्छे है?

SJVN कंपनी के फंडामेंटल्स की बात करें तो कंपनी का मार्केट कैप ₹36,410 करोड़ है। अगर हम कंपनी के सेल्स पर नजर डालें तो आप साफ़ देख सकते हैं कि कंपनी की सेल्स धीरे-धीरे बढ़ रही हैं और ठीक इसी तरह कंपनी का प्रॉफिट भी बढ़ नहीं रहा है।

SJVN कंपनी के फंडामेंटल

सबसे अच्छी बात यह है कि यह कंपनी लगातार डिविडेंड दे रही है और साथ ही डिविडेंड बढ़ा भी रही है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने प्रॉफिट को शेयरधारकों के बीच बांट रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अभी प्रॉफिट में है। कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 1.63 का है, यानी कंपनी पर ₹23,884 करोड़ का कर्ज है, जो कि काफी ज्यादा है।

इसलिए कंपनी के फंडामेंटल्स उतने अच्छे नहीं हैं, क्योंकि कंपनी पर भारी कर्ज है। अगर कंपनी अपना कर्ज कम करती है, तो इसके शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

क्या SJVN कंपनी के टेक्नीकल्स अच्छे है?

तो कंपनी का शेयर प्राइस ₹170 तक गया था और अब काफी तेजी से नीचे आ चुका है, और अब यह ₹90 के आसपास चल रहा है। कंपनी में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह गिरावट हुई क्यों? अगर मैं आपको आसान भाषा में समझाऊं, तो जब शेयर का मूल्य बढ़ता है, तब सभी लोग पैसा लगाते हैं, लेकिन जब यह नीचे गिरता है, तो लोग शेयर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।

लेकिन इसका नुकसान उन लोगों को होता है जो शेयर बाजार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते। उनका नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको RSI (Relative Strength Index) लेवल देखना जरूरी है। फिलहाल RSI लेवल 34 के आसपास चल रहा है, जो कि काफी कम होता है।

हालांकि, इस समय भी कंपनी में निवेश नहीं करना चाहिए, क्योंकि कंपनी का शेयर प्राइस काफी तेजी से नीचे जा रहा है, और ऐसे में यह ₹60 से ₹80 तक भी जा सकता है।

SJVN शेयरहोल्डिंग पेटर्न:

SJVN शेयरहोल्डिंग पेटर्न

जैसा कि आप शेयर होल्डिंग पैटर्न देख सकते हैं, यहां पर सब कुछ साफ-साफ दिखाई दे रहा है। यहां पर प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। अगर कंपनी के प्रमोटर्स ही शेयर बेचने लग जाएं, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं होता। दिसंबर 2024 में पब्लिक ने भी अपने शेयर बेचना शुरू कर दिया है, और FII (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) और DII (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) ने भी अपनी हिस्सेदारी काफी हद तक कम की है।

क्या SJVN में निवेश करना चाहिए?

तो अगर आप SJVN कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, तो फिलहाल यह सही समय नहीं है। आपको तब निवेश करना चाहिए जब कंपनी के फंडामेंटल्स बेहतर हो जाएं।

अगर आपने शेयर को महंगे दाम पर खरीद लिया है, तो आपको उसे होल्ड करना चाहिए, क्योंकि कंपनी को काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे आने वाले समय में शेयर प्राइस में तेजी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े: NHPC Share Price Target 2025 से 2040 (पूरी जानकारी)

SJVN कंपनी के कंपीटीटर्स:

Company Name Market Cap
NTPC ₹3,04,620 Cr.
Power Grid Corporation of India ₹2,62,742 Cr.
Adani Power ₹1,89,626 Cr.
Adani Green ₹1,55,980 Cr.
TATA Power ₹1,11,597 Cr.

तो यह है SJVN कंपनी के कुछ कंपीटीटर्स। आप इन के शेयर भी देख सकते हैं, जो इसके कंपीटीटर्स में शामिल हैं।

Conclusion:

इस ब्लॉग में मैंने आपको सिर्फ SJVN Share Price Target 2025 से 2040 के बारे में ही नहीं बताया है, बल्कि कंपनी के बारे में भी जरूरी जानकारियां दी हैं और साथ ही कंपनी के फंडामेंटल्स और तकनीकी विश्लेषण (टेक्निकल एनालिसिस) करके भी देखा है। इसी आधार पर हमने शेयर प्राइस के टारगेट रखे हैं।

साथ ही, हमने आपको यह भी बताया है कि अगर आप कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, तो फिलहाल यह सही समय नहीं है। आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। और अगर आपने शेयर खरीद लिया है, तो आप इसे होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी को कई नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।

अगर आपको इस ब्लॉग की जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपको जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Disclaimer:

हम SEBI से मान्यता प्राप्त वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसमें आपका पैसा भी डूब सकता है। निवेश करने से पहले खुद रिसर्च करें या किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। हमारे द्वारा दिए गए शेयर प्राइस टारगेट अनुमान और रिसर्च पर आधारित हैं। यह कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं और बदल सकते हैं। सोच-समझकर और अपने जोखिम पर निवेश करें।

 

FAQs About SJVN Share Price Target:

SJVN का भविष्य क्या है?

SJVN का भविष्य काफी अच्छा है क्योंकि कंपनी पानी, हवा और सूरज की रोशनी से बिजली बनाने का काम कर रही है, जिससे SJVN का भविष्य उज्जवल हो सकता है।

SJVN शेयर क्यों गिर रहा है?

SJVN का शेयर इसलिए गिर रहा है क्योंकि कंपनी के प्रमोटर्स अपना स्टेक घटा रहे हैं और FIIs और DIIs भी अपना स्टेक कम कर चुके हैं, इसलिए SJVN के शेयर में गिरावट आ रही है।

SJVN कंपनी क्या काम करती है?

SJVN कंपनी का मुख्य काम पानी से बिजली बनाना, यानी हाइड्रोपावर का निर्माण और संचालन करना है, और इसके साथ ही यह सोलर पावर प्रोजेक्ट्स में भी निवेश करती है।

क्या SJVN एक सोलर कंपनी है?

SJVN एक हाइड्रोपावर कंपनी है, लेकिन यह सोलर पावर के क्षेत्र में भी निवेश कर रही है।

क्या SJVN लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है?

SJVN लॉन्ग टर्म के लिए एक अच्छा शेयर है क्योंकि कंपनी भविष्य के लिए काम कर रही है। कंपनी हाइड्रोपावर का निर्माण और संचालन कर रही है, और अगर इसके फंडामेंटल अच्छे होते हैं, तो आने वाले समय में इसके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment