क्या आप भी टाटा के शेयरों में पैसे लगाना चाहते लेकिन आपको यह नहीं समझ में आ रहा है क्युकी शेयर मार्केट में टाटा के कई शेयर्स है जिससे यह नहीं समझ पाते हैं की टाटा का सबसे अच्छा शेयर कोनसा है जिसमें निवेश करने से अच्छे रिटर्न भी मिल जाए।
इस ब्लॉग में, हम टाटा ग्रुप के कुछ ऐसे अच्छे शेयरों के बारे में बात करेंगे जिनमें भविष्य में निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना अधिक है। चलिए, टाटा के कुछ बेहतरीन शेयरों के बारे में जानते हैं ताकि आप अपने निवेश लक्ष्यों के अनुसार सही निर्णय ले सकें।
Contents
- 1 अच्छे शेयर को कैसे पहचाने?
- 2 यहाँ पर टाटा के सबसे अच्छे शेयर की लिस्ट्स दी है:
- 3 1. Trent:
- 4 2. Tata Motors:
- 5 3. Titan Company:
- 6 4. Tata Elxsi:
- 7 5. Tata Power:
- 8 6. Tata Chemicals:
- 9 7. Voltas:
- 10 8. Tata Steel:
- 11 9. Tata Consumer Products:
- 12 10. Tata Consultancy Services:
- 13 Conclusion:
- 14 FAQs About टाटा का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है:
अच्छे शेयर को कैसे पहचाने?
अगर आप अच्छे शेयर चुनना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कंपनी का बिजनेस मॉडल देखना होगा कि कंपनी किस क्षेत्र में काम कर रही है। अगर कंपनी भविष्य से जुड़े सेक्टर में काम कर रही है, तो उसके शेयरों के बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
और अगर आप सुरक्षित शेयर ढूंढ रहे हैं, तो आप large-cap कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। साथ ही, यह देखना जरूरी है कि कंपनी का रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा हो, उसका प्रॉफिट और नेटवर्थ भी निरंतर बढ़ रहे हों। इसके अलावा, अन्य फंडामेंटल एनालिसिस के पहलुओं को समझना भी जरूरी है, जिससे पता चलता है कि कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे भविष्य में शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
यहाँ पर टाटा के सबसे अच्छे शेयर की लिस्ट्स दी है:
कंपनी का नाम | शेयर की कीमत | मार्केट कैप |
---|---|---|
1. ट्रेंट लिमिटेड | ₹5,454 | ₹1,93,936 Cr. |
2. टाटा मोटर्स लिमिटेड | ₹843 | ₹2,60,094 Cr. |
3. टाइटन कंपनी लिमिटेड | ₹3,292 | ₹2,92,397 Cr. |
4. टाटा एल्क्सी लिमिटेड | ₹7,107 | ₹44,268 Cr. |
5. टाटा पावर कंपनी लिमिटेड | ₹445 | ₹1,42,367 Cr. |
6. टाटा केमिकल्स लिमिटेड | ₹1,154 | ₹29,424 Cr. |
7. वोल्टास लिमिटेड | ₹1,642 | ₹54,363 Cr. |
8. टाटा स्टील लिमिटेड | ₹149 | ₹1,86,878 Cr. |
9. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड | ₹1,004 | ₹99,494 Cr. |
10. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड | ₹3,984 | ₹14,41,953 Cr. |
तो चलिए, अब इन शेयर को और अच्छी तरीके से समझ लेते हैं।
1. Trent:
टाटा का सबसे अच्छा शेयर Trent Ltd है, जिसकी शेयर कीमत ₹5,454 चल रही है। यह कंपनी रिटेल सेक्टर में काम करती है, जहाँ लोग कपड़े, जूते और रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Trent का ‘Star Market’ नाम का सुपरमार्केट भी है, जहाँ लोग सब्जियां, फल और खाना बनाने की चीजें खरीद सकते हैं।
Trent का मार्केट कैप ₹1,93,936 करोड़ है। कंपनी का Industry PE 92.84 और Stock PE 100.34 है, यानी कंपनी का शेयर PE Ratio के हिसाब से थोड़ा महंगे दाम पर मिल रहा है। कंपनी का ROE 29.14% है, जो एक मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।
2024 में Trent कंपनी ने काफी अच्छा रेवेन्यू और प्रॉफिट कमाया है, और कंपनी की नेट वर्थ भी काफी अच्छी बढ़ी है, जिसकी जानकारी आप यहाँ देख सकते हैं।
यहां पर ट्रेंट कंपनी के रेवेन्यू, प्रॉफिट, और नेटवर्थ के बारे में जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 3,635 | 106 | 2,467 |
2021 | 2,795 | -108 | 2,358 |
2022 | 4,673 | 35 | 2,410 |
2023 | 8,503 | 394 | 2,663 |
2024 | 12,664 | 1,477 | 4,103 |
ये भी पढ़े: शेयर मार्केट सीखने के लिए कौन सी बुक पढ़ें? 10 शानदार किताबें!
2. Tata Motors:
TATA Motors भी टाटा के सबसे अच्छे शेयरों में से एक है। इसके शेयर की कीमत ₹706 के आसपास चल रही है। यह कंपनी कार, ट्रक, बस और अन्य गाड़ियाँ बनाती है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी EV कार, ट्रक, बस और अन्य गाड़ियाँ भी बना रही है। इसके अलावा, Tata Motors के प्रतिस्पर्धी भी कम हैं क्योंकि कंपनी EVs जैसे फ्यूचर सेक्टर में काम कर रही है।
Tata Motors का मार्केट कैप ₹2,60,094 करोड़ है, और यह एक लार्ज कैप कंपनी है। कंपनी का Stock PE 8.19 और Industry PE 22.53 है, जिससे पता चलता है कि कंपनी का शेयर PE Ratio के हिसाब से काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। कंपनी का ROE 32.99% है, जो एक मजबूत फंडामेंटल को दर्शाता है।
यहां पर टाटा मोटर्स के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 2,64,041 | -10,975 | 63,892 |
2021 | 2,52,438 | -13,016 | 56,820 |
2022 | 2,81,507 | 11,235 | 48,832 |
2023 | 3,50,704 | 2,690 | 52,600 |
2024 | 4,43,878 | 31,807 | 93,094 |
टाटा मोटर्स कंपनी काफी दिनों से नुकसान में थी, लेकिन अब उसने ₹31,807 करोड़ का मुनाफा कमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 2024 में, टाटा मोटर्स के रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेट वर्थ में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि, कंपनी का Debt to Equity Ratio 1.05 है, यानी कंपनी पर ₹1,06,549 करोड़ का कर्ज है, जोकि काफी ज्यादा माना जाता है। अगर यह 0.50 से नीचे होता, तो यह और भी बेहतर स्थिति मानी जाती।
3. Titan Company:
Titan Company भी टाटा ग्रुप के सबसे अच्छे शेयरों में से एक है। कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत ₹3,424 है। Titan घड़ियाँ, आभूषण, चश्मे और परफ्यूम जैसी चीजें बनाती है। इसके कई मशहूर ब्रांड हैं, जैसे Titan, Fastrack, Tanishq, और Eyeplus।
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने Titan में निवेश किया था और इससे करोड़ों रुपये कमाए थे। वर्तमान में, कंपनी का मार्केट कैप ₹3,03,991 करोड़ है। Titan का Stock PE Ratio 93.92 है, जबकि Industry PE Ratio 74.62 है। PE Ratio के हिसाब से देखें, तो यह शेयर थोड़े महंगे दाम पर मिल रहा है। कंपनी का ROE 33.31% है, जो एक मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।
यहां पर टाइटन कंपनी के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 25,207 | 1,493 | 6,673 |
2021 | 21,830 | 974 | 7,502 |
2022 | 29,033 | 2,198 | 9,333 |
2023 | 40,883 | 3,274 | 11,904 |
2024 | 51,617 | 3,496 | 9,393 |
Titan Company का रेवेन्यू और प्रॉफिट 2024 में काफी तेजी से बढ़ा है, लेकिन इस साल कंपनी की नेट वर्थ में थोड़ी गिरावट आई है। हालांकि, टाइटन अभी भी एक मजबूत ब्रांड है और इसका बिज़नेस लगातार विस्तार कर रहा है।
4. Tata Elxsi:
TATA Elxsi टाटा ग्रुप का एक बेहतरीन शेयर है क्योंकि यह AI जैसे उभरते सेक्टर में काम कर रही है, जिसकी डिमांड आने वाले समय में और बढ़ने वाली है। इसी वजह से इसका शेयर थोड़ा महंगे दाम पर मिलता है। इसके शेयर की कीमत ₹6,436 चल रही है।
Tata Elxsi ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे सेल्फ-ड्राइविंग कारें बन सकें। इसके अलावा, यह टीवी और मोबाइल में वीडियो देखने के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है। हेल्थकेयर सेक्टर में भी यह कंपनी तकनीकी समाधान प्रदान करती है।
कंपनी का मार्केट कैप ₹40,065 करोड़ है। Stock PE 49.50 और Industry PE 35.63 है, यानी PE Ratio के हिसाब से शेयर थोड़ा महंगे दाम पर ट्रेड कर रहा है। फेस वैल्यू 10 होने के कारण, कंपनी स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर भी जारी कर सकती है।
यहाँ पर टाटा एल्क्सी के रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेट वर्थ की जानकारी दी गई है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 1,668 | 256 | 1,090 |
2021 | 1,866 | 368 | 1,352 |
2022 | 2,515 | 550 | 1,601 |
2023 | 3,219 | 755 | 2,086 |
2024 | 3,674 | 792 | 2,506 |
टाटा एल्क्सी का रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेट वर्थ तीनों ही काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
5. Tata Power:
टाटा के सबसे सस्ते और अच्छे शेयरों की बात हो और उसमें Tata Power का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। टाटा ग्रुप का Tata Power एक बेहतरीन शेयर है। शेयर की कीमत ₹365 के आसपास चल रही है। Tata Power बिजली बनाने का काम करती है और यह कोयला, पानी, हवा और सूरज की रोशनी से बिजली उत्पन्न करती है।
कंपनी सोलर पैनल भी लगाती है, और आने वाले समय में सोलर पैनल और बिजली की मांग काफी बढ़ने वाली है, जिससे Tata Power के शेयर आसमान छू सकते हैं।
इस समय, कंपनी का मार्केट कैप ₹1,17,189 करोड़ है। Stock PE 30.64, Industry PE 21.80 और ROE 11.21% है।
यहाँ पर टाटा पावर के रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेट वर्थ की जानकारी दी गई है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 29,699 | 1,727 | 21,898 |
2021 | 33,143 | 1,485 | 25,250 |
2022 | 43,736 | 2,623 | 26,028 |
2023 | 56,547 | 3,810 | 34,204 |
2024 | 63,272 | 4,280 | 38,333 |
जैसा कि आप देख सकते हैं, कंपनी का रेवेन्यू काफी अच्छा बढ़ रहा है, और साथ ही कंपनी ने अपना प्रॉफिट और नेट वर्थ भी तेजी से बढ़ाया है। लेकिन, कंपनी का Debt to Equity Ratio 1.73 है, यानी कंपनी पर ₹58,314 करोड़ का कर्ज है। अगर कंपनी का कर्ज थोड़ा कम होता, तो इसके शेयर में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती थी।
6. Tata Chemicals:
अगर आप केमिकल सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो टाटा केमिकल्स आपके लिए एक अच्छा शेयर हो सकता है। कंपनी के शेयर की कीमत 916 रुपये चल रही है। टाटा केमिकल्स नमक, कांच बनाने के लिए सोडा ऐश और खेती में काम आने वाले खाद का उत्पादन करती है। इसके अलावा, यह कंपनी नए केमिकल्स पर भी काम कर रही है। कंपनी का मार्केट कैप 23,723 करोड़ रुपये है।
यहां पर टाटा केमिकल्स के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 10,664 | 1,028 | 13,661 |
2021 | 10,434 | 436 | 15,143 |
2022 | 12,878 | 1,400 | 19,157 |
2023 | 17,007 | 2,452 | 20,642 |
2024 | 15,707 | 449 | 23,114 |
ध्यान दें: सभी मूल्य रु. करोड़ में हैं।
जैसा कि आप देख सकते हैं, कंपनी का प्रॉफिट 2024 में काफी कम हुआ है, लेकिन रेवेन्यू और नेटवर्थ में वृद्धि हुई है। इससे EPS -13.66, PE रेशियो -84.55 और ROE 2.71% है, जोकि काफी कम है। हालांकि, अगर 2025 के नतीजे अच्छे आते हैं, तो कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।
7. Voltas:
टाटा के सबसे अच्छे शेयरों में वोल्टास कंपनी का भी नाम आता है। इस समय कंपनी के शेयर की कीमत 1,368 रुपये है। यह कंपनी एसी (एयर कंडीशनर), फ्रिज और कूलर बनाती है। वोल्टास के एसी और फ्रिज घर, स्कूल, ऑफिस और मॉल जैसी जगहों को ठंडा रखते हैं, जिससे लोग गर्मी में आराम से रह सकें। वोल्टास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स, जैसे एयरपोर्ट और अस्पताल में भी कूलिंग सिस्टम लगाती है।
कंपनी का मार्केट कैप ₹45,781 करोड़ है, और कंपनी का Stock PE 63.88 और Industry PE 75.22 है, यानी कंपनी का शेयर पीई के हिसाब से थोड़ा सस्ता मिल रहा है। ROE 8.83% का है।
यहां पर वोल्टास के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 7,889 | 521 | 4,317 |
2021 | 7,745 | 529 | 5,029 |
2022 | 8,124 | 506 | 5,538 |
2023 | 9,667 | 136 | 5,494 |
2024 | 12,734 | 248 | 5,854 |
ध्यान दें: सभी मूल्य रु. करोड़ में हैं।
वोल्टास कंपनी का रेवेन्यू बढ़ रहा है, लेकिन नेटवर्थ और प्रॉफिट में गिरावट आई है। हालांकि, 2024 में रेवेन्यू, प्रॉफिट और नेटवर्थ में सुधार हुआ है, जिससे शेयर प्राइस में तेजी देखने को मिली है।
8. Tata Steel:
स्टील सेक्टर में टाटा का सबसे अच्छा शेयर टाटा स्टील है क्योंकि इसका स्टील कई चीजों में काम आता है, जैसे कि बिल्डिंग, पुल, गाड़ियां और मशीनें। यह कंपनी स्टील बनाने में नई और सुरक्षित तकनीकों का इस्तेमाल करती है, जिससे स्टील मजबूत और टिकाऊ बनता है। टाटा स्टील का उत्पाद भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी इस्तेमाल होता है।
टाटा स्टील के शेयर की कीमत ₹133 चल रही है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1,72,647 करोड़ है, Stock PE 63.15 है, जबकि Industry PE 25.01 है। ROE 3.57% है, जोकि काफी कम है।
यहां पर टाटा स्टील के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 1,41,660 | 2,337 | 76,163 |
2021 | 1,57,190 | 8,190 | 77,508 |
2022 | 2,44,744 | 41,749 | 1,17,098 |
2023 | 2,44,390 | 8,075 | 1,05,175 |
2024 | 2,30,980 | -4,910 | 92,433 |
ध्यान दें: सभी मूल्य रु. करोड़ में हैं।
जैसा कि आप देख सकते हैं, कंपनी का प्रॉफिट 2022 में सबसे ज्यादा था, लेकिन 2024 में कंपनी घाटे में चली गई। हालांकि, 2022 में टाटा स्टील ने अपने शेयरहोल्डर्स को ₹51 का डिविडेंड दिया था, जोकि काफी अधिक था। अक्सर मेटल माइनिंग के बिजनेस में ऐसा होता है कि कभी कंपनी अधिक प्रॉफिट में जाती है और कभी घाटे में आ जाती है, इसलिए इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
9. Tata Consumer Products:
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी टाटा ग्रुप का एक बेहतरीन शेयर है, क्योंकि इस कंपनी के उत्पाद हर घर में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका सबसे लोकप्रिय ब्रांड “TATA TEA” है, जो भारत में बहुत प्रसिद्ध है। 1 जनवरी 2024 को टाटा कंज्यूमर में टाटा कॉफी को भी शामिल कर लिया गया है।
यहां पर टाटा कंज्यूमर के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 9,749 | 535 | 14,907 |
2021 | 11,723 | 994 | 15,627 |
2022 | 12,565 | 1,079 | 16,294 |
2023 | 13,952 | 1,347 | 17,127 |
2024 | 15,451 | 1,301 | 17,436 |
ध्यान दें: सभी मूल्य रु. करोड़ में हैं।
Tata Consumer Products के शेयर की कीमत फिलहाल ₹1,027 है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹1,01,088 करोड़ है। कंपनी का ROE 7.20% है।
कंपनी का राजस्व धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन प्रॉफिट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, 2024 में प्रॉफिट में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन कंपनी की ग्रोथ अच्छी बनी हुई है।
10. Tata Consultancy Services:
आईटी सेक्टर में सबसे अच्छे शेयरों में से एक Tata Consultancy Services है, जो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। TCS दूसरी कंपनियों को सॉफ्टवेयर बनाने, डेटा मैनेज करने और नई तकनीक अपनाने में मदद करती है। यह बैंक, स्कूल और अस्पताल जैसी कई जगहों पर सेवाएं देती है।
वर्तमान में TCS के शेयर की कीमत ₹4,021 है, और कंपनी का मार्केट कैप ₹14,57,854 करोड़ है, जो इसे एक लार्ज कैप कंपनी बनाता है। कंपनी का Stock PE 29.90 और Industry PE 31.84 है, यानी पीई के हिसाब से यह शेयर थोड़े सस्ते दाम पर मिल रहा है।
TCS अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड भी देती है। जैसे कि 17 जनवरी 2025 को कंपनी ने ₹66 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
यहां पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रेवेन्यू प्रॉफिट और नेटवर्थ की जानकारी दी है:
Year | Revenue | Profit | Net Worth |
---|---|---|---|
2020 | 1,61,541 | 32,447 | 84,749 |
2021 | 1,67,311 | 32,562 | 87,108 |
2022 | 1,95,772 | 38,449 | 89,846 |
2023 | 2,28,907 | 42,303 | 91,206 |
2024 | 2,45,315 | 46,099 | 91,319 |
ध्यान दें: सभी मूल्य रु. करोड़ में हैं।
TCS एक बहुत बड़ी और मजबूत कंपनी है, इसलिए इसका Revenue और प्रॉफिट धीरे-धीरे बढ़ता है। लेकिन अगर आप सुरक्षित शेयर की तलाश में हैं, तो TCS में निवेश करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
ये भी पढ़े: सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2025 – पूरी जानकारी!
Conclusion:
दोस्तों, अब आपको यह समझ में आ गया होगा कि टाटा का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है। मैंने आपको टाटा ग्रुप के 10 सबसे बेहतरीन शेयरों के बारे में जानकारी दी है।
यदि आप इनमें से किसी भी शेयर में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो पहले अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें। अगर आपकी रिसर्च से लगता है कि ये शेयर भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, तभी निवेश करें।
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। और अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे!
Disclaimer:
यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी देने के लिए है। इसमें बताए गए शेयरों में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमभरा हो सकता है, और इसमें नुकसान भी हो सकता है। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर हुए किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या ब्लॉग ज़िम्मेदार नहीं है। समझदारी से निवेश करें।
FAQs About टाटा का सबसे अच्छा शेयर कौन सा है:
टाटा के कितने शेयर लिस्टेड हैं?
टाटा ग्रुप की कई कंपनियाँ शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें प्रमुख 28 कंपनियाँ शामिल हैं, जैसे Tata Consultancy Services (TCS), Tata Motors, Titan Company, Tata Steel, Tata Power आदि।
कौन सा टाटा शेयर सबसे अच्छा है?
इस समय टाटा ग्रुप के तीन सबसे अच्छे शेयर माने जा रहे हैं – Tata Elxsi, Tata Motors, और Tata Power। ये तीनों कंपनियाँ भविष्य के लिए काम कर रही हैं और इनमें आने वाले समय में मजबूत वृद्धि की संभावना है।
टाटा के कौन से शेयर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदें?
लंबे समय के लिए Titan Company, Tata Motors, Tata Power, और Tata Elxsi को अच्छे निवेश विकल्प माना जाता है। Titan Company आभूषण (ज्वेलरी) के क्षेत्र में काम करती है। ये सभी कंपनियाँ अपने-अपने सेक्टर में अच्छी पकड़ रखती हैं, जिससे लॉन्ग टर्म में इनमें निवेश फायदेमंद हो सकता है।
2025 में टाटा स्टील के शेयर का भाव क्या होगा?
2025 में टाटा स्टील के शेयर का भाव क्या होगा, यह तय नहीं किया जा सकता। इसकी कीमत कंपनी के प्रदर्शन, बाजार की स्थिति और स्टील की मांग पर निर्भर करेगी। अगर टाटा स्टील अच्छा प्रदर्शन करती है और स्टील की मांग बढ़ती है, तो इसका शेयर प्राइस भी बढ़ सकता है।
क्या टाटा स्टील खरीदना अच्छा है?
अगर आप टाटा स्टील के शेयर खरीदना चाहते हैं, तो पहले कंपनी के फंडामेंटल को देखना जरूरी है। 2024 में कंपनी को -4,910 करोड़ का नुकसान हुआ है, यानी फिलहाल यह घाटे में चल रही है। अगर 2025 में कंपनी के नतीजे अच्छे आते हैं और प्रॉफिट बढ़ता है, तो इसमें निवेश करने के बारे में सोचा जा सकता है।
टाटा का कौन सा शेयर 100 से नीचे है?
टाटा ग्रुप में सबसे सस्ता शेयर टाटा टेलीसर्विस है, जो इस समय ₹72.66 के आसपास ट्रेड कर रहा है।