नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको टाटा का सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताने जा रहा हूं। साथ ही, मैं यह भी समझाऊंगा कि इस शेयर की कीमत क्यों कम है और क्या यह शेयर खरीदने के लायक है।
मैं आपको इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल और दिए गए रिटर्न के बारे में भी बताऊंगा। एक और बात, जिसने भी टाटा कंपनी में निवेश किया है, उसे अच्छा खासा फायदा हुआ है।
इसलिए मैं आपको टाटा कंपनी के सबसे सस्ते शेयर के बारे में बता रहा हूं, जिसकी कीमत 700 रुपये से कम है, ताकि आप इसे अधिक मात्रा में खरीद सकें। लेकिन शेयर खरीदने से पहले फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस ज़रूर करें। चलिए, मैं आपको बताता हूं कि टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है।
Contents
टाटा का सबसे सस्ता शेयर की लिस्ट्स:
No | Company Name | Price |
---|---|---|
1 | टीटीएमएल | ₹85.08 |
2 | टाटा स्टील | ₹166.70 |
3 | रैलिस इंडिया लिमिटेड | ₹328.00 |
4 | टाटा कॉफी लिमिटेड | ₹344.80 |
5 | टाटा पावर | ₹481.00 |
6 | द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड | ₹430.45 |
7 | इंडिया होटल कंपनी लिमिटेड | ₹681.20 |
चलिए अब इन शेयर को विस्तार से समझते हैं
यहाँ भी पढ़े: टाटा का सबसे अच्छा शेयर 2025 – पूरी जानकारी!
1. टीटीएमएल:
देखिए, टाटा टीटीएमएल का मुख्य व्यापार टाटा डोकोमो था, जैसे आज आप जिओ या एयरटेल के सिम का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही 8 या 10 साल पहले टाटा डोकोमो के सिम भी हुआ करते थे।
इसलिए, इस कंपनी का नाम टाटा टेली सर्विसेज है। टाटा टेली सर्विसेज का टाटा डोकोमो व्यवसाय अब नहीं रहा, लेकिन कंपनी अभी भी कई काम कर रही है। यह सब जानकारी आप टाटा टेली सर्विसेज की वेबसाइट से ले सकते हैं।
अगर हम टाटा टेली सर्विसेज के फंडामेंटल्स की जांच करें, तो कंपनी में रेवेन्यू तो आ रहा है, लेकिन प्रॉफिट नहीं हो रहा। और भी कई चीजें देखने पर ज्यादातर नकारात्मक ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल, कंपनी के फंडामेंटल्स अभी कमजोर है।
अगर भविष्य में कंपनी की फंडामेंटल्स मजबूत हो सकते है, तब जाकर ही इसके शेयर खरीदने चाहिए। क्योंकि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए यह डिविडेंड भी नहीं दे रही है। इस समय इसके शेयर का प्राइस 85.08 रुपये है, और आप यहां कंपनी के रिटर्न की जानकारी देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | -14.41% |
5 इयर रिटर्न | 3,100.75% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1,055.59% |
2. टाटा स्टील:
जिसे पहले टाटा टिस्को कहा जाता था, उसे अब टाटा स्टील कंपनी के नाम से जाना जाता है। टाटा टिस्को का पूरा नाम टाटा आयरन और स्टील कंपनी लिमिटेड है। आइए समझते हैं कि टाटा स्टील का बिज़नस मॉडल क्या है। टाटा स्टील के नाम से ही पता चलता है कि कंपनी किस प्रकार का काम करती है।
टाटा स्टील आयरन और कोयले की खुदाई करती है, उनका उत्पादन भी करती है और उन्हें वितरित भी करती है। टाटा स्टील का व्यापार यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ है।
अगर हम इस कंपनी के फंडामेंटल की जांच करें, तो हम PE Ratio पर विचार नहीं करेंगे क्योंकि यह कंपनी माइनिंग का कार्य में लगी है, जिसमें कभी अधिक मुनाफा होता है तो कभी कम। इसलिए हम PE Ratio को महत्वपूर्ण नहीं मानते, पर कंपनी के फंडामेंटल्स ठीक-ठाक हैं।
टाटा स्टील भी हर साल एक बार डिविडेंड देता है। वर्तमान में टाटा स्टील कंपनी के शेयर की कीमत 166.70 रुपए है। इस शेयर ने कितना रिटर्न दिया है, यह पर आप देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 30.23%) |
5 इयर रिटर्न | 400.45% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 2,298.56% |
3. रैलिस इंडिया लिमिटेड:
टाटा रैलिस एक केमिकल सेक्टर के शेयर हैं, लेकिन यह कंपनी एग्रीकल्चर का भी काम करती है। इसमें क्रॉप प्रोडक्शन और सीड्स का व्यापार भी शामिल है। इसके साथ ही, यह कंपनी केमिकल के क्षेत्र में भी गतिविधि करती है।
हाल ही में, इस कंपनी के प्रमोटर्स ने अपनी होल्डिंग बढ़ाई है। प्रमोटर्स ने 5% तक अपना हिस्सा बढ़ाया है। अगर आप इस कंपनी के फंडामेंटल्स की जाँच करें, तो आप देखेंगे कि फंडामेंटल्स ठीक-ठाक हैं। Industry PE 42.13 का है और PE Ratio 48.01 का है। यह सुझाव देता है कि शेयर महंगा है, और प्रॉफिट में साल दर साल थोड़ी गिरावट दिखाई दे रही है।
मुझे लगता है कि फंडामेंटल्स में कोई खास गड़बड़ नहीं है, लेकिन आप भी इसे खरीदने से पहले अच्छे से चेक कर लें। रैलिस इंडिया लिमिटेड भी साल में एक बार डिविडेंड दे रही है। इस शेयर का वर्तमान दाम 328.00 रुपये है। इस शेयर ने कितना रिटर्न दिया है, इसकी जानकारी आप इस यह पर देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 54.50% |
5 इयर रिटर्न | 98.61% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 3,934.44% |
4. टाटा पावर:
टाटा पावर कंपनी वास्तव में एक अग्रणी ऊर्जा कंपनी है जो ग्रीन एनर्जी की दिशा में मजबूत कदम उठा रही है। इसके बिजनेस मॉडल में सोलर पैनल निर्माण और इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना शामिल है, जो भविष्य के ऊर्जा समाधानों की ओर इशारा करती है। साथ ही, कंपनी बिजली उत्पादन, वितरण और प्रसारण में भी शामिल है, जो इसके व्यापक ऊर्जा पोर्टफोलियो को दर्शाता है।
टाटा पावर के फंडामेंटल्स की बात करें, तो इस के फंडामेंटल्स बहुत ही अच्छे है, लेकिन PE Ratio High है। Industry PE Ratio 27.69 है जबकि टाटा पावर का PE Ratio 41.61 है, जिससे यह संकेत मिलता है कि शेयर कुछ हद तक महंगा है।
आपको इस शेयर को लेने से पहले फंडामेंटल्स को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। टाटा पावर निवेशकों को सालाना डिविडेंड भी देती हैं। वर्तमान में शेयर की कीमत 481.00 रुपये है, और इस कंपनी के रिटर्न यह पर आप देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 82.23% |
5 इयर रिटर्न | 729.31% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 4,615.69% |
5. टाटा कॉफी लिमिटेड:
टाटा कॉफी कंपनी के नाम से ही समझ में आता है कि यह कंपनी कॉफी से जुड़े उत्पाद बनाती है। यह कंपनी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूरोप और अमेरिका में भी अपने प्रोडक्ट बेचती है। आइए, हम इस कंपनी के फंडामेंटल्स पर भी एक नज़र डालें।
मुझे इस कंपनी के फंडामेंटल्स बहुत अच्छे लगे क्योंकि इसकी आय, मुनाफा और नेट वर्थ अच्छी गति से बढ़ रहे हैं। साथ ही, इसका PE Ratio भी कम है, जिसका मतलब है कि यह शेयर ओवरप्राइस्ड नहीं है। इस कंपनी के तकनीकी पहलू और फंडामेंटल्स वास्तव में बहुत अच्छे हैं।
अगर आप इस शेयर को खरीदने का सोच रहे हैं, तो खुद से इसके फंडामेंटल्स जरूर चेक करें। टाटा कॉफी आपको हर साल एक बार डिविडेंड भी देती है। इस शेयर की कीमत अभी 344.80 रुपये है। अगर आप इस कंपनी के रिटर्न के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप यह पर में देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 31.83% |
5 इयर रिटर्न | 339.80% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 4,054.22% |
6. द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड:
टिनप्लेट कंपनी विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स जैसे घी के कंटेनर, पेंट कंटेनर, जूस की पैकेजिंग आदि बनाती है। इससे आपको इस कंपनी के बिजनेस मॉडल समझ आ गया होगा कि यह मुख्य रूप से पैकेजिंग और कंटेनर्स बनाने का काम करती है।
अब हम इस कंपनी के फंडामेंटल्स पर ध्यान दें, तो इसका Industry PE Ratio 22,97 और PE Ratio 48.31 है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान में यह शेयर महंगा है।
इस कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हैं। यदि आप इस शेयर को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो फंडामेंटल्स जरूर करें। टिनप्लेट कंपनी साल में एक बार डिविडेंड भी देती है। वर्तमान में टिनप्लेट कंपनी के शेयर की कीमत 430.45 रुपये है। इस कंपनी के रिटर्न की जानकारी आप यहाँ देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 8.96% |
5 इयर रिटर्न | 277.59% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 3,975.83% |
7. इंडिया होटल कंपनी लिमिटेड:
इंडियन होटल कंपनी, जो टाटा समूह का हिस्सा है, मुख्य रूप से होटलों, प्लेसिस और रिजॉर्ट्स का संचालन करती है। इसके पास कुल 180 होटल हैं, जिनमें मुंबई का प्रसिद्ध ताज होटल भी शामिल है।
यदि आप इस कंपनी के फंडामेंटल्स की जांच करते हैं, तो पाएंगे कि कंपनी ने पिछले दो सालों में नुकसान दर्ज किया है, लेकिन 2023 इसने अधिक लाभ कमाया है। कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, हालांकि, इस समय इसका Industry PE Ratio 64.03 है और शेयर PE Ratio 75.44 है, जिसका मतलब है कि यह शेयर फिलहाल महंगा है।
वर्तमान में, कंपनी का शेयर मूल्य 681.20 रुपये है, और कंपनी सालाना एक बार डिविडेंड भी देती है। अगर आप इस शेयर को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फंडामेंटल्स जानकारी अवश्य जांचें और आप इस कंपनी के रिटर्न की जानकारी यहाँ देख सकते हैं।
इयर | रिटर्न |
1 इयर रिटर्न | 83.82% |
5 इयर रिटर्न | 273.20% |
अल्ल टाइम रिटर्न | 1,754.90% |
इस शेयर की कीमत क्यों कम है?
इन शेयरों की कीमत इसलिए कम है क्योंकि लोग इन्हें नहीं खरीद रहे हैं। अगर लोग इन शेयरों को खरीदने लगेंगे तो इनकी कीमत बढ़ जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि लोग इन शेयरों को क्यों नहीं खरीद रहे हैं, तो इसे समझने के लिए मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं।
मान लो, आपके पास एक करोड़ रुपए हैं। अब आपको इसे एक ही कंपनी में लगाना है। अब आप कम दाम के शेयर नहीं खरीदेंगे क्योंकि आपको पता है कि इसमें ज्यादा रिस्क है।
अब आप इसे एक बड़ी कंपनी में लगाएंगे, जिसके फंडामेंटल और टेक्निकल मजबूत हों। अब आपको समझ में आ गया होगा कि कुछ टाटा कंपनियों के शेयरों की कीमत क्यों कम है।
यहाँ भी पढ़े: सोलर का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है? (2025 में पूरी जानकारी)
क्या यह शेयर खरीदने लायक है?
जो शेयर मैंने अभी आपको बताए हैं, उनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। लेकिन, किसी भी शेयर को खरीदने से पहले, अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें।
देखें कि क्या वह कंपनी भविष्य में Grow हो सकती है, उसके टेक्निकल्स पहलू कैसे हैं, उसके फंडामेंटल्स कैसे हैं, और भी बहुत कुछ। सही से सब कुछ जांच लें, फिर ही कोई शेयर खरीदें।
Conclusion:
दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है कि अब आप जान गए होंगे कि टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है। मैंने आपको टाटा के शेयरों के बिजनेस मॉडल भी समझाए हैं और इन कंपनियों के फंडामेंटल्स की जांच करके बताया है।
मुझे आशा है कि आज का ये ब्लॉग पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह अच्छा लगा हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। और अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपको जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इस ब्लॉग को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Disclaimer
ध्यान दें: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। हम यह सलाह नहीं देते कि आप बिना पूरी जानकारी के शेयरों में निवेश करें। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात करें और निवेश के सभी जोखिमों को अच्छे से समझें।
FAQs About टाटा का सबसे सस्ता शेयर:
टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है?
अगर टाटा ग्रुप के सबसे सस्ते शेयर की बात करें, तो वह टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड है, जिसका शेयर प्राइस इस समय 80.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
टाटा ग्रुप का सबसे महंगा शेयर कौन सा है?
टाटा का सबसे महंगा शेयर Tata Elxsi है, जिसका प्राइस अभी 7,890.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
टाटा ग्रुप का सबसे ज्यादा Return देने वाला शेयर कौन सा है?
टाटा ग्रुप का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला शेयर Titan Company Ltd है।
टाटा का कौन सा शेयर खरीदना सबसे अच्छा है?
यदि आप भविष्य की संभावनाओं के आधार पर टाटा के शेयर खरीदते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, शेयर खरीदने से पहले अपनी रिसर्च कर लें।
भारत में कौन सा टाटा स्टॉक खरीदना सबसे अच्छा है?
भारत में टाटा की EV कारें सबसे ज्यादा बिक रही हैं, इसलिए अगर आप Tata Motors के स्टॉक को खरीदते हैं तो यह अच्छा हो सकता है, लेकिन खरीदने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।
Paise kaise lagana
शेयर मार्केट में पैसे लगाने का आसान तरीका:
– सबसे पहले आपको डिमैट खाता खोलना होगा, इसकेलिए आप किसी app का इसतमाल कर सकते है
– केवाईसी करे, खाता खोलने के लिए केवाईसी (Know Your Customer) दस्तावेज जमा करना पड़ता है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि।
– स्टॉक मार्केट की जानकारी लेना: आपको कंपनी के शेयरों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए। कौन से शेयर बढ़ रहे हैं, कौन से क्यू घाट रहे हैं, ये समझना जरूरी है।
इन स्टेप को फॉलो करके आप शेर में पैसे लगा सकते है