आप सभी लोग TATA Steel Share Price Target के बारे में जानना चाहते हैं। टाटा स्टील एक अच्छा शेयर है, और अगर आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं या पहले से निवेश कर चुके हैं, तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
इस ब्लॉग में हम आपको टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट 2025, 2026, 2027, 2028, 2030 तक की जानकारी देने वाले हैं, जिससे आपको भविष्य में इसकी संभावित कीमत का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
फिलहाल, टाटा स्टील के शेयर की कीमत ₹138 के आसपास है। कंपनी का 52-वीक हाई ₹184 और 52-वीक लो ₹122 है, जिससे पता चलता है कि हाल ही में शेयर में गिरावट आई है। ऐसे में, टाटा स्टील के संभावित शेयर प्राइस टारगेट को जानना जरूरी हो जाता है। तो आइए, इस ब्लॉग को शुरू करते हैं!
Contents
- 1 टाटा स्टील कंपनी के बारे में जानकारी – TATA Steel Company Details in Hindi:
- 2 टाटा स्टील शेयर प्राइस ट्रेंड – TATA Steel Share Price Trend:
- 3 TATA Steel Share Price Target 2025 (टाटा स्टील शेयर टारगेट प्राइस 2025):
- 4 TATA Steel Share Price Target 2026 (टाटा स्टील शेयर टारगेट प्राइस 2026):
- 5 TATA Steel Share Price Target 2027 (टाटा स्टील शेयर टारगेट प्राइस 2027):
- 6 TATA Steel Share Price Target 2028 (टाटा स्टील शेयर टारगेट प्राइस 2028):
- 7 TATA Steel Share Price Target 2030 (टाटा स्टील शेयर टारगेट प्राइस 2030):
- 8 यहां पर टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट की लिस्ट की गई है:
- 9 टाटा स्टील के वितीय आंकड़े (Financial Statistics of TATA Steel)
- 10 TATA Steel Share Holding Patterns:
- 11 TATA Steel Share Lastest News in Hindi:
- 12 TATA Steel Peer Competitors (टाटा स्टील के कंपीटीटर्स):
- 13 TATA Steel Share Returns (टाटा स्टील के शेयर रिटर्न्स)
- 14 टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट पर अंतिम शब्द:
- 15 अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs)
टाटा स्टील कंपनी के बारे में जानकारी – TATA Steel Company Details in Hindi:
दोस्तों, टाटा स्टील के शेयर प्राइस टारगेट जानने से पहले आइए, सबसे पहले इस कंपनी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लेते हैं। यह जानकारी आपके लिए जरूरी है, क्योंकि अगर आप किसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले उस कंपनी को अच्छे से समझना जरूरी होता है।
टाटा स्टील, जिसे पहले टिस्को (TISCO) के नाम से जाना जाता था, की स्थापना जमशेदजी टाटा ने 1907 में की थी। आज यह कंपनी 50 से अधिक देशों में अपना कारोबार कर रही है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
अगर किसी ने 1954 में ₹10,000 टाटा स्टील के शेयर में निवेश किए होते, तो बोनस शेयर, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट्स के कारण आज उनका निवेश लगभग ₹15 करोड़ तक पहुंच सकता था!
इससे साफ पता चलता है कि टाटा स्टील ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। तो आइए, अब टाटा स्टील के संभावित शेयर प्राइस टारगेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अगर हम टाटा स्टील के शेयर प्राइस ट्रेंड की बात करें, तो यहां आप पिछले 5 साल का ग्राफ देख सकते हैं। कंपनी ने 208.38% का रिटर्न दिया है। शेयर प्राइस ट्रेंड “हायर हाई, हायर लो” बना रहा है। जैसा कि आप साफ देख सकते हैं, पहले शेयर थोड़ा ऊपर गया, फिर नीचे आया, और फिर दोबारा ऊपर गया। यह एक स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड का संकेत है।
लंबे समय में टाटा स्टील का शेयर अपट्रेंड में दिख रहा है, लेकिन फिलहाल इसके प्राइस में थोड़ी गिरावट का ट्रेंड हो सकता है। आगे का ट्रेंड समझने के लिए सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल और अन्य इंडिकेटर्स को देखना ज़रूरी होगा।
टाटा स्टील के शेयर ने पिछले 52 हफ्तों में ₹184 का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर ₹132 हो गई है। हमारे टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, 2025 में टाटा स्टील के शेयर का पहला टारगेट ₹151 और दूसरा टारगेट ₹174 तक हो सकता है।
2024 में टाटा स्टील कंपनी घाटे में थी। यदि 2025 में टाटा स्टील के वित्तीय परिणाम (Financial Results) अच्छे रहते हैं, तो टाटा स्टील के शेयर का पहला टारगेट ₹189 और दूसरा टारगेट ₹211 तक हो सकता है।
टाटा स्टील ने 28 जुलाई 2022 को 1:10 स्टॉक स्प्लिट किया था, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई थी। इसके बाद, यह टाटा के सबसे सस्ते शेयरों में शामिल हो गया, जिससे छोटे निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना आसान हो गया। ऐसे में, 2027 में टाटा स्टील के शेयर का पहला टार्गेट ₹247 और दूसरा टार्गेट₹263 तक हो सकता है।
टाटा स्टील आने वाले समय में लोहे की आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने एनएमडीसी (NMDC) और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन (OMC) से बातचीत शुरू कर दी है, ताकि कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो सके।
साथ ही, कंपनी 2028-29 तक गंदालपाड़ा खदान से उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। यदि यह योजना सफल होती है, तो 2028 में टाटा स्टील के शेयर का पहला टारगेट ₹292 और दूसरा टारगेट ₹327 तक हो सकता है।
पिछले 5 वर्षों में टाटा स्टील ने 208.38% का रिटर्न दिया है, और कंपनी के ग्राफ में ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ का पैटर्न बन रहा है। ऐसे में, हमारे टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, 2030 में टाटा स्टील के शेयर का पहला लक्ष्य ₹403 और दूसरा लक्ष्य ₹428 तक हो सकता है।
ये भी पढ़े: TTML Share Price Target 2025-2030 (पूरी जानकारी हिंदी में)
यहां पर टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट की लिस्ट की गई है:
वर्ष | शेयर प्राइस टारगेट |
---|---|
2025 | ₹151-₹174 |
2026 | ₹189-₹211 |
2027 | ₹247-₹263 |
2028 | ₹292-₹327 |
2030 | ₹403-₹428 |
टाटा स्टील के वितीय आंकड़े (Financial Statistics of TATA Steel)
Market Cap | ₹1,72,660 Cr. |
Stock PE | 61.00 |
Industry PE | 18.3 |
ROCE | 7.02% |
ROE | 6.55% |
EPS | ₹2.19 |
Debt | ₹99,392 Cr. |
Div Yield | 2.60% |
Book Value | ₹72.2 |
Face Value | ₹1.00 |
Profit Growth | 46.4% |
Promoters Holding | 33.2% |
2024 में टाटा स्टील को ₹4,910 करोड़ का नुकसान हुआ है, और कंपनी का राजस्व (Revenue) और शुद्ध संपत्ति (Net Worth) भी कम हुए हैं। हालांकि, अक्सर देखा गया है कि माइनिंग सेक्टर में कभी बहुत अधिक लाभ होता है, तो कभी बड़ा नुकसान भी देखने को मिलता है।
जैसा कि आप देख सकते हैं, कंपनी में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी कम की है, और FII भी अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। DII ने भी अपनी हिस्सेदारी कम की है, लेकिन मार्च 2020 में सरकार ने अपनी हिस्सेदारी थोड़ी बढ़ाई है, और पब्लिक निवेशकों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
टाटा स्टील से जुड़ी एक अच्छी और एक बुरी खबर है:
अच्छी खबर: 11 सितंबर 2024 को, टाटा स्टील ने ब्रिटेन की सरकार से 500 मिलियन पाउंड की मदद पाने का समझौता किया। यह पैसा वेल्स के पोर्ट टालबोट में स्टील बनाने के नए, साफ-सुथरे (ग्रीन) तरीके लाने में मदद करेगा। इससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा और करीब 5,000 लोगों की नौकरियां बची रहेंगी।
बुरी खबर: 19 दिसंबर 2024 को, नीदरलैंड्स की सरकार ने टाटा स्टील को अपने कारखाने से निकलने वाले धुएं और गंदगी को कम करने के लिए एक साल का समय दिया। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो सरकार कारखाने को बंद कर सकती है। टाटा स्टील ने सुधार करने की बात कही है, लेकिन सरकारी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
TATA Steel Peer Competitors (टाटा स्टील के कंपीटीटर्स):
कंपनी का नाम | मार्केट कैप |
---|---|
JSW Steel | ₹2,34,763 Cr. |
Tube Investments | ₹54,930 Cr. |
Jindal Stainless | ₹51,180 Cr. |
SAIL | ₹42,688 Cr. |
APL Apollo Tubes | ₹38,904 Cr. |
तो ये हैं टाटा स्टील के कुछ कंपीटीटर्स। JSW Steel को छोड़कर, इन कंपनियों का मार्केट कैप फिलहाल थोड़ा कम है। आप अपनी रिसर्च करके इनमें निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि कम मार्केट कैप वाली कंपनियों में अधिक रिटर्न देने की संभावनाएं होती हैं।
अवधि | रिटर्न |
---|---|
1 साल | -3.21% |
3 साल | 10.67% |
5 साल | 208.38% |
ऑल टाइम | 1,812.52% |
जैसा कि आप देख सकते हैं, कंपनी ने अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इसलिए, बड़े निवेशक सलाह देते हैं कि कंपनी में लंबे समय के लिए निवेश किया जाए, क्योंकि चाहे कोई भी कंपनी हो, लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न देने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
ये भी पढ़े: TATA Power Share Price Target 2025-2030 (पूरी जानकारी हिंदी में)
नोट: यह अनुमान और लक्ष्य पुराने आंकड़ों, गणना और मशीन की मदद से बनाए गए हैं। यह सिर्फ सीखने के लिए है, न कि पैसे लगाने की सलाह। इस लेख की सारी जानकारी 12 February 2025 तक सही थी, लेकिन समय के साथ बदल सकती है।
टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट पर अंतिम शब्द:
तो अब आपको TATA Steel Share Price Target 2025 से 2030 तक की पूरी जानकारी मिल गई होगी। फिलहाल, टाटा स्टील के फंडामेंटल्स मजबूत नहीं हैं, क्योंकि 2024 के वित्तीय परिणाम अच्छे नहीं रहे। हालांकि, अगर 2025 के परिणाम बेहतर आते हैं, तो शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
लेकिन मेटल और माइनिंग सेक्टर का बिज़नेस ऐसा ही होता है—कभी ज्यादा प्रॉफिट होता है तो कभी अधिक नुकसान। यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। क्योंकि जैसी भी कंपनी हो, अगर उसमें लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाए, तो अच्छे रिटर्न की संभावना रहती है।
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि उन्हें भी टाटा स्टील के बारे में सही जानकारी मिल सके। और अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs)
2025 में टाटा स्टील के शेयर का लक्ष्य क्या है?
2025 में टाटा स्टील के शेयर का लक्ष्य ₹151 से ₹174 तक हो सकता है।
टाटा स्टील का डिविडेंड कब आएगा?
टाटा स्टील ने 21 जून 2024 को प्रति शेयर ₹3.36 का डिविडेंड दिया था, और अब 2025 में भी टाटा स्टील डिविडेंड दे सकती है।
टाटा स्टील का अगला टारगेट क्या है?
फिलहाल, टाटा स्टील का शेयर ₹132 के आसपास ट्रेड कर रहा है, और इसका अगला टारगेट ₹151 हो सकता है।
टाटा स्टील का शेयर गिरने का क्या कारण है?
टाटा स्टील के शेयर में गिरावट का कारण यह है कि कंपनी ने 2024 में ₹4,910 करोड़ का नुकसान दर्ज किया है। इसी वजह से शेयर की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।
2040 में टाटा स्टील की कीमत क्या है?
2040 में टाटा स्टील के शेयर की कीमत ₹2,315 से ₹2,485 तक जा सकती है।